फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: पाकिस्तान में ट्रेन पर फायरिंग, मॉरीशस ने पीएम मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, पढ़ें सुर्खियां

Tue, 11 Mar 2025 11:00 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में मंगलवार को बीएलए ने ट्रेन पर फायरिंग की और यात्रियों को बंधक बना लिया। इसके अलावा मॉरीशस में पीएम मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान किया गया। आइए पढ़ते हैं दिनभर की अहम खबरें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
1 of 11
दिन की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
पाकिस्तान के अशांत प्रांत बलूचिस्तान में मंगलवार को ट्रेन पर फायरिंग की गई। बलूचिस्तान के माच क्षेत्र में हथियारबंद लोगों ने बोलन जिले के पास क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस ट्रेन पर हमला कर दिया। हमले में कई ट्रेन के चालक समेत कई यात्री घायल हो गए हैं। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने हमले की जिम्मेदारी ली है। बीएलए ने दावा किया है कि हमले में 20 पाक सैनिकों की हत्या कर दी गई। उधर, मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने पीएम नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार 'द ग्रांड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन' से सम्मानित किया। यह सम्मान प्रधानमंत्री मोदी को भारत और मॉरीशस के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए उनके योगदान के लिए दिया गया। पीएम मोदी  इस सम्मान को प्राप्त करने वाले पहले भारतीय हैं। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा से एल्युमीनियम और इस्पात के आयात पर प्रस्तावित शुल्क को 25 फीसदी से बढ़ाकर 50 फीसदी करने का एलान किया। आइए पढ़ते हैं दिनभर की अहम खबरें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
ट्रेन हाईजैक (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
पाकिस्तान में ट्रेन पर फायरिंग, बलूच आर्मी ने 20 सैन्य कर्मियों की हत्या का किया दावा
पाकिस्तान के अशांत प्रांत बलूचिस्तान में मंगलवार को ट्रेन पर फायरिंग की गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बलूचिस्तान के माच क्षेत्र में हथियारबंद लोगों ने बोलन जिले के पास क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस ट्रेन पर हमला कर दिया। बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने मंगलवार को जारी एक बयान में दावा किया कि उसने जाफर एक्सप्रेस ट्रेन पर कब्जा कर लिया है और 182 यात्रियों को पिछले छह घंटों से बंधक बना रखा है। इसके अलावा बीएलए ने 20 पाकिस्तानी सैन्य कर्मियों को मारने का भी दावा किया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 11
पीएम मोदी को मिला मॉरीशस का सर्वोच्च सम्मान। - फोटो : पीटीआई

मॉरीशस का सर्वोच्च पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय बने PM मोदी
मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने पीएम नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार 'द ग्रांड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन' से सम्मानित किया है। यह सम्मान प्रधानमंत्री मोदी को भारत और मॉरीशस के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए उनके योगदान के लिए दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : वीडियो ग्रैब/एएनआई

कनाडा और अमरिका के बीच शुरू हुआ टैरिफ वॉर
दुनियाभर के बाजारों में जोरदार गिरावट के बावजूद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि कनाडा से एल्युमीनियम और इस्पात के आयात पर प्रस्तावित शुल्क को दोगुना किया जाएगा। यह अब 25 फीसदी से बढ़ाकर 50 फीसदी किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
विधानसभा में भिड़ते कांग्रेस और भाजपा विधायक। - फोटो : PTI

ओडिशा विधानसभा में भिड़े भाजपा और कांग्रेस विधायक
ओडिशा विधानसभा में मंगलवार को भाजपा और कांग्रेस विधायकों में हाथापाई हो गई। इसके बाद सदन में हो रहे हंगामे के बाद अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी ने दुर्व्यवहार को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस विधायक ताराप्रसाद बहिनीपति को सात दिन के लिए सदन से निलंबित कर दिया। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
दीप्ति शर्मा - फोटो : एएनआई

आईसीसी ने जारी की ODI रैंकिंग
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बुधवार को महिलाओं की ताजा वनडे रैंकिंग जारी कर दी। भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को तगड़ा फायदा हुआ है। वह एक स्थान की छलांग लगाकर शीर्ष पांच में शामिल हो गई हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड की अमेलिया कर को पीछे छोड़ दिया। पढ़ें पूरी खबर


 
विज्ञापन

7 of 11
संसद का बजट सत्र - फोटो : Amar Ujala

लोकसभा में डीपसीक और मणिपुर के मुद्दे पर हुआ हंगामा
लोकसभा में मंगलवार को काफी हंगामा देखने को मिला। कांग्रेस ने मंगलवार को मणिपुर में अशांति का जिक्र करते हुए सरकार पर केवल भाषणों और खबरों पर ध्यान देने तथा वास्तविक स्थिति को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। कांग्रेस ने एआई डीपसीक के अरुणाचल प्रदेश को भारत का हिस्सा ने बताने के लिए डीपसीक पर प्रतिबंध लगाने की भी मांग की। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
Delhi Metro - फोटो : AdobeStock

होली के दिन बदला रहेगा दिल्ली मेट्रो का समय
होली के मौके पर डीएमआरसी ने दिल्ली में मेट्रो सेवा की टाइमिंग में बदलाव किया है। राजधानी में 14 मार्च को सभी लाइनों पर मेट्रो दोपहर 2:30 बजे संचालित होगी। यह व्यवस्था एयरपोर्ट लाइन पर भी रहेगी। डीएमआरसी ने यह फैसला रंग और हुल्लड़बाजी को ध्यान में रखते हुए लिया है। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
SpaceX Starlink - फोटो : SpaceX

एयरटेल और स्पेसएक्स की हुई साझेदारी
एयरटेल ने एलन मस्क की कंपनी SpaceX के साथ एक समझौता किया है, जिसके तहत Starlink सैटेलाइट इंटरनेट को भारत में लाने की योजना है, हालांकि यह डील तभी लागू होगी जब SpaceX को भारतीय सरकार से Starlink सेवाएं बेचने की अनुमति मिलेगी। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
आशीष चंचलानी - फोटो : एएनआई

महिला आयोग के सामने पेश हुए आशीष चंचलानी
यूट्यूबर आशीष चंचलानी आज मंगलवार को कॉमेडियन समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' में की गई अपमानजनक टिप्पणियों के संबंध में पूछताछ के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने पेश हुए। 'इंडियाज गॉट लैटेंट' शो में की गईं अपमानजनक और अश्लील टिप्पणियों के संदर्भ में महिला आयोग ने रणवीर अल्लाहबादिया, अपूर्व मुखीजा, समय रैना, जसप्रीत सिंह और चंचलानी को तलब किया था। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

11 of 11
अरविंद केजरीवाल - फोटो : X/AAP

मुश्किलों में आप संयोजक अरविंद केजरीवाल
राउज एवेन्यू कोर्ट ने सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में तत्कालीन सीएम अरविंद केजरीवाल और मटियाला सीट से विधायक गुलाब सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। अदालत ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि पुलिस ने शिकायत पर जांच नहीं की ऐसे में होर्डिंग किसने लगाए और क्यों लगाए इसकी जांच जरूरी है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें