नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर फरवरी में हुई भगदड़ से सबक लेते हुए रेलवे प्रशासन ने होली पर सुरक्षा पुख्ता कर दी है। स्टेशन पर सभी गेट पर सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं और पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी में मौसम बदला है, लेकिन तापमान में कोई खास कमी नहीं आई और अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर, महाराष्ट्र में धनंजय मुंडे के इस्तीफे के बाद खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग का जिम्मा किसे सौंपा जाएगा, यह फैसला उप मुख्यमंत्री अजित पवार करेंगे। इस बीच, छत्तीसगढ़ में दो सड़क हादसों में नौ लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए। होली के मौके पर सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' का नया पोस्टर जारी किया गया। वहीं, आईपीएल 2025 से पहले इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक पर दो साल का प्रतिबंध लगा दिया गया है। वहीं, ट्रंप ने यूरोपीय संघ द्वारा अमेरिकी व्हिस्की पर लगाए गए टैक्स का जवाब देने के लिए यूरोपीय वाइन पर 200% टैरिफ लगाने की धमकी दी। एक क्लिक में पढें दिनभर की बड़ी खबरें...