Lunar Eclipse 2026: खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखने वालों के लिए जल्द ही बेहद खास दिन आने वाला है। इस साल अगस्त में बेहद अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। दरअसल, अगस्त महीने में 2026 का आखिरी चंद्र ग्रहण लगेगा। अपने रंग की वजह से यह चंद्र ग्रहण बेहद अनोखा होगा, क्योंकि इस दौरान चांद खून की तरह लाल नजर आएगा। इसे ब्लड मून भी कहा जाता है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीध में आ जाते हैं, तो सूर्य की रोशनी पृथ्वी की वजह से चंद्रमा पर नहीं पड़ती है। इस खगोलीय घटना को चंद्र ग्रहण कहा जाता है।
किस दिन और कब लगेगा चंद्र ग्रहण?
साल 2026 का अंतिम चंद्र ग्रहण 27 और 28 अगस्त की रात को नजर आएगा, जो आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। ग्रहण के दौरान चंद्रमा के बड़े हिस्से को पृथ्वी की छाया ढक लेगी। इस ग्रहण को उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका और एशिया के कुछ हिस्सों में देखा जा सकता है। भारतीय समयानुसार, यह ग्रहण 28 अगस्त की सुबह 6:53 बजे शुरू होगा और दोपहर 12:32 बजे समाप्त होगा। लेकिन भारत में यह चंद्र ग्रहण नजर नहीं दिखेगा, क्योंकि उस समय यहां पर दिन होगा।