अजब-गजब: नासा का जेम्स वेब टेलीस्कोप आए दिन हैरतगेंज खोज करता है। अब नासा के इस टेलीस्कोप ने अंतरिक्ष में बड़ी खोज की है। जेम्स वेब टेलीस्कोप ने अभी तक के सबसे पुराने और सबसे दूर स्थित ब्लैक होल की खोज की है, जो ब्रह्मांड के शुरुआत के दौरान का है। खगोलविदों ने बताया कि यह ब्लैक होल अपनी मेजबान आकाशगंगा को निगलता जा रहा है।
कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों की एक अंतरराष्ट्रीय टीम ने इस ब्लैकोल को खोजा है। उन्होंने सबसे पुराने ज्ञात ब्लैक होल का जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप से निरीक्षण किया। जांच दल के शोधकर्ताओं ने बताया कि ब्लैक होल 13 अरब साल से भी पहले का है। मतलब यह बिग बैंग के करीब 400 मिलियन साल बाद।
कैसे होता ब्लैक होल का निर्माण?
आमतौर पर ब्लैक होल का निर्माण तब होता है, जब सुपरनोवा विस्फोट में बड़े तारें मर जाते हैं और उनके कोर गुरुत्वाकर्षण बल की वजह से ढह जाते हैं। इसकी वजह से गुरुत्वाकर्षण खिंचाव पैदा होता है, जो इतना तेज होता है कि प्रकाश भी बच नहीं सकता।