फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुर्खियां: आज मुंबई आएंगे मनोज जरांगे; 2000 तक यूपीआई अब शुल्क रहित; नगालैंड में शराब से तीन दिन में 10 मौतें

Tue, 15 Sep 2026 06:48 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 14
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
यूपीआई को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है और ₹2,000 तक के भुगतान पर शुल्क नहीं लगेगा। वहीं, मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे पाटिल मुंबई मार्च से पहले भावुक नजर आए हैं और इसे अपनी आखिरी मुलाकात तक बताया है। नगालैंड के तुएनसांग में शराब से तीन दिन में 10 मौतों के बाद राज्य में चेतावनी जारी की गई है। भारत-चीन संबंधों को लेकर भी हलचल है, जहां चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने दोनों देशों को साझेदार बनने की बात कही है, जबकि लद्दाख में चीनी सैनिकों की तैनाती पर भी नजर है। चारधाम यात्रा का दूसरा चरण आज से शुरू हो रहा है और मौसम के साथ भूस्खलन चुनौती बन सकता है। दिशा मौत मामले में सीबीआई की एफआईआर में 17 नाम सामने आने के बाद नए सवाल उठे हैं। राजस्थान नगर निकाय चुनाव में भाजपा की जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे सत्य की विजय बताया है। दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है, जहां तीन विदेशी यात्री बिना इमिग्रेशन जांच के म्यूनिख पहुंच गए। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच जेलेंस्की ने हमले रोकने को लेकर शर्त रखी है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच नौसैनिक सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा हुई है। खेल जगत में दूसरे टी20 से पहले वरुण चक्रवर्ती के बाहर होने से भारत को झटका लगा है। वहीं, मुंबई में अंबानी परिवार के गणेश उत्सव में सलमान खान समेत कई सितारे पहुंचे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 14
मनोज जरांगे, मराठा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
'यह मेरी आखिरी मुलाकात हो सकती है': मुंबई मार्च से पहले भावुक हुए मनोज जरांगे; अपील करते हुए क्या-क्या कहा?
मराठा आरक्षण आंदोलन के प्रमुख नेता मनोज जरांगे पाटिल ने अपने अनशन के 17वें दिन बेहद भावुक अपील की। पाटिल ने बताया कि उन्होंने सलाइन और अन्य चिकित्सा सहायता लेना बंद कर दिया है, जिससे उनकी शारीरिक स्थिति लगातार बिगड़ रही है। मुंबई की उनकी आगामी यात्रा महाराष्ट्र के लोगों के साथ उनकी आखिरी मुलाकात भी हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन

3 of 14
यूपीआई - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
डिजिटल पेमेंट: सरकार का बड़ा एलान- ₹2000 तक के यूपीआई भुगतान पर कोई शुल्क नहीं लगेगा; किन यूजर्स को फायदा?
केंद्र सरकार ने सोमवार को स्पष्ट किया कि 2,000 रुपए तक के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) लेनदेन पर बैंक किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लगा सकेंगे। इसी तरह, रुपे डेबिट कार्ड के जरिए 2,000 रुपए तक किए गए भुगतान पर भी कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। वित्त मंत्रालय की ओर से जारी राजपत्र (गजट) अधिसूचना के अनुसार, रुपे डेबिट कार्ड और 2,000 रुपए तक के यूपीआई लेनदेन को आधिकारिक रूप से 'इलेक्ट्रॉनिक भुगतान माध्यम' के रूप में अधिसूचित किया गया है। पढ़ें पूरी खबर 

4 of 14
नगालैंड में मिलावटी शराब के कारण हालात चिंताजनक - फोटो : ani
नगालैंड: तुएनसांग में तीन दिन में 10 लोगों की मौत से हड़कंप, राज्यव्यापी चेतावनी जारी; पुलिस और क्या बोली?
'शराबबंदी वाले राज्य' नगालैंड के तुएनसांग में मिलावटी शराब के सेवन से 10 लोगों की मौत के बाद राज्य सरकार के आबकारी एवं निषेध विभाग ने अज्ञात या संदिग्ध स्रोत की शराब के सेवन के खिलाफ राज्यव्यापी चेतावनी जारी की है। तुएनसांग पुलिस के मुताबिक मौत 10 से 12 सितंबर के बीच हुई है। मरने वाले लोगों में से नौ लोगों का शराब के सेवन से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष संबंध था। पुलिस के मुताबिक मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल, मौत की निर्णायक वजह सामने नहीं आई है। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन

5 of 14
पीएम मोदी-जिनपिंग की मुलाकात पर वांग यी का बड़ा बयान - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
भारत-चीन संबंध: वांग यी बोले- हमें साझेदार होना चाहिए; पीएम मोदी के बयान का हवाला देकर सीमा विवाद पर क्या कहा?
चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर हुई मुलाकात में सबसे अहम सहमति इस बात पर बनी कि भारत और चीन को साझेदार होना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर 

कूटनीति: क्या चीन घटा रहा है लद्दाख क्षेत्र में सैनिकों की तैनाती, क्या कहती है रक्षा मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट
चीन की सरकार अब भारत से सीमा विवाद का एक साथ अंत चाहती है। उसकी यह मांग नेहरू के दौर है। हालांकि, भारत इसका हल राजनीतिक स्तर पर करना चाहता है। इस बीच रक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट पर गौर करें तो एक बात साफ है कि चीन ने लद्दाख क्षेत्र में सैनिकों की संख्या घटाई है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 14
केदारनाथ धाम/ बदरीनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
चारधाम यात्रा का दूसरा चरण आज से: मौसम लेगा परीक्षा, भूस्खलन बन रहा चुनौती; केदारनाथ हेली सेवा भी शुरू
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार (आज) से होगा। श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा के लिए सरकार की ओर से व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है। आस्था के सामने खराब मौसम व यात्रा मार्गों पर भूस्खलन भी चुनौती बन रही है। केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा हेलीपैड के पास रविवार देर शाम पहाड़ी से पत्थर गिरने से एक घोड़ा संचालक और एक खच्चर गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिला आपदा प्रबंधन व प्रशासन की टीम मौके पर तैनात है। पढ़ें पूरी खबर 
 
विज्ञापन

7 of 14
दिशा सालियान मामला - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मौत के बाद भी कौन चला रहा था दिशा का फोन?: सीबीआई की एफआईआर में विरोधाभास, जानें कैसे आया ठाकरे परिवार का नाम
दिशा सालियान मौत मामले में सीबीआई की एफआईआर में उनके मोबाइल फोन को लेकर ‘असाधारण विरोधाभास’ का आरोप लगाया गया है। एफआईआर के मुताबिक, दिशा के तत्कालीन मंगेतर रोहन रॉय के बयान और एक इंटरव्यू में कही गई बात के अनुसार, पुलिस ने 9 जून 2020 को सुबह 9:40 बजे ही दिशा का मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिया था। हालांकि, फोन जब्त किए जाने के बावजूद बाद में मीडिया रिपोर्टों में आरोप सामने आया कि दिशा का मोबाइल फोन लगातार एक्टिव रहा और उसके बाद भी उसका इस्तेमाल किया गया। पढ़ें पूरी खबर 

एक्सक्लूसिव: आदित्य-डिनो के बीच ड्रग्स की चर्चा? दिशा केस में वकील का बड़ा दावा, बोले- सुशांत केस भी खुलेगा

अमर उजाला डिजिटल से बातचीत में दिशा सालियान के वकील निलेश ओझा ने सीबीआई जांच को लेकर अपनी उम्मीदें बयां की। साथ ही इस मामले से जुड़े कई बड़े दावे किए। निलेश ओझा ने कहा, असल में सीबीआई से हमारी सबसे बड़ी उम्मीद यही है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और हिरासत में लेकर पूछताछ की जाए। उनके पास वैसे भी ज्यादा समय नहीं है, क्योंकि 60 दिनों का समय शुरू हो चुका है। 60 दिनों के अंदर चार्जशीट दाखिल करना है।' पढ़ें पूरी खबर 

8 of 14
राजस्थान नगर निकाय चुनाव। - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान नगर निकाय चुनाव: शहरी क्षेत्रों में कौन आगे, भाजपा के मुकाबले कांग्रेस कहां, आप ने कहां बनाया दबदबा?
राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के नतीजे आने जारी हैं। राज्य के 41 जिलों में 309 नगरीय निकायों में 10 नगर निगम, 47 नगर परिषद और 252 नगरपालिकाएं भी शामिल रहीं। अब तक के नतीजों को देखा जाए तो शुरुआत में पिछड़ने के बाद भाजपा ने स्थानीय स्तर के इन चुनाव नतीजों में जबरदस्त वापसी की और कांग्रेस पर अपनी बढ़त बना ली। हालांकि, असली खेल एक बार फिर निर्दलीय प्रत्याशियों ने किया, जो कि भाजपा-कांग्रेस के बीच अंतर की एक बड़ी वजह भी बने। इतना ही नहीं दो मुख्यधारा की पार्टी- भाजपा-कांग्रेस के बीच राज्य में आम आदमी पार्टी भी कुछ जगह बनाने में सफल हुई है। इतना ही नहीं मार्क्सवादी पार्टी (सीपीएम) और बसपा भी अपना जनाधार बनाए रखने में कामयाब हुईं। पढ़ें पूरी खबर 

राजस्थान निकाय चुनाव: भाजपा की जीत पर पीएम मोदी बोले- झूठ की गूंज के सामने सत्य की विजय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के नगर निकाय चुनाव में भाजपा की जीत पर जनता का आभार जताते हुए इसे झूठ की गूंज के सामने सत्य की विजय का प्रमाण बताया। उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता के इस जनादेश ने एक बार फिर डबल इंजन सरकार की सुशासन एवं विकास की नीतियों को अपना पूरा समर्थन दिया है। बता दें कि निकाय चुनाव में भाजपा ने 4,178 वार्डों में जीत दर्ज कर बढ़त बना ली है। पढ़ें पूरी खबर

9 of 14
एअर इंडिया से मांगा गया जवाब - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
दिल्ली एयरपोर्ट: सुरक्षा में चूक, इमिग्रेशन जांच के बिना म्यूनिख पहुंचे तीन विदेशी यात्री; एअर इंडिया को नोटिस
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। तीन विदेशी यात्री इमिग्रेशन जांच पूरी किए बिना ही अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट तक पहुंच गए। इसके बाद तीनों लुफ्थांसा की फ्लाइट से म्यूनिख पहुंच गए। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने प्रक्रियागत चूक के आरोपों को लेकर एअर इंडिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मंत्रालय ने एयरलाइन से सात दिन में जवाब मांगा है। पढ़ें पूरी खबर 

10 of 14
वोलोदिमिर जेलेंस्की, राष्ट्रपति, यूक्रेन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई (फाइल)
क्या रूस के ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकेगा यूक्रेन?: जेलेंस्की ने शर्त रखी; क्या पुतिन देंगे सुरक्षा की गारंटी?
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने सोमवार को कहा कि यूक्रेन रूस की धरती पर हमले रोकने को तैयार है। लेकिन इसके लिए रूस को यूक्रेन के जरूरी बुनियादी ढांचे पर हमला नहीं करने की पक्की गारंटी देनी होगी। पढ़ें पूरी खबर 

11 of 14
आरोपी कल्याण बैंसला - फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम हिट-एंड-रन केस: आरोपी बोला- मैं इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी हूं, गलती हो गई; पिटाई के डर से भागा था
गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर एक महिला बाइकर को तेज रफ्तार कार द्वारा टक्कर मारने के मामले में नया मोड़ आ गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, आरोपी कल्याण बैंसला ने सामने आकर अपनी सफाई दी है। आरोपी ने अपनी गलती मानते हुए कहा है कि यह केवल एक हादसा था और वह डर के कारण वहां से भागा था, जबकि पीड़िता सिया ने इसे जानबूझकर की गई हरकत बताया है। पढ़ें पूरी खबर 

12 of 14
नौसेना प्रमुख का न्यूजीलैंड दौरा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/नौसेना प्रवक्ता/एक्स
भारत-न्यूजीलैंड नौसैनिक संबंध: क्या 2027 में पहली बार होगा संयुक्त अभ्यास, क्या बढ़ेगा समुद्री सहयोग?
भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन ने न्यूजीलैंड दौरे के दौरान अपने समकक्ष से अहम बातचीत की। इस दौरे का मकसद दोनों देशों के बीच समुद्री सहयोग को और मजबूत करना था। दोनों नौसेनाओं के बीच पेशेवर और सैन्य स्तर पर संबंध भी बेहतर किए जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर 

13 of 14
वरुण चक्रवर्ती - फोटो : BCCI
दूसरे टी20 से पहले भारत को लगा झटका: वरुण चक्रवर्ती अफगानिस्तान सीरीज से बाहर, एशियाड में ले पाएंगे हिस्सा?
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला मंगलवार को नई दिल्ली में खेला जाना है। इससे पहले ही टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती चोटिल हो गए हैं। वरुण इस कारण तीनों मैचों की इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। वरुण रविवार को खेले गए पहले टी20 मैच में भारतीय प्लेइंग-11 का हिस्सा थे। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन

14 of 14
अंबानी के गणेश चतुर्थी समारोह में पहुंचे बॉलीवुड सितारे - फोटो : अमर उजाला
अंबानी का गणेश उत्सव: अलग लुक में दिखे सलमान; परिवार के साथ पहुंचीं बेबो, कैटरीना-विक्की समेत कई सेलेब्स शामिल
गणेश चतुर्थी के मौके पर अंबानी परिवार के घर खास समारोह का आयोजन किया गया। इस सेलिब्रेशन में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल हुए। विक्की कौशल और कैटरीना कैफ से लेकर सलमान खान तक, कई सेलेब्स ने अपनी मौजूदगी से समारोह की रौनक बढ़ाई। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें