दिल्ली कैबिनेट ने महिला दिवस पर महिला समृद्धि योजना के लिए 5100 करोड़ रुपये का आवंटन मंजूर किया है। जिसके तहत महिलाओं को प्रति माह 2500 रुपये मिलेंगे। वहीं लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर अमर उजाला 'द बोनस' के नारी आर्थिक शिक्षा अभियान का शुभारंभ किया गया। आइए पढ़ते हैं दिनभर की सुर्खियां...।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
दिल्ली कैबिनेट ने महिला दिवस पर महिला समृद्धि योजना के लिए 5100 करोड़ रुपये का आवंटन मंजूर किया है। जिसके तहत महिलाओं को प्रति माह 2500 रुपये मिलेंगे। वहीं लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर अमर उजाला 'द बोनस' की ओर से शक्ति की समृद्धि का आयोजन किया गया। इसमें अमर उजाला के नारी आर्थिक शिक्षा अभियान का शुभारंभ किया गया। उधर, राहुल गांधी ने अहमदाबाद में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारियों लगे पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पार्टी में दो गुट हैं। एक जनता के साथ है, जबकि दूसरा जनता से दूर है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी के खिताबी मुकाबले से पहले भारत के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि कीवी एक बार फिर भारतीय फैंस का दिल दुखा सकते हैं। एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें....
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 11
दिल्ली महिला समृद्धि योजना
- फोटो : ANI
महिला समृद्धि योजना को दिल्ली कैबिनेट की मंजूरी
दिल्ली कैबिनेट ने महिला दिवस पर महिला समृद्धि योजना के लिए 5100 करोड़ रुपये का आवंटन मंजूर किया है। जिसके तहत महिलाओं को प्रति माह 2500 रुपये मिलेंगे। इसका एलान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को किया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
3 of 11
द बोनस पत्रिका का विमोचन करतीं मंत्री बेबी रानी मौर्या और रजनी तिवारी।
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला के नारी आर्थिक शिक्षा अभियान का शुभारंभ
लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर अमर उजाला 'द बोनस' की ओर से शक्ति की समृद्धि का आयोजन किया गया। इसमें अमर उजाला के नारी आर्थिक शिक्षा अभियान का शुभारंभ किया गया। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, प्रदेश की महिला कल्याण मंत्री बेबीरानी मौर्य और उच्च शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण पर जोर दिया। वित्तीय और आर्थिक क्षेत्र की विशेषज्ञों ने महिलाओं को सशक्त, सक्षम और समृद्ध बनाने के गुर सिखाए। पढ़ें पूरी खबर
4 of 11
राहुल गांधी
- फोटो : अमर उजाला
राहुल ने पार्टी को दिखाया आईना
राहुल गांधी ने आज अहमदाबाद में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारियों लगे पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित किया। राहुल ने कई चौंकाने वाली टिप्पणियां कीं और अपनी ही पार्टी को आईना दिखाया। राहुल गांधी ने आक्रामक तेवर दिखाते हुए कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी को 20-30 लोगों को निकालना भी पड़े तो इसमें किसी तरह की हिचकिचाहट नहीं होनी चाहिए। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 11
अश्विन
- फोटो : ANI
मुझे डर लग रहा है, चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल से बोले पूर्व स्पिनर अश्विन
भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी के खिताबी मुकाबले से पहले भारत के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि कीवी एक बार फिर भारतीय फैंस का दिल दुखा सकते हैं। वह भारत की जीत की आशा कर रहे हैं, लेकिन उन्हें डर भी लग रहा है। भारत को न्यूजीलैंड के हाथों 2021 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी हार का सामना करना पड़ा था। पढ़ें पूरी खबर
द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत के लिए प्रतिनिधियों की नियुक्ति पर सहमत हुए भारत-अमेरिका
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बहु-क्षेत्रीय द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) पर बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए वरिष्ठ प्रतिनिधियों को नियुक्त करने पर सहमति जताई है। इस समझौते का मकसद बाजार पहुंच को बढ़ाना, शुल्क और गैर-शुल्क बाधाओं को कम करना और आपूर्ति श्रृंखला के एकीकरण को गहरा करना है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
7 of 11
एनटीपीसी के डीजीएम कुमार गौरव की हत्या के बार झारखंड से बिहार तक सनसनी।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
कुमार गौरव की हत्या की वजह झारखंड में?
झारखंड के हजारीबाग में बिहार के नालंदा निवासी इंजीनियर कुमार गौरव की हत्या कर दी गई। देश की महारत्न कंपनी नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (NTPC) में वह उप महाप्रबंधक के पद पर तैनात थे। झारखंड में तैनाती पिछले साल हुई थी। पढ़ें पूरी खबर
8 of 11
आईफा में सितारे
- फोटो : फोटो- आईफा
आईफा के स्टेज पर साथ आए शाहिद-करीना
राजस्थान के जयपुर में 25वां आईफा अवार्ड का कार्यक्रम हो रहा है। यहां बॉलीवुड की मशहूर हस्तियां पहुंच चुकी हैं। यहां करण जौहर, माधुरी दीक्षित, कार्तिक आर्यन, शाहिद कपूर, बॉबी देओल, श्रेया घोषाल, नोरा फतेही और नुसरत भरूचा जैसे सितारे पहुंचे हैं। पढ़ें पूरी खबर
9 of 11
सीएम मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश में धर्मांतरण करवाने वालों को होगी फांसी की सजा
मध्यप्रदेश में धर्मांतरण करवाने वालों को फांसी की सजा दी जाएगी। सूबे के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस बात का एलान किया है। मोहन यादव ने कहा, धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के माध्यम से हम प्रावधान कर रहे हैं कि जो धर्मांतरण करवाएंगे, उनके लिए हमारी सरकार के द्वारा फांसी का प्रावधान किया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर
10 of 11
एयर इंडिया
- फोटो : एएनआई (फाइल)
यात्री का दावा- व्हीलचेयर नहीं दी, गिरकर ICU पहुंचीं 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला
एक महिला यूजर ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि एयर इंडिया ने उसकी 82 वर्षीय दादी को व्हीलचेयर देने से मना कर दिया, जिसकी वजह से उसकी दादी को पैदल चलना पड़ा और वे गिरकर चोटिल हो गईं। महिला यूजर ने एयरलाइंस पर लापरवाही करने का आरोप लगाया। पढ़ें पूरी खबर
किरेन रिजिजू ने की सलमान की फिटनेस की जमकर तारीफ
केंद्रीय मंत्री और सांसद किरेन रिजिजू ने सलमान खान की फिटनेस के प्रति उनके योगदान को स्वीकार किया। इंडिया टुडे से बातचीत में किरेन रिजिजू ने कहा कि वे दोनों एक-दूसरे को फिटनेस, अनुशासन और कठिन परिश्रम के मामले में प्रेरित करते हैं। पढ़ें पूरी खबर