आज दिन की बड़ी सुर्खियों में महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे का इस्तीफा सर्वाधिक चर्चा में रहा। इसके अलावा विदेश की दो बड़ी घटनाओं ने भी सबका ध्यान खींचा। पहली बड़ी घटना अमेरिका से सामने आई, जहां राष्ट्रपति ट्रंप ने यूक्रेन को मिलने वाली सैन्य मदद रोकने का एलान किया। एक अन्य बड़ी खबर बाल्कन देश सर्बिया से आई। इस देश की संसद में हमले की घटना सबसे प्रमुख रही। यहां की संसद में स्मोक बम फेंके जाने के बाद कई सांसदों की तबीयत बिगड़ गई। खेल जगत में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल पर सबकी नजरें टिकी हैं। राजनीतिक जगत में तृणमूल कांग्रेस के आरोप पर केंद्रीय निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी जवाब भी चर्चा में रहा। मुख्य चुनाव आयुक्त ने राज्यों के अधिकारियों के साथ बैठक की और 31 मार्च कर रिपोर्ट मांगी। व्यापार जगत में शेयर बाजार की गिरावट, जबकि मनोरंजन जगत में इंडियाज गॉट लेटेंट का विवाद सुर्खियों में रहा। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और बिहार के राजनीतिक जगत में हुई बयानबाजी भी दिनभर चर्चा में रही। असम की कैबिनेट में नौ विश्वविद्यालयों की स्थापना को मंजूरी के साथ-साथ पीएम मोदी का पोस्ट बजट वेबिनार भी चर्चा में रहा। अमर उजाला के इस लिंक में एक ही जगह पढ़िए आज दिन की बड़ी खबरें
विज्ञापन
2 of 13
धनंजय मुंडे
- फोटो : Amar Ujala
Dhananjay Munde: मुंडे का मंत्री पद से इस्तीफा मंजूर; राज्यपाल ने मानी CM की सिफारिश; कराड की वजह से हुआ फैसला
महाराष्ट्र में धनंजय मुंडे के मंत्री पद से इस्तीफे को राज्यपाल ने मंजूर कर लिया है। राज्यपाल ने सीएम फडणवीस की सिफारिश मंजूर कर ली है। माना जा रहा है कि इस फैसले के पीछे की वजह वाल्मिक कराड है। राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री मुंडे बीड जिले के परली से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के विधायक हैं। इससे पहले वह बीड के संरक्षक मंत्री थे। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
3 of 13
ओवल ऑफिस में राष्ट्रपति ट्रंप से बातचीत करते यूक्रेनी समकक्ष वोलोदिमीर जेलेंस्की
- फोटो : पीटीआई
Trump Zelenskyy Row: जेलेंस्की से बहस के बाद अमेरिका का बड़ा कदम
पिछले सप्ताह के व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बहस के बाद अमेरिका ने बड़ा कदम उठाया है। अमेरिका ने यूक्रेन की सैन्य सहायता रोक दी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने कहा कि अमेरिका यूक्रेन की सहायता रोक रहा है और इसकी समीक्षा कर रहा है। यह रोक तब तक रहेगी जब तक ट्रंप यह तय नहीं कर लेते कि यूक्रेन के नेता शांति के प्रति सद्भावनापूर्ण प्रतिबद्धता प्रदर्शित करते हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
4 of 13
सर्बिया की संसद में स्मोक बम फेंके जाने के बाद अफरा-तफरी
- फोटो : पीटीआई
सर्बियाई संसद पर हमला: सदन में दिखा धुआं, बम और फ्लेयर्स फेंके जाने से तीन सांसद घायल
सर्बियाई संसद पर हमले के बाद सदन में अफरा-तफरी मच गई। खबरों के मुताबिक बम और फ्लेयर्स फेंके जाने से तीन सांसद घायल हुए हैं। सदन में धुआं दिखने की खबर है। मंगलवार की यह घटना इस बाल्कन देश में गहराते राजनीतिक संकट का प्रमाण है। महीनों से चल रहे भ्रष्टाचार विरोधी प्रदर्शनों के कारण सरकार दबाव में है। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 13
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : अमर उजाला
IND vs AUS Semi Final: भारत के सामने 265 रन का लक्ष्य, नौ मार्च को फाइनल; द. अफ्रीका या न्यूजीलैंड से मुकाबला
चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कड़ा मुकाबला हो रहा है। दुबई में खेले जा रहे इस मैच में भारत के सामने 265 रनों का लक्ष्य है। 20 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए 100 के पार पहुंच गया। भारत के लिए विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी निभाई। मैच की लाइव कवरेज
विज्ञापन
6 of 13
निर्वाचन आयोग ने राज्यों के अधिकारियों को दिए निर्देश
- फोटो : अमर उजाला
चुनाव आयोग की अहम बैठक: CEC बोले- राज्यों में नियमित बैठक हो; 31 मार्च तक मांगी रिपोर्ट
Election Commission to States: केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने राज्यों की चुनावी मशीनरी को अहम निर्देश दिए हैं। आयोग ने राजनीतिक दलों के साथ नियमित बैठक करने को कहा है। सीईसी ने राज्यों से 31 मार्च तक एक्शन टेकेन रिपोर्ट भी मांगी है। बता दें कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने डुप्लीकेट वोटर आईडी मामले में आयोग को कटघरे में खड़ा किया है। आयोग के बयान को टीएमसी ने झूठा और अपने ही नियमों का उल्लंघन बताया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
7 of 13
हिमंत बिस्वा सरमा
- फोटो : PTI
Assam: सीएम हिमंत का दावा- गौरव गोगोई की पत्नी के तार पाकिस्तान से जुड़े, जांच के लिए इंटरपोल की मदद पर विचार
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा है कि भारत के आंतरिक मामलों में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की दखल की जांच के लिए इंटरपोल जैसी एजेंसी की मदद ले सकते हैं। दरअसल सरमा ने आरोप लगाया था कि पाकिस्तानी नागरिक अली तौकीर शेख का कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की ब्रिटिश पत्नी से तार जुड़े हैं। असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि इसकी जांच अभी प्रारंभिक चरण में है और इसकी जानकारी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पहले ही दे दी गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर
8 of 13
विधानसभा में बोलते हुए सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला।
सीएम योगी बोले: सपा को राम-कृष्ण पर भरोसा नहीं; हम सांप्रदायिक नहीं, जो हमारा है हमें मिल जाना चाहिए
उत्तर प्रदेश 2025-26 के सामान्य बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को विधानसभा में शुरुआत से ही समाजवादी पार्टी पर करारा हमला किया है। उन्होंने साफ कहा कि समाजवादी पार्टी डॉ राम मनोहर लोहिया का नाम तो लेती है, लेकिन वह उनके मूल्यों और आदर्शों से दूर जा चुकी है। आज की समाजवादी पार्टी न डॉ लोहिया के बताए आचरण के अनुरूप कार्य कर रही है और न ही उनके बताए आदर्शों पर चल रही है। उन्होंने संभल के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए कहा कि जो हमारा है हमें मिल जाना चाहिए। यहां पढ़ें पूरी खबर
9 of 13
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : ANI
सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी: किसी को मियां-टियां या पाकिस्तानी कहना गलत, पर अपराध नहीं
'मियां-टियां' या 'पाकिस्तानी' कहना भले सुनने में ठीक नहीं लगता हो, लेकिन ऐसे मामले में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 298 के तहत धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने जैसा अपराध नहीं बनता। सुप्रीम कोर्ट अपने एक फैसले में यह टिप्पणी की है। शीर्ष अदालत ने इस प्रावधान के तहत एक आरोपी को दोषमुक्त करते हुए कहा कि यह टिप्पणी, हालांकि अनुचित थी, लेकिन यह मामला आपराधिक मुकदमा चलाने लायक नहीं है। यहां पढ़ें पूरी खबर
10 of 13
शेयर बाजार का हाल बेहाल।
- फोटो : अमर उजाला
Sensex Closing Bell: शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी
शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन भी गिरावट के साथ बंद हुआ। मंगलवार सुबह 300 से अधिक अंकों की गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार लाल निशान पर ही बंद हुआ। दिनभर के कारोबार के दौरान बाजार थोड़ा संभला लेकिन वह लाल निशान को पार नहीं कर सका। सेंसेक्स 96.01 अंक गिरकर 72,989.93 अंक पर बंद हुआ और निफ्टी भी 36.65 अंक फिसलकर 22,082.65 पर रहा। यहां पढ़ें पूरी खबर
11 of 13
अनुराग कश्यप
- फोटो : इंस्टाग्राम
Anurag Kashyap: सेक्रेड गेम्स' में नयनतारा-मंजू वारियर को लेना चाहते थे अनुराग कश्यप
फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने हाल ही में साझा किया है कि उन्होंने नेटफ्लिक्स को हिट वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' के लिए लेडी सुपरस्टार नयनतारा और मंजू वारियर का नाम सुझाया था। साथ ही निर्देशक ने इस बारे में खुलासा किया कि दोनों अभिनेत्रियों ने सैफ अली खान अभिनीत इस सीरीज में अभिनय क्यों नहीं किया। यहां पढ़ें पूरी खबर
12 of 13
चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग, यूक्रेनी समकक्ष जेलेंस्की और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : पीटीआई
China: जेलेंस्की-ट्रंप विवाद के बीच चीन ने चली नई चाल, यूरोपीय संघ के साथ संबंध बढ़ाने की तैयारी
यूक्रेन युद्ध के मुद्दे पर अमेरिका और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच दूरी बढ़ी है। इस बीच, चीन ने यूरोपीय संघ के साथ अपने संबंधों को बढ़ाने की योजना बनाई है। हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की बैठक में तीखी बहस हुई थी। इसके बाद ट्रंप ने यूक्रेन को मिलने वाली सैन्य सहायता को रोकने का फैसला लिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
अबू आजमी के बयान पर एकनाथ शिंदे आक्रामक
- फोटो : एएनआई / अमर उजाला ग्राफिक।
Maharashtra: औरंगजेब वाले बयान पर अबू आजमी बोले- बयान वापस ले रहा हूं लेकिन...
समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने औरंगजेब पर दिए अपने बयान को लेकर उठे विवाद पर सफाई दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह उनका व्यक्तिगत बयान नहीं था, बल्कि उन्होंने असम के मुख्यमंत्री द्वारा राहुल गांधी की तुलना औरंगजेब से किए जाने पर प्रतिक्रिया दी थी। इसके साथ ही उन्होंने अपने बयान को वापस लेने की बात कही है। वहीं सत्ताधारी महायुति इस बयान का जबरदस्त विरोध कर रहा है। डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने अबू आजमी के इस बयान पर राजद्रोह का मामला दर्ज कराने की चेतावनी दी थी, जिसके बाद देर रात महाराष्ट्र पुलिस ने मामला दर्ज भी किया। यहां पढ़ें पूरी खबर