परिवहन मंत्री नितिन गडकरी अपने अनूठे कामों के लिए जाने जाते हैं। आज हम आपको नितिन गडकरी की ऐसे ही 10 ड्रीम प्रोजेक्ट्स के बारे में बताएंगे, जिनसे देश में एक नई क्रांति आ सकती है। आइए जानते हैं...
देश की पहली डबल डेकर एसी इलेक्ट्रिक बस गुरुवार को मुंबई की सड़कों पर दौड़ती हुए दिखाई दी। इसका उद्घाटन केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने किया। नितिन गडकरी एक और वजह से चर्चा में हैं। भाजपा ने उन्हें पार्टी की सर्व शक्तिमान इकाई पार्लियामेंट्री बोर्ड से हटा दिया है। इसे लेकर सबके अपने तर्क हैं। क्या है ऐसा जो गडकरी को कभी रोडकरी तो कभी सभी दलों, जिसमें विरोधी भी शामिल हैं, का चहेता बनाता है? आइए जानते हैं गडकरी की शख्सियत को दिखाने वाली कुछ ऐसी ही अनोखी योजनाओं के बारे में, जो गडकरी को खास बनाती है...
विज्ञापन
2 of 11
हाइड्रोजन से चलने वाली कार
- फोटो : अमर उजाला
1. हाइड्रोजन से चले गाड़ियां, ट्रेन और फ्लाइट: नितिन गडकरी ने एक इंटरव्यू में बताया है कि वह चाहते हैं कि देश में पानी से हाइड्रोजन तैयार हो। इससे गाड़ियां, हवाई जहाज, ट्रेन चल सके। फार्मास्यूटिकल, कैमिकल, मैकेनिकल, स्टील इंडस्ट्रीज सब हाइड्रोजन से चले। अगर ऐसा होता है तो देश से वायु, जल और ध्वनि प्रदूषण पूरी तरह से खत्म हो सकता है।
विज्ञापन
3 of 11
गाड़ियों में हॉर्न का सिस्टम बदलेगा
- फोटो : अमर उजाला
2. ध्वनि प्रदूषण खत्म करने के लिए हॉर्न सिस्टम बदलेगा: नितिन गडकरी ने ध्वनि प्रदूषण कम करने के लिए देश की गाड़ियों से हॉर्न सिस्टम को भी बदलने का फैसला लिया है। गडकरी का कहना है कि अब हॉर्न कर्कश नहीं होगा, मधुर आवाज निकलेगी। मतलब अब गाड़ियों का हॉर्न भारतीय म्यूजिक पर बजेगा। नए हॉर्न में बांसुरी, तबला, वायलिन, हारमोनियम जैसे वाद्ययंत्रों की आवाज का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही परिवहन मंत्रालय की तरफ से कानून लाया जा सकता है।
4 of 11
Nitin Gadkari unveiled Electric Double-Decker Bus in Mumbai
- फोटो : Twitter
3. इलेक्ट्रिक गाड़ियां: नितिन गडकरी ने 2030 तक देशभर से पेट्रोल-डीजल वाली गाड़ियों को खत्म करने की योजना बनाई है। इसकी जगह इलेक्ट्रिक कार, बस, बाइक व अन्य गाड़ियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। गुरुवार को ही मुंबई में देश की पहली डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस को लॉन्च किया गया। इस दौरान नितिन गडकरी खुद मौजूद थे।
विज्ञापन
5 of 11
मल्टीस्टोरी रोड
- फोटो : अमर उजाला
4. ट्रैफिक कम करने के लिए मल्टीस्टोरी सड़क का निर्माण: देश में ट्रैफिक की स्थिति काफी खराब है। इस समस्या से निपटने के लिए नितिन गडकरी ने मल्टी स्टोरी सड़कों पर काम करना शुरू किया है। पुणे में नीचे सड़क उसके ऊपर फ्लाई ओवर फिर उसके ऊपर फ्लाई ओवर, नागपुर में नीचे रोड, ऊपर फ्लाई ओवर और उसके ऊपर मेट्रो चलनी शुरू हो गईं हैं। इसी तरह चेन्नई में इसी तरह मल्टी स्टोरी रोड बन रहीं हैं। जोधपुर समेत अन्य कई शहरों में इसपर काम शुरू हुआ है।
विज्ञापन
6 of 11
टोल टैक्स बूथ
- फोटो : अमर उजाला
5. टोल टैक्स बूथ खत्म करना: देश में पहली बार टोल टैक्स को बोओटी यानी बिल्ट ऑपरेट और ट्रांसफर बेस पर लाने के बाद अब नितिन गडकरी टोल टैक्स बूथ खत्म करने की योजना पर काम कर रहे हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी टीम इसको लेकर तकनीक पर काम कर रही है। इसमें सेटेलाइट की मदद से कैमरा गाड़ी की नंबर प्लेट को स्कैन करके बैंक अकाउंट से टोल के पैसे काट लेगा। ऐसे में किसी को कहीं रुकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ब्रेक लगाने की जरूरत नहीं है। जिनको टोल टैक्स से छूट दी गई है उन्हें नंबर प्लेट में मार्क करके दिया जाएगा, ताकि उन्हें टोल टैक्स ना देना पड़े। पुरानी गाड़ियों में भी ये विशेष प्रकार की नंबर प्लेट लगाई जाएंगी। यह सिस्टम फास्टैग सिस्टम से आगे की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
7 of 11
एथेनॉल
- फोटो : अमर उजाला
6. एथेनॉल का प्रयोग बढ़ाना: ये नितिन गडकरी की सबसे महत्वकांक्षी योजनाओं में से एक है। एथेनॉल का प्रयोग पेट्रोल-डीजल जैसे ईंधन में किया जाता है। इसके प्रयोग से 35 फीसदी तक कम कार्बन मोनोऑक्साइड का उत्सर्जन होता है। इसके अलावा सल्फर डाइऑक्साइड और नाइट्रोजन ऑक्साइड के उत्सर्जन को भी कम करता है। इसमें 35 फीसदी ऑक्सीजन होता है। अभी सरकार ने पेट्रोल-डीजल में 22 फीसदी तक एथेनॉल के मिश्रण की मंजूरी दी है।
8 of 11
ट्री ट्रांसप्लांट
- फोटो : अमर उजाला
7. हाईवे निर्माण में पेड़ों की कम से कम कटाई: केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की ये योजना भी काफी चर्चित है। आमतौर पर सड़कें और हाईवे बनने में काफी पेड़ों को काटना पड़ता था। अब इसमें कमी आई है। पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ों को ट्रांसप्लांट किया जाने लगा है। मतलब उन्हें बिना काटे एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा है। इसके अलावा जहां, पेड़ काटने की मजबूरी आ रही है, वहां ज्यादा से ज्यादा पेड़ परिवहन मंत्रालय की ओर से लगाए जाते हैं। नितिन गडकरी ने एक इंटरव्यू में बताया है कि देश में पिछले कुछ वर्षों में पौने दो करोड़ पेड़ लगाए गए हैं और उन्हें ई टैग भी किया गया है। इससे उसका रिकॉर्ड भी कायम रहे।
9 of 11
एयर बस
- फोटो : अमर उजाला
8. रोपवे और हवा में उड़ने वाली बसें: नितिन गडकरी ने एक इंटरव्यू में अपनी योजनाओं में रोपवे और हवा में उड़ने वाली बसों को भी शामिल किया है। इसमें उन्होंने बताया है कि वह इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। अभी 135 से ज्यादा रोप-वे तैयार किए जा रहे हैं। इसके अलावा हवा में उड़ने वाली बस पर भी काम चल रहा है।
10 of 11
सड़कों का निर्माण
- फोटो : अमर उजाला
9. देश में बेहतर सड़कों का जाल: नितिन गडकरी का कहना है कि लेह लद्दाख से लेकर कन्याकुमारी तक देश में सड़कों का जाल बिछाया जाएगा। हाइवेज का निर्माण होगा। बॉर्डर के पास बनने वाले हाईवे को इस तरह से तैयार किया जाएगा जहां ट्रांसपोर्ट के साथ साथ जरूरत पड़ने पर सेना के हेलीकॉप्टर, फाइटर जेट भी उतर सकें।
10. रोड सेफ्टी: केंद्रीय मंत्री का ये भी बड़ा प्लान है। इसमें ज्यादा से ज्यादा सड़क हादसों को रोकने के लिए रोड सेफ्टी पर काम किया जा रहा है। सड़कों के इंजीनियरिंग से लेकर हाईवे किनारे इमरजेंसी क्लिनिकल सुविधा तक की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा गाड़ियों में भी सुरक्षा की ज्यादा से ज्यादा तकनीक लाने पर काम चल रहा है।