फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: PM का उत्तराखंड दौरा; उत्तर-पश्चिम भारत में बढ़ी ठंड; US में भारतीय छात्र की हत्या; पढ़ें सुर्खियां

Thu, 06 Mar 2025 06:53 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
आज दिन की बड़ी खबरों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड दौरा सबसे अहम घटनाक्रम है। मौसम के मोर्चे पर भी ठंड बढ़ने की खबर है। दो दिनों तक पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर पश्चिम भारत में सर्द हवाओं का प्रकोप जारी रहेगा। एक अन्य अहम घटना अमेरिका से सामने आई। तेलंगाना के छात्र की विस्कॉन्सिन में मौत हुई है, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। इसके अलावा तेलंगाना की सुरंग में फंसे श्रमिकों की तलाश के लिए रोबोट की मदद लेने पर विचार किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में इस्लामिक स्टेट (IS) से जुड़े बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकी की गिरफ्तार भी चर्चा में है। आर्थिक मोर्चे पर भारत में करोड़पतियों की संख्या बढ़ने की सकारात्मक खबर सुर्खियों में है। इस मामले में भारत दुनिया में चौथे स्थान पर पहुंच गया है, जिससे वैश्विक स्तर पर देश का कद और मजबूत होगा। खेल जगत में चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल का नतीजा और अब नौ मार्च को होने वाले फाइनल की खबर सबसे बड़ी रही। फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड का मुकाबला दुबई में खेला जाएगा। अमेरिका में 80 हजार लोगों को नौकरी से निकाले जाने का फैसला भी अंतरराष्ट्रीय खबरों में सबसे बड़ी घटनाक्रम में शामिल रहा। इसके अलावा मनोरंजन जगत में निर्देशक अनुराग कश्यप के मुंबई छोड़ने की घटना ने सुर्खियां बटोरीं। हरियाणा में 6000 फर्जी तलाक की खबर भी चर्चा में रही। इसके अलावा ग्रीनलैंड में 11 मार्च को संसदीय चुनाव से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को दिया गया दो टूक जवाब भी चर्चा में रहा। अमर उजाला के इस लिंक में एक ही जगह पढ़िए आज दिन की बड़ी खबरें
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 12
पीएम मोदी - फोटो : PTI

उत्तराखंड दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

चारधाम शीतकालीन यात्रा का संदेश देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को सीमांत जिले उत्तरकाशी के गंगोत्री धाम के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा और हर्षिल की यात्रा पर आ रहे हैं। पीएम भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से 8:05 बजे जौलीग्रांट स्थित देहरादून एयपोर्ट पर आएंगे। यहां से वह एमआई-17 से उत्तरकाशी के लिए उड़ान भरेंगे। सबसे पहले वह शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा में दर्शन करेंगे और इसके बाद वह हर्षिल में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 12
भारत के कई राज्यों में मौसम बदलने के आसार - फोटो : अमर उजाला

कई राज्यों में फिर ठंडक बढ़ी, दो दिनों तक दिखेगा सर्द हवाओं का कहर

उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में तेज रफ्तार से सर्द सतही हवाएं चल रही है, इसलिए दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में फिर ठंडक बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक यहां हवाओं का दौर जारी रहेगा। यहां पढ़ें पूरी खबर

अमेरिका में भारतीय छात्र की हत्या

तेलंगाना से अमेरिका पढ़ने गए 26 वर्षीय जी प्रवीण के परिजनों ने दावा किया है कि उसकी अमेरिका में गोली मारकर हत्या कर दी गई। हालांकि उसकी मौत के हालात स्पष्ट नहीं हैं। प्रवीण के चचेरे भाई अरुण ने बताया कि प्रवीण विस्कॉन्सिन के मिल्वौकी में एमएस की पढ़ाई कर रहा था। बुधवार सुबह (भारतीय समयानुसार) अमेरिकी अधिकारियों ने उनके परिवार को उसके मरने की जानकारी दी। प्रवीण के कुछ दोस्तों ने बताया कि उसका शव गोलियों से छलनी मिला है। यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 12
तेलंगाना सुरंग हादसा - फोटो : अमर उजाला

SLBC सुरंग हादसा: 13 दिनों से फंसे श्रमिकों का कोई सुराग नहीं, अब रोबोट से आस

तेलंगाना में नागरकुर्नूल जिले में निर्माणाधीन सुरंग के अंदर फंसे 8 लोगों को बचाने के लिए अब रोबोट की मदद ली जा सकती है। 22 फरवरी को सुरंग का एक हिस्सा ढहने से आठ श्रमिक और इंजीनियर अंदर फंसे हुए हैं। एनडीआरएफ, सेना और नौसेना उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए प्रयास कर रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 12
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

यूपी और पंजाब पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तारी

पाकिस्तान की आईएसआई से कथित संबंध रखने वाले बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के एक 'सक्रिय आतंकवादी' को गुरुवार तड़के यूपी के कौशांबी जिले से उत्तर प्रदेश एसटीएफ और पंजाब पुलिस के संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया है। अभियान की जानकारी रखने वाले एक आला अधिकारी ने यह जानकारी दी है। यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 12
भारत बनाम न्यूजीलैंड (फाइनल) - फोटो : ANI

Champions Trophy 2025: भारत शीर्ष पर, फाइनल में न्यूजीलैंड से मुकाबला

दक्षिण अफ्रीका को 50 रन से हराकर न्यूजीलैंड ने बुधवार को चैंपियंस ट्रॉफी का सेमीफाइनल मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ कीवियों ने फाइनल में भी प्रवेश कर लिया। अब मिचेल सैंटनर के नेतृत्व वाली टीम का सामना खिताबी मैच में भारत से होगा। यह मुकाबला नौ मार्च (रविवार) को दुबई में खेला जाएगा। दिलचस्प बात यह है कि चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में सबसे ज्यादा बार फाइनल के लिए क्वालिफाई करने वाली तीसरी टीम न्यूजीलैंड बन गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर

8 of 12
भारत में करोड़पतियों की संख्या बढ़ी। - फोटो : amarujala

Report: करोड़पतियों की संख्या के मामले में भारत दुनिया में चौथे स्थान पर

भारत धन सृजन के लिहाज से वैश्विक केंद्र के रूप में उभर रहा है। खास बात है कि देश करोड़पतियों यानी एक करोड़ डॉलर से अधिक संपत्ति वाले उच्च नेटवर्थ व्यक्तियों (एचएनडब्ल्यूआई) की संख्या के मामले में दुनिया में चौथे स्थान पर है। इससे आगे सिर्फ अमेरिका, चीन और जापान हैं। नाइटफ्रैंक की बुधवार को जारी ‘द वेल्थ रिपोर्ट-2025’ के मुताबिक, भारत में करोड़पतियों की संख्या छह फीसदी बढ़कर 2024 में 85,698 पहुंच गई। यहां पढ़ें पूरी खबर

9 of 12
अनुराग कश्यप - फोटो : इंस्टाग्राम

निर्देशक Anurag Kashyap ने छोड़ा मुंबई, कहा- बॉलीवुड 800 करोड़ रुपये वाली फिल्म के पीछे

अनुराग कश्यप ने बॉलीवुड में लीक से हटकर फिल्में बनाई हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से वह बॉलीवुड के वर्क कल्चर को लेकर काफी परेशान नजर आए। इसलिए निर्देशक ने मुंबई छोड़ने का मन बनाया। वह अब मुंबई से दूर दक्षिण भारत में जाकर बस गए। हाल ही में अनुराग कश्यप ने फिर से बॉलीवुड के कथित खराब वर्क कल्चर को लेकर बात की। यहां पढ़ें पूरी खबर

10 of 12
लंदन में विदेश मंत्री डॉ जयशंकर - फोटो : एएनआई वीडियो ग्रैब

India Foreign Policy: विदेश मंत्री बोले- अमेरिकी विदेश नीति से हैरानी नहीं, चीन के साथ रिश्ते पर भी बोले

ब्रिटेन दौरे पर विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने एक कार्यक्रम में अमेरिकी विदेश नीति, चीन-भारत संबंध और वैश्विक आर्थिक स्थिरता पर बेबाकी से जवाब दिया। उन्होंने कहा कि ट्रंप के कार्यकाल में पहले 41 दिन उनके दृष्टिकोण से बिल्कुल भी आश्चर्यजनक नहीं रहे हैं। उन्होंने बताया कि अमेरिकी डॉलर वैश्विक आर्थिक स्थिरता के दृष्टिकोण से काफी अहम है और फिलहाल ब्रिक्स देशों की ऐसी कोई योजना नहीं है, जिसमें यूएस डॉलर के बदले किसी वैकल्पिक मुद्रा पर विचार किया जा रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर

11 of 12
फ्रॉड। - फोटो : amar ujala

Haryana : गरीबों को मिलने वाली सुविधाएं पाने के लिए छह हजार जोड़ों ने लिया फर्जी तलाक

गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों को मिलने वाली सुविधाएं लेने के लिए हरियाणा में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। राज्य सरकार की ओर से लागू परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में छेड़छाड़ कर बीपीएल श्रेणी के लिए तय वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से कम दिखाई जा रही है। फर्जीवाड़े को अंजाम देने वालों के खिलाफ झज्जर पुलिस ने न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी की कोर्ट में चालान पेश किया है। इसके अनुसार करीब छह हजार जोड़ों ने तलाक के फर्जी कागजात लगाकर पीपीपी में परिवार विभाजित करा लिया। इससे उनकी आय गरीबी रेखा के लिए निर्धारित सीमा से कम हो गई। यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

12 of 12
ग्रीनलैंड पर डोनाल्ड ट्रंप की नजर। - फोटो : Amar Ujala

US vs Greenland: ट्रंप को ग्रीनलैंड के PM का दो टूक जवाब- बिकाऊ नहीं है देश

ग्रीनलैंड के प्रधानमंत्री ने अमेरिका को दो टूक जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि उनका द्वीप बिकाऊ नहीं है। पीएम म्यूटे बोरुप एगेडे ने बुधवार को कहा कि ट्रंप भले ही इस द्वीप पर नियंत्रण हासिल करना चाहते हैं, लेकिन यह बिक्री वाली जगह नहीं है। उनका बयान दोनों देशों के बीच टकराव को जन्म दे सकता है। प्रधानमंत्री म्यूटे के इस जवाब से कुछ ही देर पहले ट्रंप ने अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र में अपने उस संकल्प को दोहराया कि वह ग्रीनलैंड पर 'किसी न किसी तरह' नियंत्रण हासिल करना चाहते हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें