फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top Headlines: अयोध्या से जुड़ी IS साजिश विफल; आकाश बसपा से निष्कासित; कल Ind vs Aus चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल

Mon, 03 Mar 2025 10:39 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
दिन की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

आज दिन की बड़ी सुर्खियों में उत्तर प्रदेश की बड़ी राजनीतिक घटना सामने आई। पूर्व सीएम मायावती ने भतीजे को अपने राजनीतिक दल- बसपा से निष्कासित कर दिया। सोमवार शाम यूपी से ही आतंकी साजिश की खबर सामने आई। रिपोर्ट के मुताबिक इस्लामिक स्टेट के आतंकियों ने अयोध्या को लेकर नापाक मंसूबे पाल रखे हैं। हालांकि, पुलिस ने मुस्तैदी से इसे नाकाम कर दिया। खेल जगत में चार मार्च को होने वाला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल मुकाबला भी चर्चा में रहा। इसके अलावा पूरे दिन भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के कप्तान पर कांग्रेस नेता की टिप्पणी भी चर्चा में रही। शिक्षा जगत से जुड़ी अहम घटना में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ। मनोरंजन जगत में छावा फिल्म ने सबसे अधिक कमाई के मामले में पुष्पा- टू को पीछे छोड़ दिया। व्यापार जगत से बड़ी खबर शेयर बाजार की गिरावट रही। नुकसान के कारण 91 लाख एनपीएस कर्मियों को सात दिन में 3% का नुकसान होने की खबर है।

 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 12
आकाश आनंद व मायावती। - फोटो : amar ujala

आकाश आनंद के बयान से और नाराज हुईं मायावती, अब पार्टी से निष्कासित किया

बसपा सुप्रीमो मायावती ने आकाश आनंद से नेशनल कोआर्डिनेटर सहित सभी पद छीनने के बाद अब उन्हें पार्टी से ही निष्कासित कर दिया है। अपने फैसले के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि बसपा की आल-इण्डिया की बैठक में कल आकाश आनन्द को पार्टी हित से अधिक पार्टी से निष्कासित अपने ससुर अशोक सिद्धार्थ के प्रभाव में लगातार बने रहने के कारण नेशनल कोआर्डिनेटर सहित सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया था। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 12
आतंकी अब्दुल रहमान - फोटो : अमर उजाला

बड़ी साजिश नाकाम: राम मंदिर पर हमले की साजिश रचने वाला गिरफ्तार

बांस रोड पाली से पकड़े गए अब्दुल रहमान (19) को आतंकी संगठन आईएसआईएस ने अयोध्या राम मंदिर पर हमला करने के लिए तैयार किया था। जांच एजेंसी से जुड़े एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि आतंकी संगठन आईएसआईएस की क्षेत्रीय शाखा इस्लामिक स्टेट-खुरासान प्रांत ने इस हमले की साजिश रची और ब्रेनवॉश कर अब्दुल रहमान व अन्य को अयोध्या में मस्जिद की जगह बन रहे मंदिर को लेकर धार्मिक भावनाएं भड़काते हुए मंदिर पर हमले के लिए तैयार किया। आईएसआईएस की ये शाखा पाकिस्तान और अफगानिस्तान में सक्रिय है। यहां पढ़ें पूरी खबर

4 of 12
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : अमर उजाला

Champions Trophy Semifinal: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कड़ी टक्कर होगी

चैंपियंस ट्रॉफी में अब तक अजेय चल रही भारतीय टीम के सामने मंगलवार को सबसे बड़ी चुनौती होगी। भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा जिसके खिलाफ आईसीसी टूर्नामेंट में उसका रिकॉर्ड कुछ खास नहीं है। इसी कंगारू टीम ने 2023 वनडे विश्व कप के फाइनल में भारत का विश्व विजेता बनने का सपना तोड़ा था और एक बार फिर रोहित शर्मा की सेना का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 12
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2024 परिणाम - फोटो : अमर उजाला

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति 2024: परीक्षा का परिणाम घोषित, 80 फीसदी से ज्यादा विद्यार्थी ग्रामीण

अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2024 के परिणामों की घोषणा हो गई है। छह राज्यों के प्रादेशिक शिक्षा बोर्डों के 46 प्रतिभाशाली, लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को यह छात्रवृत्ति दी जा रही है। नौवीं-दसवीं में पढ़ने वाले 23 विद्यार्थियों को 50-50 हजार रुपये और 11-12वीं के 23 विद्यार्थियों को 75-75 हजार रुपये की एकमुश्त छात्रवृत्ति दी जाएगी। यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 12
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव - फोटो : अमर उजाला

महाराष्ट्र विधान परिषद की पांच सीटों पर उपचुनाव की घोषणा, 27 मार्च को मतदान

महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र विधान परिषद की पांच रिक्त सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणा कर दी है। राज्य विधान परिषद की पांच सीटों के लिए 27 मार्च को मतदान होगा और उसी दिन शाम तक नतीजे जारी कर दिए जाएंगे।  नवंबर 2024 के विधानसभा चुनावों में पांच एमएलसी (विधान परिषद के सदस्य) की जीत के कारण उप-चुनाव की जरूरत पड़ी है। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 12
फिल्म 'छावा' की कमाई - फोटो : अमर उजाला

Chhaava Box Office Day 18: कमाई के मामले में फिल्म ‘छावा’ ने ‘पुष्पा-2’ को पीछे छोड़ा

विक्की कौशल स्टारर और लक्ष्मण उतेकर डायरेक्टेड फिल्म ‘छावा’ बॉक्स ऑफिस पर तीसरे हफ्ते भी अपना दमखम दिखा रही है। तीसरे हफ्ते में आकर ‘छावा’ ने कमाई के मामले में कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। जानिए, ‘छावा’ की कुल कमाई और 18वें दिन इस फिल्म ने कितने रुपये बटोर लिए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

8 of 12
दिल्ली हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

Shahzadi Khan: अदालत में बोली सरकार- शहजादी को UAE में 15 दिन पहले ही दी गई फांसी

उत्तर प्रदेश की निवासी महिला को यूएई में फांसी दिए जाने की खबर पर मुहर लग गई है। दिल्ली हाईकोर्ट में विदेश मंत्रालय ने बताया कि शहजादी खान को विगत 15 फरवरी को ही फांसी दे दी गई थी। केंद्र सरकार ने अदालत में दाखिल अपने जवाब में दिल्ली उच्च न्यायालय को सूचित किया कि अब उत्तर प्रदेश की इस महिला का अंतिम संस्कार 5 मार्च को होना है। यहां पढ़ें पूरी खबर

9 of 12
Bihar Budget 2025-26 - फोटो : अमर उजाला

Bihar Budget 2025: ग्राफिक्स में समझें नीतीश कुमार सरकार का बिहार बजट

बिहार में साल 2025 के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं और मौजूदा सरकार ने इस कार्यकाल का अंतिम बजट पेश किया है। वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने अपने पेश किए दूसरे बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, गृह, ऊर्जा, ग्रामीण कार्य एवं पथ निर्माण और ग्रामीण विकास विभाग को क्या दिया... सभी बातें अमर उजाला की ग्राफिक्स से समझें।

10 of 12
सांकेतिक

Germany Car Attack: जर्मनी में कार्निवल परेड के दौरान भीड़ में घुसी कार; दो की मौत

जर्मनी के मैनहेम शहर में कार सवार शख्स अपना वाहन लेकर कार्निवल परेड में घुस गया। पुलिस ने बताया कि पश्चिमी जर्मनी में सोमवार को हुई इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई और अन्य घायल हो गए। एक संदिग्ध हमलावर को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपने घरों के अंदर और घटनास्थल से दूर रहने की अपील की है। हमले या हादसे के बारे में पुलिस ने विस्तृत ब्यौरा नहीं दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

11 of 12
भारतीय शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

Stock Market: शेयर बाजार में गिरावट से 7 दिन में 3% का नुकसान

शेयर बाजार में लगातार हो रही गिरावट से जहां एक तरफ निवेशकों को भारी नुकसान हो रहा है, वहीं एनपीएस में शामिल सरकारी कर्मियों को भी इससे फटका लगा है। नेशनल मिशन फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम भारत के अध्यक्ष मंजीत सिंह पटेल के मुताबिक, पिछले सात दिनों में 91 लाख से अधिक एनपीएस कर्मियों को 3 प्रतिशत का नुकसान हो चुका है। सात दिन पहले के हमारे एनपीएस अकाउंट से 28000 रुपये घटकर 44.71 लाख रुपये से 44.43 लाख रुपये रह गए हैं। शेयर मार्केट के गिरने से यह नुकसान हो रहा है। कोरोना संक्रमण के दौरान भी एनपीएस कर्मियों को बहुत नुकसान हुआ था। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

12 of 12
रोहित और मनसुख मांडविया - फोटो : PTI/Mansukh Mandaviya X

Rohit Sharma: रोहित पर टिप्पणी को लेकर मांडविया ने कांग्रेस प्रवक्ता को घेरा

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की कप्तानी और फिटनेस स्तर को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद पर निशाना साधा है। मांडविया ने शमा के इस बयान को शर्मनाक बताया है। रोहित रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी मुकाबले में 17 गेंदों पर 15 रन बनाकर आउट हुए थे और कांग्रेस प्रवक्ता का बयान इसी के बाद आया था जिसे लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें