फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Modi 3.0: शपथ ग्रहण से पहले कुछ इस अंदाज में नजर आए मोदी, राजघाट समेत इन जगहों पर झुकाया सिर; देखें तस्वीरें

Sun, 09 Jun 2024 11:55 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के लिए कई वैश्विक नेता भी भारत पहुंचे हैं। समारोह राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
1 of 8
पीएम मोदी - फोटो : एक्स/नरेंद्र मोदी
मोदी सरकार 3.0 शपथ लेने को तैयार है। नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। राष्ट्रपति भवन का प्रांगण तीसरी बार प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण का साक्षी होगा। इसके साथ ही मोदी पंडित जवाहर लाल नेहरू के लगातार तीन बार पीएम पद की शपथ लेने के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। 
विज्ञापन

सुबह-सुबह राजघाट पहुंचे

2 of 8
बापू को श्रद्धांजलि अर्पित करते पीएम मोदी - फोटो : एक्स/नरेंद्र मोदी
आज के दिन की शुरुआत मोदी ने बड़े ही खास तरीके से की। वह आज शाम साढ़े सात बजे शुरू होने वाले शपथ ग्रहण समारोह से पहले सुबह-सुबह राजघाट पहुंचे। यहां उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। 
विज्ञापन

बेहतर समाज के निर्माण में बापू का मार्गदर्शन जरूरी

3 of 8
पीएम मोदी - फोटो : एक्स/नरेंद्र मोदी
पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'राजघाट पर बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की। हम सेवा और सामाजिक कल्याण के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता से बहुत प्रेरित हैं। उनके विचार एक बेहतर समाज के निर्माण में हमारा मार्गदर्शन करते रहते हैं।' 

मोदी पहुंचे सदैव अटल

4 of 8
पीएम मोदी - फोटो : एक्स/नरेंद्र मोदी
राजघाट के दौरे के बाद नरेंद्र मोदी दिग्गज भाजपा नेता और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि 'सदैव अटल' पर पहुंचे। इस दौरान मोदी ने वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की। 
विज्ञापन

अटल जी के शब्द और काम...: पीएम मोदी

5 of 8
पीएम मोदी - फोटो : एक्स/नरेंद्र मोदी
उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, 'सदैव अटल पर अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके दूरदर्शी नेतृत्व और प्रगति के प्रति प्रतिबद्धता से हमारे राष्ट्र को बहुत लाभ हुआ। उनके शब्द और कार्य हमें सर्वांगीण विकास के प्रयास में प्रेरित करते रहते हैं। वह हम सभी के लिए एक मार्गदर्शक प्रकाश बने हुए हैं।'

 
विज्ञापन

हमारे वीर सैनिकों ने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी

6 of 8
पीएम मोदी - फोटो : एक्स/नरेंद्र मोदी
इतना ही नहीं, पीएम मोदी ने राष्ट्रीय समर स्मारक में बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित।
विज्ञापन

वीरों का बलिदान देश को मजबूत बनाने के लिए करता है प्रेरित

7 of 8
पीएम मोदी - फोटो : एक्स/नरेंद्र मोदी
मोदी ने कहा कि हमारे वीर सैनिकों ने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। उनका अटूट साहस और निस्वार्थता हमें उन मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रेरित करती है, जिनके लिए उन्होंने संघर्ष किया। उनका बलिदान हमें उनके सपनों का एक मजबूत और समृद्ध भारत बनाने के लिए भी प्रेरित करता है।'
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 240 सीटें जीतीं

8 of 8
पीएम मोदी - फोटो : एक्स/नरेंद्र मोदी
राष्ट्रीय समर स्मारक पर नरेंद्र मोदी के साथ राजनाथ सिंह भी नजर आए। बता दें, इस बार के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 240 सीट जीती थीं। वहीं एनडीए ने 293 सीट जीत मिली हैं। वहीं इस बार कांग्रेस ने 99 सीट जीती हैं, और इंडी गठबंधन ने 230 सीट हासिल की। भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए ने सभी सहयोगी दलों ने नरेंद्र मोदी के नाम का प्रस्ताव स्वीकार किया। बतौर प्रधानमंत्री यह उनका लगातार तीसरा कार्यकाल होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें