देश-दुनिया की बड़ी खबरों में आज वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई सर्वाधिक चर्चित खबर रही। शीर्ष अदालत ने कहा है कि इस मामले में अब मई में सुनवाई होगी। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित अमर उजाला संवाद 2025 कार्यक्रम का पहला दिन भी चर्चा में रहा। इस आयोजन में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत सिनेमा, खेल और चर्चित आध्यात्मिक हस्तियों ने भाग लिया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय की तरफ से पाकिस्तान को दो टूक जवाब की खबर भी सुर्खियों में रही। पाकिस्तानी सेना के प्रमुख जनरल मुनीर की टिप्पणी पर असम के मुख्यमंत्री का पलटवार भी चर्चा में रहा। पीएम मोदी और दाऊदी बोहरा समुदाय के लोगों की मुलाकात भी चर्चा में रही। मुलाकात के दौरान नए वक्फ कानून पर बात हुई। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा के बाद राज्यपाल सीवी आनंद बोस का रुख भी चर्चा में रहा। उन्होंने कहा, 'मैं खुद जाकर मुर्शिदाबाद की हकीकत देखूंगा और पीड़ितों के लिए मिलकर काम करेंगे।' राजनीति और कानून की खबरों से इतर खेल जगत में आईपीएल लगातार चर्चा में बना हुआ है। इसके अलावा BCCI ने अभिषेक नायर और दिलीप को नेशनल कोचिंग टीम से हटाए जाने का फैसला भी चर्चा में रहा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में हार के बाद बीसीसीआई ने यह बड़ा फैसला लिया है। सिनेमा जगत की खबरों में इमरान हाशमी अभिनीत फिल्म- ग्राउंड जीरो के रिलीज होने की खबर चर्चा में रही।
विज्ञापन
2 of 11
अमर उजाला संवाद 2025 का पहला दिन
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला संवाद के पहले दिन की बड़ी बातें
Amar Ujala Samwad Day 1: अमर उजाला संवाद 2025 उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित किया गया। आज पहले दिन राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, यूपी के राज्यमंत्री असीम अरुण के साथ-साथ खेल और फिल्म जगत के कई प्रमुख चेहरों ने तमाम मुद्दों पर अपने विचार रखें। यहां देखिए अमर उजाला संवाद के पहले दिन की झलकियां...
विज्ञापन
3 of 11
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : ANI
वक्फ कानून पर 'सुप्रीम' सुनवाई: सरकार को जवाब देने के लिए सात दिन का समय
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को लगातार दूसरे दिन वक्फ संशोधन अधिनियम की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। बीते दिन कोर्ट ने मामले की करीब दो घंटे सुनवाई की थी। इस दौरान पीठ ने अंतरिम रोक को लेकर कोई आदेश पारित नहीं किया था। यहां पढ़ें पूरी खबर
4 of 11
रणधीर जायसवाल, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता
- फोटो : ANI
MEA: मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण पर बोला विदेश मंत्रालय, बेल्जियम के संपर्क में है भारत; पाकिस्तान PoK खाली करे
भारत ने गुरुवार को कहा कि वह भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण के लिए बेल्जियम के साथ मिलकर काम कर रहा है। भारत सरकार के औपचारिक अनुरोध के आधार पर शनिवार को चोकसी को बेल्जियम के एंटवर्प में गिरफ्तार किया गया। विदेश मंत्रालय ने अपने साप्ताहिक प्रेसवार्ता में पाकिस्तान, अमेरिका, चीन, रूस, बांग्लादेश से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 11
दाऊदी बोहरा समुदाय ने पीएम मोदी से की मुलाकात
- फोटो : एक्स@ANI
PM Modi: दाऊदी बोहरा समुदाय ने पीएम मोदी से की मुलाकात, नए वक्फ कानून को बताया ऐतिहासिक कदम
दाऊदी बोहरा समुदाय के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने नए वक्फ कानून को लागू करने के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया। साथ ही इसे एक ऐतिहासिक कदम बताया। समुदाय के प्रतिनिधियों ने कहा कि यह उनकी लंबे समय से चली आ रही मांग थी, जिसे अब पूरा किया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
6 of 11
अभिषेक नायर और टी दिलीप
- फोटो : ANI
BCCI: अभिषेक नायर और दिलीप कोचिंग टीम से हटाए गए, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में हार के बाद बीसीसीआई का बड़ा फैसला
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सहायक कोच अभिषेक नायर को उनकी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया है। उनके साथ फील्डिंग कोच टी. दिलीप और स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच सोहम देसाई को भी बर्खास्त कर दिया गया है।यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
7 of 11
सीवी आनंद बोस, राज्यपाल, पश्चिम बंगाल
- फोटो : ANI
WB: हिंसा पर बोले राज्यपाल बोस- 'मैं खुद जाकर मुर्शिदाबाद की हकीकत देखूंगा, पीड़ितों के लिए मिलकर करेंगे काम'
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस जल्द ही हिंसा प्रभावित जिले मुर्शिदाबाद का दौरा कर सकते हैं। उससे पहले आज उन्होंने राजभवन में हिंसा पीड़ितों से मुलाकात की है। इसके बाद उन्होंने कहा कि- मैं खुद जाकर वहां की हकीकत देखूंगा, उन्होंने ये भी कहा कि राजभवन केंद्र और राज्य सरकार से मिलकर पीड़ितों के लिए काम करेगा। यहां पढ़ें पूरी खबर
8 of 11
असीम मुनीर / हिमंत बिस्वा सरमा
- फोटो : ANI
India-Pakistan Ties: 'पाकिस्तान से अच्छे संबंधों उम्मीद छोड़ दें', जनरल मुनीर के बयान पर भड़के सीएम हिमंत
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर की हालिया टिप्पणियों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। सीएम सरमा ने कहा कि अब समय आ गया है कि भारत सच्चाई को स्वीकार करे और पाकिस्तान से घनिष्ठ संबंध बनाने की उम्मीद छोड़ दे। सीएम सरमा ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, 'अपने हालिया संबोधन में पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर ने साफ कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच गहरी वैचारिक खाई है।' यहां पढ़ें पूरी खबर
9 of 11
रेलवे ने कीं खास तैयारियां (फाइल)
- फोटो : Adobe Stock
Railways: गर्मी के सीजन में यात्रियों को ट्रेनों में नहीं होगी पानी किल्लत, रेलवे ने की ये खास तैयारियां
गर्मी की सीजन शुरु हो गया हैं। ऐसे में आम यात्रियों को ट्रेन में पानी की समस्या नहीं हो इसके देखते हुए रेलवे ने तैयारियां शुरु कर दी है। रेलवे ने लंबी दूरी की ट्रेनों में पानी की समस्या से संबंधित मुद्दों की निगरानी के लिए टीम बनाने और पर्याप्त जल आपूर्ति के लिए राज्य सरकारों और जिला अधिकारियों के साथ समन्वय करने की सलाह दी है। यहां पढ़ें पूरी खबर
10 of 11
आंधी-बारिश का कहर
- फोटो : संवाद
आंधी-बारिश का कहर: बाराबंकी और अयोध्या में 10 की मौत, 10 लोग गंभीर घायल
अवध में बृहस्पतिवार की शाम अचानक बिगड़े मौसम ने कहर बरपाया। बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं व आम की फसल तो प्रभावित हुई ही है, साथ ही 10 लोगों की मौत हो गई। बाराबंकी में पेड़, दीवार और टिन शेड के नीचे दबने से पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि छह लोग घायल हो गए। वहीं अयोध्या में अलग-अलग हादसों में पांच महिलाओं की मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यहां पढ़ें पूरी खबर
Chardham Yatra: 28 अप्रैल से इन जगहों पर शुरू होंगे ऑफलाइन यात्रा पंजीकरण
चारधाम यात्रा के लिए 28 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण शुरू हो जाएंगे। हरिद्वार, ऋषिकेश, विकासनगर, हरर्बटपुर में 65 पंजीकरण काउंटर खोले जाएंगे। इसके अलावा समूह में यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं का ठहरने वाले स्थान पर ही पंजीकरण कराया जाएगा। 30 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए पर्यटन विभाग ने 20 मार्च से आधार आधारित ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर दिया था। इसमें अब तक 18 लाख तीर्थयात्री अलग-अलग तिथियों में पंजीकरण करा चुके हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर