फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: कई राज्यों में बदला मौसम; यूक्रेन युद्धविराम के लिए राजी और राजधानी दिल्ली सबसे प्रदूषित; सुर्खियां

Wed, 12 Mar 2025 05:53 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 14
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
देश के कई राज्यों में मौसम बदलने की खबर चिंताओं को भी जन्म दे रही है। कहीं बिन मौसम बरसात हो रही है, तो कहीं समय से पहले लू के थपेड़ों का एहसास गर्मी के पूरे सीजन से पहले डरा रहा है। अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर पाकिस्तान में 200 से अधिक यात्रियों को बंधक बनाए जाने और 30 सैनिकों की हत्या सबसे बड़ी खबर बनी। यूक्रेन का रूस के साथ युद्धविराम के लिए सहमत होना एक और बड़ी घटना रही। एक अन्य खबर वायु प्रदूषण से जुड़ी सामने आई, जिसमें राजधानी दिल्ली को दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी पाना गया है। इसके अलावा खेल जगत से चैंपियंस ट्रॉफी की खबर भी सुर्खियों में है। दुबई में फाइनल मुकाबले के बाद प्राइज सेरेमनी के समय मेजबान देश पाकिस्तान के क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अधिकारियों का नदारद रहना चौंका रहा है। व्यापार जगत में मॉर्गन स्टैनली की रिपोर्ट सबसे बड़ी खबर रही। इसके मुताबिक भारतीय अर्थव्यस्था एशिया में सबसे बेहतर स्थिति में पाई गई है। इसके अलावा मॉरीशस और भारत के बीच दोहरे कराधान से बचाव और व्यापार संधि में संशोधन की खबर भी सुर्खियों में रही। पीएम मोदी को इस देश में सर्वोच्च सम्मान दिया गया है। अमर उजाला के इस लिंक में एक ही जगह पढ़िए आज की बड़ी खबरें
विज्ञापन

2 of 14
बढ़ता तापमान चिंताजनक - फोटो : अमर उजाला

Weather: कश्मीर से केदारनाथ तक बारिश-बर्फबारी... गुजरात से लेकर विदर्भ पश्चिम और मध्य भारत में समय से पहले ही लू
तेजी से बदलता मौसम चिंता पैदा कर रहा है। एक तरफ कश्मीर से केदारनाथ तक पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी के कारण वातावरण ठंडा है, तो दूसरी तरफ राजस्थान समेत मैदानों में पारा मार्च के दूसरे हफ्ते में ही चढ़ने लगा है। इसके अलावा  गुजरात से लेकर विदर्भ पश्चिम और मध्य भारत में समय से पहले ही लू चलने लगी है। यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 14
राष्ट्रपति जेलेंस्की और ट्रंप (फाइल) - फोटो : अमर उजाला / एजेंसी

Ukraine-US Talk: युद्धविराम लागू करने के अमेरिकी प्रस्ताव से सहमत यूक्रेन

यूक्रेन ने मंगलवार को अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव का समर्थन किया। अमेरिकी प्रस्ताव के अनुसार, यूक्रेन रूस के साथ 30 दिन का सामान्य यु्द्धविराम करेगा। इसके बदले में, अमेरिका ने सैन्य सहायता और खुफिया जानकारी साझा करने पर प्रतिबंध हटाने पर सहमति जताई है। सऊदी अरब में हुई शांति वार्ता के बाद एक संयुक्त बयान में कहा गया है कि दोनों पक्ष यूक्रेनी खनिजों पर जल्द से जल्द एक समझौता करने पर भी सहमत हुए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

4 of 14
इंडिया गेट के आसपास प्रदूषण की स्थिति - फोटो : एएनआई
IQAir Report : दिल्ली की हवा साल भर रहती है प्रदूषित, विश्व की सबसे प्रदूषित राजधानी

स्विट्जरलैंड की वायु गुणवत्ता प्रौद्योगिकी कंपनी आईक्यूएयर की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया के सबसे प्रदूषित 20 शहरों में 13 भारत के हैं। दिल्ली दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी है। यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 14
मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट... भारत एशियाई अर्थव्यवस्थाओं में सबसे बेहतर स्थिति में - फोटो : एएनआई

GDP: अनिश्चितता के बावजूद भारत एशियाई अर्थव्यवस्थाओं में सबसे बेहतर...
अमेरिका की ओर से शुरू किए गए टैरिफ वार के कारण दुनियाभर की अर्थव्यवस्थाओं में भारी उतार-चढ़ाव बना हुआ है। इसके बावजूद भारत एशियाई अर्थव्यवस्थाओं में सबसे बेहतर स्थिति में है। इसकी प्रमुख वजह विभिन्न मोर्चे पर तेजी से सुधार होना है। मॉर्गन स्टेनली ने मंगलवार को एक रिपोर्ट में कहा, व्यापारिक तनाव के कारण एशियाई देशों की आर्थिक वृद्धि पर जोखिम बना हुआ है। हालांकि, इस पृष्ठभूमि में भी भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूती से आगे बढ़ रही है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

6 of 14
नीतेश राणे और रोहित पवार (फाइल) - फोटो : एएनआई

महाराष्ट्र में हलाल बनाम मल्हार की सियासत: अब खटीक समुदाय ही बेचेंगे झटका मांस
महाराष्ट्र में अब हलाल और झटका मांस की सियासत शुरू हो गई है। राज्य के मत्स्य विभाग के मंत्री नीतेश राणे ने झटका मांस के लिए मल्हार प्रमाणन शुरू करने के लिए एक वेबसाइट जारी किया है, जिसमें सिर्फ हिंदू खटीक समुदाय के माध्यम से ही यह मांस उपलब्ध होगा। राणे की यह कवायद हलाल मांस के खिलाफ एक नया अभियान माना जा रहा है, जिसमें हिंदू ही इसका व्यवसाय कर सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

7 of 14
यमुना दिल्ली file

दिल्ली सरकार ने केंद्र के साथ यमुना में नौका विहार की योजना बनाई
दिल्ली सरकार ने केंद्र के साथ मिलकर यमुना में नौकाविहार की योजना बनाई है। इसके लिए दिल्ली और केंद्र के बीच समझौता भी हुआ है। दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने समझौते के बाद दावा किया कि आने वाला कल सुंदर होगा। लेकिन जल और पर्यावरण विशेषज्ञों को ऐसा नहीं लगता। पढ़ें पूरी खबर...

8 of 14
भारतीय टीम - फोटो : PTI

Champions Trophy: तूल पकड़ रहा PCB के किसी अधिकारी के मंच पर नहीं होने का मुद्दा
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी के समापन समारोह के लिए मंच पर अपने प्रतिनिधि को नहीं रखने के मुद्दे पर अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से ‘आधिकारिक स्पष्टीकरण’ का इंतजार कर रहा है।भारत ने रविवार को खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट जीता। पीसीबी के एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा, हमने आईसीसी के समक्ष औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है क्योंकि जो कुछ हुआ वह हमें स्वीकार्य नहीं है। पढ़ें पूरी खबर...

9 of 14
रूस-यूक्रेन युद्ध (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फ्रीपिक

SIPRI: 2020-24 में सबसे बड़ा हथियार आयातक देश रहा यूक्रेन, दूसरे स्थान पर भारत
यूक्रेन 2020-24 के दौरान दुनिया का सबसे बड़ा हथियार आयातक देश बन गया। 2015-19 के मुकाबले इस अवधि में यूक्रेन ने अपने हथियार आयात में करीब 100 गुना वृद्धि की। इसी अवधि में भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हथियार आयातक बना। यूक्रेन फरवरी 2022 से रूस के साथ युद्ध में है, जबकि भारत को पड़ोसी चीन और पाकिस्तान से खतरों का सामना है। स्वीडन स्थित वैश्विक थिंक टैंक स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (सिपरी) ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। पढ़ें पूरी खबर...

10 of 14
नेपाल के अंतिम राजा ज्ञानेंद्र विक्रम सिंह और पूर्व पीएम पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' - फोटो : ANI

नेपाल में राजशाही की वापसी की आहट: सियासी दलों में बेचैनी, विपक्ष की आपात बैठक
नेपाल में राजशाही की वापसी की आहट ने विभिन्न सियासी दलों की बेचैनी बढ़ा दी है। राजधानी काठमांडो में रविवार को पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह के स्वागत के लिए हजारों की भीड़ उमड़ने के पहले ही सियासी दलों को संभवत: हवा के बदलते रुख का अंदाजा हो गया था। यही वजह है कि मुख्य विपक्षी दल सीपीएन (माओवादी सेंटर) अध्यक्ष पुष्प कमल दहल और अन्य शीर्ष पदाधिकार शनिवार को ही राजधानी लौट आए थे। पढ़ें पूरी खबर...

11 of 14
जादवपुर विश्वविद्यालय - फोटो : एएनआई

जादवपुर विश्वविद्यालय: दीवार पर लिखे आजाद कश्मीर, फ्री फलस्तीन के नारे
कोलकाता के जादवपुर विश्वविद्यालय (जेयू) के परिसर की दीवारों पर आजाद कश्मीर और फ्री फलस्तीन लिख दिया गया। इसके बाद विवाद खड़ा हो गया। इस पर सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों ने विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश किया। इसे लेकर छात्रों और शिक्षकों में नाराजगी देखी गई। यह घटना उस समय हुई जब सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस से जुड़े एक प्रोफेसर भी विश्वविद्यालय पहुंचे थे। हालांकि, विश्वविद्यालय में अधिकांश कक्षाएं और परीक्षाएं तय कार्यक्रम के अनुसार ही हुईं। ये नारे दीवार पर पेटिंग बनाकर यूनिवर्सिटी के गेट नंबर तीन के पास लिखे गए। पढ़ें पूरी खबर...

12 of 14
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik.com

एचआईवी रोकथाम: वार्षिक इंजेक्शन के नतीजे उत्साह बढ़ाने वाले
एचआईवी के इलाज को लेकर आशा की किरण दिखी है। द लैंसेट जर्नल में प्रकाशित  इस क्लिनिकल ट्रायल के परिणामों के मुताबिक एचआईवी से बचाव के लिए सालाना इंजेक्शन सुरक्षित है। इसका असर लंबे समय तक रहता है। एचआईवी की रोकथाम के विकल्प के रूप में इसे आशाजनक माना जा रहा है। 'लेनाकैपाविर' नाम के इस इंजेक्शन को अमेरिका में विकसित किया गया था। पढ़ें पूरी खबर...

13 of 14
केंद्रीय गृह मंत्रालय - फोटो : ANI

केंद्र ने जम्मू-कश्मीर के दो समूहों पर 5 साल के लिए लगाई पाबंदी
केंद्र सरकार ने आतंकी गतिविधियों में शामिल जम्मू-कश्मीर के दो समूहों पर पांच साल के लिए पाबंदी लगा दी है। केंद्र ने अवामी एक्शन कमेटी (एएसी) और जम्मू-कश्मीर इत्तिहादुल मुस्लिमीन (जेकेआईएम) पर कार्रवाई की है। एएसी का मुखिया उमर फारूक और जेकेआईएम का मुखिया मसरूर अब्बास अंसारी है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

14 of 14
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock

आईआरसीटीसी एप में लॉग इन की समस्या
हाल ही में इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) के एप में अपडेट के बाद कई यूजर्स को लॉग इन करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर शिकायत की है कि वे अपने खाते में लॉग इन नहीं कर पा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें