फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी: प्राण-प्रतिष्ठा से पहले सकल भए अनुकूल; 20 तस्वीरों में देखिए अवध की छटा

Sun, 21 Jan 2024 10:10 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा समारोह की पूर्व संध्या पर अयोध्या के राम मंदिर को जबरदस्त तरीके से सजाया गया है। मंदिर को दीपों, रंग-बिरंगे फूलों और रोशनी से सजाया गया है। कल समारोह में प्रधानमंत्री समेत कई दिग्गज पहुंचेगे।  
विज्ञापन
1 of 20
सोने की तरह सजा अयोध्या में राम मंदिर। - फोटो : अमर उजाला
प्राण प्रतिष्ठा समारोह की पूर्व संध्या पर अयोध्या के राम मंदिर और शहर को जबरदस्त तरीके से सजाया गया है। मंदिर को दीपों, खुश्बूदार फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई गणमान्य व्यक्ति इस समारोह में पहुंचेंगे।  
विज्ञापन

2 of 20
अयोध्या में राम मंदिर - फोटो : एएनआई
अधिकारियों ने रविवार को बताया कि राम मंदिर के गर्भगृह को सजाने के लिए चेन्नई से लाए गए खुश्बूदार फूलों का इस्तेमाल किया जाएगा। फूलों को अर्पित करने वाली टीम के प्रमुख संजय धवलीकर ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले भव्य मंदिर की सजावट के लिए बीस से अधिक किस्मों के तीन हजार किलोग्राम से ज्यादा फूलों का इस्तेमाल किया गया है। 
विज्ञापन

3 of 20
अयोध्या में राम मंदिर। - फोटो : एएनआई
राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहेंगे। अयोध्या में इस विशाल समारोह में सात हजार से ज्यादा अतिथि शामिल होंगे। शहर की कई इमारतों को भी रोशनी से सजाया गया है। ताकि, पवित्र शहर की सुंदरता को बढ़ाया जा सके। 

4 of 20
राम मंदिर - फोटो : एएनआई
धवलीकर ने बताया कि मंदिर परिसर में सजावट का करीब 85 से 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है। इसमें देश के विभिन्न हिस्सों से तीन हजार किलोग्राम से ज्यादा विभिन्न किस्म के फूलों का इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने बताया कि इनमें गुलदाउदी, जरबेरा, आर्किड और लिलियम जैसे विदेशी फूलों का भी इस्तेमाल किया गया है। धवलीकर ने कहा कि विभिन्न रंगों के ये फूल चेन्नई, बंगलूरू, पुणे, लखनऊ और दिल्ली से लाए गए हैं।
विज्ञापन

5 of 20
अयोध्या में राम मंदिर - फोटो : एएनआई
मंदिरों का शहर इस धार्मिक समारोह को लेकर उत्साहित है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अयोध्या राममय हो रही है।
विज्ञापन

6 of 20
अयोध्या में राम मंदिर - फोटो : एएनआई
उन्होंने बताया, जब मेहमान मंदिर में प्रवेश करेंगे, तो न केवल मंदिर की वास्तु और इसकी सजावट से उनका स्वागत किया जाएगा, बल्कि सूंघने की इंद्रियां भी उनका स्वागत करेंगी।
विज्ञापन

7 of 20
अयोध्या में राम मंदिर। - फोटो : एएनआई
यह पूछे जाने पर कि मंदिर के गर्भगृह की सजावट के लिए किस तरह के फूलों का इस्तेमाल किया जाएगा, उन्होंने कहा कि चेन्नई से लाए गए खुश्बूदार फूलों का इस्तेमाल करके गर्भगृह और रामलला की नई मूर्ति को सजाया जाएगा। 

8 of 20
अयोध्या में राम मंदिर। - फोटो : एएनआई
धवलीकर ने बताया कि गर्भगृह को सजाने के लिए गुलाब, चमेली जैसे फूलों का इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सजावट 18 जनवरी से शुरू हुई और करीब 200 कर्मचारी काम कर रहे हैं।

9 of 20
अयोध्या में राम मंदिर। - फोटो : एएनआई
मंदिर ट्रस्ट द्वारा शनिवार रात फूलों से सजावट की तस्वीरें साझा की गईं। विशेष रोशनी से 'दीप' के डिजाइन के साथ मंदिर को सजाया गया है।

10 of 20
अयोध्या में राम मंदिर - फोटो : एएनआई
उन्होंने बताया कि ये विशेष किस्म के फूल हैं और सर्दियों के कारण भी लंबे समय तक रह सकते हैं। इसलिए फूल प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन ताजा रहेंगे।

11 of 20
अयोध्या में राम मंदिर - फोटो : एएनआई
फूलों की सजावट और रोशनी के काम के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई थीं और वे सभी ट्रस्ट के अधिकारियों के मार्गदर्शन में मिलकर काम कर रही हैं।

12 of 20
अयोध्या में राम मंदिर - फोटो : एएनआई
एक सूत्र ने कहा, गर्भगृह के अंदर पारंपरिक दीये का इस्तेमाल किया जाएगा। मंदिर के अंदरूनी हिस्से में नरम रोशनी वास्तुशिल्प तत्वों को उजागर करेगी, जबकि बाहरी रोशनी शाम के बाद ही चालू हो जाएगी।

13 of 20
अयोध्या में राम मंदिर - फोटो : एएनआई
मैसूर के मूर्तिकार अरुण योगीराज द्वारा तराशी गई रामलला की 51 इंच की नई मूर्ति को गुरुवार दोपहर राम जन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह में रखा गया।

14 of 20
अयोध्या में राम मंदिर - फोटो : एएनआई
राम मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम से देश के बाजारों में रौनक लौट आई है। व्यापारियों के प्रमुख संगठन कैट ने दावा किया है कि राम मंदिर उद्घाटन से जुड़ा व्यापार एक लाख करोड़ रुपये की सीमा पार कर चुका है। कल होने वाले समारोह तक यह आंकड़ा और भी ज्यादा हो सकता है।

15 of 20
अयोध्या में राम मंदिर - फोटो : एएनआई
प्राण-प्रतिष्ठा से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पीएम मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने भारत की आध्यात्मिक चेतना और संस्कृति में रचे-बसे भगवान राम के प्रभुत्व का जिक्र करते हुए कहा कि भारत के सर्वोत्तम आयामों के प्रतीक मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम हैं। तीन पन्नों के विस्तृत पत्र में राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को शुभकामनाएं दीं।

16 of 20
अयोध्या में राम मंदिर। - फोटो : एएनआई
राष्ट्रपति ने पत्र में लिखा, प्रधानमंत्री की ओर से की गई पूजा-अर्चना से भारत की अद्वितीय सभ्यता और अब तक की सांस्कृतिक यात्रा का ऐतिहासिक चरण पूरा होगा। उन्होंने कहा, राष्ट्र के पुनरुत्थान का जिक्र करते हुए कहा, यह हमारा सौभाग्य है कि हम एक नए कालचक्र की शुरुआत के साक्षी बन रहे हैं। 

17 of 20
अयोध्या में राम मंदिर - फोटो : एएनआई
उन्होंने कहा कि राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने जो 11 दिवसीय अनुष्ठान किया है, वह त्याग की भावना से प्रेरित सर्वोच्च आध्यात्मिक कृत्य है। उन्होंने इसे प्रभु श्रीराम के प्रति संपूर्ण समर्पण का भाव भी करार दिया।

18 of 20
अयोध्या में राम मंदिर - फोटो : एएनआई
अयोध्या के दुकानदारों का दावा है कि राम मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम पर दिवाली से अधिक व्यापार हो रहा है। कल तक पूरी दिल्ली दिवाली जैसे रंग में रंगी हुई दिखाई पड़ेगी। लगभग 20 हजार मंदिरों में पूजा-पाठ, सुंदर कांड का पाठ और भंडारे का कार्यक्रम रखा गया है।   

19 of 20
अयोध्या में राम मंदिर। - फोटो : एएनआई
भगवान राम के चित्र अंकित झंडे 20 रुपये से लेकर 500 रुपये तक के बिक रहे हैं। बाजार में 50-60 रुपये वाले ध्वजों की सबसे ज्यादा मांग है। लोग अपने घर-मंदिर के साथ-साथ दूसरों को गिफ्ट करने के लिए भी भारी संख्या में मिट्टी के दीपक और झंडे खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

20 of 20
अयोध्या में राम मंदिर - फोटो : सोशल मीडिया
प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले राम मंदिर के बाहर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। मंदिर परिसर के बाहर कई लोग जश्न मनाते दिखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें