फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TOP News: US-ईरान शांति समझौते पर संशय; UP समेत पांच राज्यों में इसी साल हो सकते हैं चुनाव; IND W vs PAK W आज

Sun, 14 Jun 2026 06:01 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
आज रविवार, 14 जून 2026 की तारीख में देश-दुनिया की बड़ी खबरों के साथ आपका अपना अमर उजाला फिर हाजिर है। आज की बड़ी खबर अंतरराष्ट्रीय मोर्चे से है, जहां अमेरिका-ईरान के बीच संभावित शांति समझौते को लेकर सस्पेंस बरकरार है। एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि दोनों देशों के बीच आज समझौता हो सकता है, वहीं तेहरान ने साफ किया है कि किसी भी डील पर हस्ताक्षर को लेकर अभी इंतजार करना होगा। देश की राजनीति में भी हलचल तेज है, क्योंकि यूपी, पंजाब समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव तय समय से पहले इसी साल कराए जाने की अटकलें जोर पकड़ रही हैं। उधर, पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज बदला हुआ है और कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रहने के बीच मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं क्रिकेट प्रेमियों की नजरें भारत-पाकिस्तान महिला टी20 मुकाबले पर टिकी हैं। देश-दुनिया की ये सभी बड़ी खबरें विस्तार से पढ़ें एक जगह और एक ही क्लिक में...
विज्ञापन

2 of 11
अमेरिका-ईरान शांति समझौते पर संशय के बादल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI
अमेरिका-ईरान शांति समझौते पर संशय के बादल
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मध्यस्थ पाकिस्तान ने शनिवार को कहा कि पश्चिम एशिया में युद्ध समाप्त करने के लिए एक प्रारंभिक समझौते पर रविवार को हस्ताक्षर किए जाएंगे। हालांकि, ईरान ने इस बात से इनकार किया कि समझौते पर इतनी जल्दी हस्ताक्षर होने जा रहे हैं। हालांकि शनिवार को इससे पहले ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने हस्ताक्षर की समय-सीमा को लेकर सावधानी बरतने की बात कही। सरकारी मीडिया के अनुसार, बघाई ने कहा, "समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर की सटीक तारीख के बारे में हमें इंतजार करना होगा, हालांकि यह कल नहीं होगा।" पढ़ें एक क्लिक पर...
विज्ञापन

3 of 11
पांच राज्यों में चुनाव इसी साल होने की संभावना - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI
UP समेत पांच राज्यों में इसी साल हो सकते हैं विधानसभा चुनाव
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव इसी साल नवंबर-दिसंबर महीने में हो सकते हैं। दरअसल अगले साल फरवरी में प्रस्तावित जनगणना के दूसरे चरण में बाधा नहीं आने देने के लिए केंद्र सरकार इन राज्यों में फरवरी-मार्च से पहले चुनाव कराने पर विचार कर रही है। भाजपा नेतृत्व ने तो इस संबंध में सभी राज्य इकाईयों को आगाह करते हुए चुनावी तैयारियों को इसी महीने अंतिम रूप देने का निर्देश भी दे दिया है। पढ़ें पूरी खबर...

4 of 11
कतर बनाम स्विट्जरलैंड - फोटो : Fifa.com
FIFA World Cup 2026: कतर ने स्विट्जरलैंड के मुंह से छीनी जीत
फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-बी मुकाबले में कतर ने आखिरी लम्हों में शानदार वापसी करते हुए स्विट्जरलैंड के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला। सैन फ्रांसिस्को बे एरिया स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में स्विट्जरलैंड जीत के करीब पहुंच गया था, लेकिन इंजरी टाइम में बुआलेम खुखी के गोल ने मैच का रुख बदल दिया और कतर को टूर्नामेंट का महत्वपूर्ण अंक दिला दिया। पढ़ें एक क्लिक पर...
विज्ञापन

5 of 11
उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश के आसार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI
उत्तर-पश्चिम भारत में जारी रहेगा बारिश का दौर
उत्तर-पश्चिम भारत के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने का सिलसिले आगे भी जारी रहेगा। दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर-पश्चिम भारत में अभी भी हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम में होते बदलाव को देखते हुए मौसम विभाग ने प्रभावित इलाकों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। बीते 24 घंटों के दौरान भी उत्तर-पश्चिम से लेकर पूर्वी, मध्य और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश हुई, 60-95 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आई और कुछ जगहों पर ओले भी गिरे। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 11
उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे - फोटो : अमर उजाला
आप और तृणमूल के बाद शिवसेना यूबीटी में टूट की सुगबुगाहट
आम आदमी पार्टी (आप) और पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसदों में टूट के बाद अब महाराष्ट्र के सियासी गलियारे में ऑपरेशन टाइगर की चर्चा शुरू हो गई है। इससे उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) में हड़कंप मच गया है। चिंतित उद्धव ठाकरे ने रविवार को पार्टी के सांसदों की आपात बैठक बुलाई है। सूत्रों का दावा है कि शिवसेना (यूबीटी) के 9 में से 7 सांसद उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो सकते हैं। इनमें से कुछ सांसदों को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह सहित अहम प्रस्ताव दिए गए हैं। पश्चिम बंगाल में हुए ताजा घटनाक्रम से ऑपरेशन टाइगर यानि दलबदल की चर्चा तेज हुई है। पढ़ें एक क्लिक पर...
विज्ञापन

7 of 11
यमुना की सफाई के लिए अभियान - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
दिल्ली के 28 घाटों पर यमुना की सफाई के लिए अभियान, CM  रेखा गुप्ता संभालेंगी मोर्चा
राजधानी दिल्ली में यमुना की सफाई और संरक्षण को लेकर रविवार को बड़ा स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में सुबह छह बजे से दस बजे तक यमुना के 28 प्रमुख घाटों पर एक साथ सफाई अभियान आयोजित किया जाएगा। इस अभियान में दिल्ली सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक, सामाजिक संगठन और हजारों स्वयंसेवक हिस्सा लेंगे। सरकार के अनुसार, अभियान का उद्देश्य यमुना तटों की सफाई के साथ लोगों को नदी संरक्षण के प्रति जागरूक करना और इसे जन-आंदोलन का स्वरूप देना है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता गीता कॉलोनी घाट (ठोकर नंबर-14) से अभियान का नेतृत्व करेंगी। पढ़ें पूरी खबर...

8 of 11
बैठक में भि़ड़े कुणाल घोष और अभिषेक बनर्जी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
बैठक में अभिषेक और कुणाल घोष में तीखी नोकझोंक
तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पर हुई महत्वपूर्ण बैठक में संगठनात्मक बदलावों और हालिया राजनीतिक घटनाक्रमों को लेकर चर्चा के दौरान पार्टी नेताओं के बीच मतभेद खुलकर सामने आए। सूत्रों के अनुसार, संगठन में बदलाव की गति और कुछ नेताओं की भूमिका को लेकर अभिषेक बनर्जी और कुणाल घोष के बीच तीखी बहस हुई, जिसके बाद ममता बनर्जी को हस्तक्षेप कर माहौल शांत कराना पड़ा। पढ़ें एक क्लिक पर...

9 of 11
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
100% एथेनॉल ईंधन को कानूनी मान्यता देने वाली फाइल को मंजूरी:- गडकरी का एलान
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को कहा कि उन्होंने 100 प्रतिशत एथेनॉल ईंधन को कानूनी मान्यता देने संबंधी नियमों की फाइल को मंजूरी दे दी है। उनका कहना है कि इससे देश की आयात पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में गडकरी ने कहा, "कल रात 8 बजे मैंने 100 प्रतिशत एथेनॉल के लिए नियम बनाने और उसे कानूनी प्रक्रिया देने वाली फाइल पर हस्ताक्षर किए।" पढ़ें एक क्लिक पर...

10 of 11
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : IANS
इतने बजे शुरू होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला
भारतीय महिला टीम रविवार को टी20 विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत करने उतरेगी। भारत का सामना पहले ही मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। दोनों ही टीमें जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत करने उतरेंगे। भारत का पलड़ा पाकिस्तान पर भारी है, लेकिन विश्व कप में किसी भी टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता है। हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम अच्छी तरह जानती है कि पाकिस्तान को हल्के में लेने की गलती नहीं करनी है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

11 of 11
फिल्म लगान - फोटो : X
‘घनन घनन’ गाने को बिना बादलों के कैसे शूट किया गया? 
फिल्म ‘लगान’ ने हाल ही में अपनी सिल्वर जुबली मनाई है। इस फिल्म से जुड़े सिनेमैटोग्राफर अनिल मेहता ने कई किस्से, यादें और अनुभव हालिया एक इंटरव्यू में साझा किए हैं। कितनी मुश्किलों का सामना उन्हें फिल्म की शूटिंग के वक्त करना पड़ा, यह भी बताया है। आशुतोष गोवारिकर निर्देशित और आमिर खान की प्रोड्यूस फिल्म ‘लगान’ से जुड़ी बातें अनिल मेहता ने पीटीआई के साथ एक इंटरव्यू में साझा की हैं। पढ़ें एक क्लिक पर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें