दीपिका और दिनेश कार्तिक साल 2013 में मिले थे। दो साल तक दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया था और 2015 में दोनों ने शादी कर ली थी। दरअसल, दो दिन पहले यानी गुरुवार को दिनेश ने भी दीपिका को शादी की सातवीं सालगिरह की बधाई दी थी। वहीं, शनिवार को दीपिका ने दिनेश को बधाई दी।
विज्ञापन
1 of 8
दीपिका पल्लीकल और दिनेश कार्तिक
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक और स्टार स्क्वैश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल की शादी को सात पूरे हो गए हैं। इस मौके पर दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है। इसमें दिनेश कार्तिक दीपिक को गले लगाए हुए हैं। दीपिका ने इसके कैप्शन में लिखा- हमारी खुशी के सात साल। इसे दिनेश ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी के तौर पर शेयर किया है।
विज्ञापन
2 of 8
दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल
- फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका और दिनेश कार्तिक साल 2013 में मिले थे। दो साल तक दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया था और 2015 में दोनों ने शादी कर ली थी। दरअसल, दो दिन पहले यानी गुरुवार को दिनेश ने भी दीपिका को शादी की सातवीं सालगिरह की बधाई दी थी। वहीं, शनिवार को दीपिका ने दिनेश को बधाई दी।
विज्ञापन
3 of 8
दीपिका पल्लीकल (दाएं) ने सौरव घोषाल के साथ मिलकर बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीता
- फोटो : सोशल मीडिया
दिनेश और दीपिका की शादी दो बार अलग-अलग रीति रिवाजों से हुई थी। 18 अगस्त को दोनों ने क्रिश्चियन रीति रिवाज से और 20 अगस्त को हिंदू रीति रिवाज से शादी की थी। इसलिए दोनों ने अलग-अलग दिनों पर एक दूसरे को बधाई दी।
4 of 8
दीपिका और दिनेश कार्तिक
- फोटो : सोशल मीडिया
दिनेश कार्तिक की ये दूसरी शादी थी। इससे पहले 2007 में उनकी शादी उनके बचपन की दोस्त निकिता से हुई थी। हालांकि, दिनेश और निकिता का तलाक 2012 में हो गया था। बाद में निकिता ने भारत के ही एक और खिलाड़ी मुरली विजय से शादी कर ली थी। वहीं, दिनेश ने दीपिका से शादी कर ली थी।
विज्ञापन
5 of 8
दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल बच्चों के साथ
- फोटो : सोशल मीडिया
पिछले साल दिनेश कार्तिक जुड़वा बच्चों के पिता बने। दिनेश ने सोशल मीडिया पर बच्चों के साथ तस्वीर शेयर की थी। दिनेश और दीपिका ने अपने बच्चों का नाम बहुत ही स्पेशल रखा है। एक का नाम कबीर पल्लीकल कार्तिक और दूसरे का नाम जियान पल्लीकल है।
विज्ञापन
6 of 8
दिनेश कार्तिक
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 2021 में दिनेश भारतीय टीम से बाहर चल रहे थे। तब उन्होंने कमेंट्री शुरू कर दी थी। हालांकि, इस साल दिनेश ने आईपीएल में जबरदस्त प्रदर्शन किया था। इसके बाद भारतीय चयनकर्ताओं ने इस साल होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए बतौर फिनिशर उन्हें टीम में जगह दी। इस तरह कार्तिक ने तीन साल बाद भारतीय टीम में वापसी की। इससे पहले वह 2019 विश्व कप में टीम इंडिया के हिस्सा थे।
विज्ञापन
7 of 8
दीपिका पल्लीकल
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, दीपिका पल्लीकल ने हाल ही में हुए बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में जबरदस्त प्रदर्शन किया था। उन्होंने सौरव घोषाल के साथ मिलकर स्क्वैश के मिक्स्ड डबल्स में कांस्य पदक अपने नाम किया। यह कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG) में उनका ओवरऑल चौथा पदक रहा।
इससे पहले वह 2014 ग्लास्गो CWG में स्वर्ण (महिला डबल्स), 2018 गोल्ड कोस्ट CWG में दो रजत (महिला डबल्स और मिक्स्ड डबल्स) जीत चुकी हैं। इसके अलावा पल्लीकल एशियन गेम्स में एक रजत (2014) और तीन कांस्य (2010, 2014, 2018) पदक जीत चुकी हैं।