फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos: एयरपोर्ट से सीधे PM मोदी से मिलने पहुंचे बाइडन; 'जय सियाराम' के साथ हुआ सुनक का स्वागत; देखें तस्वीरें

Fri, 08 Sep 2023 08:57 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
जो बाइडन, पीएम मोदी, ऋषि सुनक। - फोटो : ANI
भारत में जी20 शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने दिल्ली में द्विपक्षीय बैठक की। दिल्ली पहुंचने के बाद बाइडन सीधे प्रधानमंत्री आवास पहुंचे। यहां पीएम मोदी ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया।

इससे पहले ब्रिटेन प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने ब्रिटिश काउंसिल में छात्रों और कर्मचारियों से मुलाकात की। उन्होंने ट्वीट किया कि आज के विश्व नेताओं से मिलने से पहले मैं कल के विश्व नेताओं से मिलता रहा हूं। भारत में ब्रिटिश काउंसिल में छात्रों और कर्मचारियों से मिलना शानदार रहा, जो यूके और भारत दोनों के बीच मौजूद जीवंत पुल का प्रतिबिंब है।
विज्ञापन

2 of 9
Joe Biden, PM Modi - फोटो : ANI
एयरपोर्ट से सीधे पीएम मोदी से मिलने पहुंचे बाइडन
प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। मुलाकात प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए बाइडन के नई दिल्ली पहुंचने के तत्काल बाद हुई।
विज्ञापन

3 of 9
Joe Biden, PM Modi - फोटो : ANI
पीएम मोदी ने पूरे उत्साह के साथ किया स्वागत
पीएम मोदी ने पूरे उत्साह के साथ बाइडन का स्वागत किया। बैठक के दौरान दोनों देशों के संबंधों को और प्रगाढ़ करने पर केंद्रित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।

4 of 9
Joe Biden, PM Modi - फोटो : ANI
बैठक में कौन-कौन हुआ शामिल?
प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, दोनों नेताओं की वार्ता में व्यापक मुद्दे शामिल रहे और इससे भारत और अमेरिका के बीच संबंध और प्रगाढ़ होंगे। बैठक में अमेरिका की ओर से अमेरिकी वित्त मंत्री जेनेट येलेन, विदेश मंत्री एंथनी ब्लिंकन और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन भी मौजूद थे। भारतीय प्रतिनिधिमंडल में विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल शामिल थे।
विज्ञापन

5 of 9
Joe Biden, PM Modi - फोटो : ANI
बाइडन की पहली भारत यात्रा
अमेरिका के राष्ट्रपति के तौर पर बाइडन की यह उनकी पहली भारत यात्रा है। इससे पहले भारत का दौरा करने वाले आखिरी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प थे, जो वह फरवरी 2020 में भारत आए थे।
विज्ञापन

6 of 9
Rishi Sunak - फोटो : ANI
ब्रिटिश पीएम सुनक का 'जय सियाराम' के साथ स्वागत
ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक का जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे। यहां पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने 'जय सियाराम' कहकर उनका स्वागत किया। इसके बाद सुनक ने ब्रिटिश काउंसिल में छात्रों और कर्मचारियों से मुलाकात की।
विज्ञापन

7 of 9
Rishi Sunak - फोटो : ANI
मैं एक गौरवान्वित हिंदू: ब्रिटिश पीएम
हिंदू धर्म से अपने जुड़ाव पर सुनक ने कहा कि मैं एक गौरवान्वित हिंदू हूं और इसी तरह मेरा पालन-पोषण हुआ है, मैं ऐसा ही हूं। मुझे उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों तक मेरे यहां रहने के दौरान मैं किसी मंदिर के दर्शन कर सकूंगा। अभी रक्षा बंधन था, जिसमें मेरी बहनों ने मुझे राखी बांधी, मेरे पास दूसरे दिन ठीक से जन्माष्टमी मनाने का समय नहीं था, लेकिन उम्मीद है जैसा कि मैंने कहा कि हम अगर किसी मंदिर जाएं तो मैं इसकी भरपाई कर सकूंगा। मेरा मानना है कि आस्था एक ऐसी चीज है जो हर उस व्यक्ति की मदद करती है जो अपने जीवन में आस्था रखता है।

8 of 9
Rishi Sunak - फोटो : ANI
भारत के युवा इसके भविष्य का प्रतिनिधित्व करते हैं: सुनक
सुनक ने कहा कि भारत के युवा इसके भविष्य का प्रतिनिधित्व करते हैं और आने वाले वर्षों और दशकों में भारत के पथ के बारे में हर किसी को आत्मविश्वास से भरना चाहिए। जिन स्कूली बच्चों के साथ मैंने आज समय बिताया, वे बहुत शानदार हैं। वे यह सुनिश्चित करने जा रहे हैं कि आने वाले वर्षों में विश्व मामलों में भारत की अविश्वसनीय रूप से महत्वपूर्ण भूमिका हो। उनकी ऊर्जा, उनका आत्मविश्वास, उनकी बुद्धिमत्ता शानदार है। मुझे वास्तव में खुशी है कि यहां ब्रिटिश काउंसिल ऑपरेशन हमारे देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए उनके साथ काम कर रहा है।
विज्ञापन

9 of 9
Rishi Sunak - फोटो : ANI
भारत मेजबानी के लिए सही समय पर सही देश: सुनक
ऋषि सुनक ने कहा कि सोचिए कि इस साल भारत में क्या हो रहा है। चंद्रमा मिशन क्या असाधारण सफलता है, यह जी-20 जो एक बड़ी सफलता होने जा रही है। निश्चित रूप से क्रिकेट विश्व कप भी आने वाला है। इसलिए यह भारत के लिए एक महान वर्ष बन रहा है। यह वैश्विक मंच पर भारत की जगह, भू-राजनीति में इसके महत्व को प्रदर्शित करता है। कुछ ऐसा जिस पर मुझे बहुत गर्व है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें