आज की बड़ी खबरों में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत की प्रतिभा की खुलकर सराहना करते हुए भारतीयों को दुनिया के सबसे प्रतिभाशाली लोगों में शामिल बताया और भारत-रूस संबंधों को और मजबूत करने का भरोसा जताया। वहीं, भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानंद ने इतिहास रचते हुए नॉर्वे शतरंज चैंपियनशिप जीतने वाले पहले भारतीय बनने का गौरव हासिल किया। अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर पुतिन ने ईरान-इस्राइल संघर्ष को लेकर युद्ध रोकने और शांति बहाली की अपील की। देश की राजधानी दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए बसों में हथियारबंद महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती का फैसला लिया गया है। उधर, अमेरिका में ट्रंप प्रशासन को बड़ा झटका देते हुए एक संघीय अदालत ने आव्रजन नीति पर रोक लगा दी, जिससे 39 देशों के हजारों प्रवासियों को राहत मिली है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...