फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: पीएम मोदी ने संभाला कार्यभार; मनमोहन सिंह-एचडी देवगौड़ा और प्रतिभा पाटिल से फोन पर लिया आशीर्वाद

Mon, 10 Jun 2024 02:10 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Modi: पीएम मोदी ने संभाला कार्यभार, दफ्तर में हाथ जोड़कर किया स्टाफ का अभिवादन; तस्वीरों में देखें पहला दिन
विज्ञापन
1 of 9
पीएम मोदी - फोटो : PTI
नरेंद्र मोदी ने रविवार को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। शपथ लेने के बाद सोमवार को पीएम मोदी ने अपने कार्यभार संभाला। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने सबसे पहले किसानों को एक बड़ा सौगात दिया। पीएम मोदी ने किसान निधि के 20 हजार करोड़ रुपये जारी किए। इससे देश के 9.3 करोड़ किसानों को फायदा होगा। अधिकारियों ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि आने वाले दिनों में उनकी सरकार किसानों और कृषि क्षेत्र के लिए और काम करेगी।
विज्ञापन

2 of 9
पीएम मोदी - फोटो : PTI
आज मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल की पहली कैबिनेट बैठक भी होनी है। इस बैठक में भी मोदी सरकार कुछ अहम फैसले ले सकती है। कैबिनेट बैठक से पहले सरकार सभी मंत्रियों को उनके मंत्रालयों का बंटवारा कर सकती है।
विज्ञापन

3 of 9
पीएम मोदी - फोटो : PTI
रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 72 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। पंडित जवाहर लाल नेहरू के बाद प्रधानमंत्री मोदी ऐसे दूसरे राजनेता बन गए हैं, जिन्होंने लगातार तीसरी बार पीएम पद की शपथ ली।

4 of 9
पीएम मोदी - फोटो : PTI
पीएम मोदी के नेतृत्व में बनी एनडीए सरकार में 30 कैबिनेट मंत्रियों, पांच राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 36 राज्यमंत्रियों मंत्रीपरिषद में शामिल हुए। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की कैबिनेट का हिस्सा रहे राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण और एस जयशंकर ने तीसरे कार्यकाल में भी बतौर कैबिनेट मंत्री शपथ ली।
विज्ञापन

5 of 9
नेपाल के प्रधानमंत्री ने की पीएम मोदी से मुलाकात - फोटो : PTI
मोदी कैबिनेट में तीन पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर और एचडी कुमारस्वामी शामिल हैं। साथ ही इस मंत्रीपरिषद में पांच महिला मंत्री शामिल हैं, जिनमें निर्मला सीतारमण, अन्नपूर्णा देवी, शोभा करांदलाजे, रक्षा खड़से, सावित्री ठाकुर, निमुबेन बंभानिया और अपना दल सोनेलाल की सांसद अनुप्रिया पटेल शामिल हैं।
विज्ञापन

6 of 9
बांग्लादेश की पीएम के साथ पीएम मोदी - फोटो : PTI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ समारोह में शामिल होने के लिए सात देशों के मेहमान पहुंचें। इनमें नेपाल, भूटान, बांग्लादेश मॉरिशस के प्रधानमंत्री और  श्रीलंका और मालदीव के राष्ट्रपति भी शामिल हैं। शपथ के बाद अंत में एक ग्रुप फोटो भी कराई गई।
विज्ञापन

7 of 9
भूटान के प्रधानमंत्री ने की पीएम मोदी से मुलाकात - फोटो : PTI
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगानाथ, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल अपने परिवार के साथ पीएम मोदी के शपथ समारोह में शामिल हुए।

8 of 9
मालदीव के राष्ट्रपति ने की पीएम मोदी से मुलाकात - फोटो : PTI
श्रीलंका के राष्ट्रपति रनिल विक्रमसिंघे, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मोइज्जू और भूटान के प्रधानमंत्री त्शेरिंग तोबगे इस समारोह में अकेले शामिल हुए। शपथ समारोह के समापन के बाद सभी ने पीएम मोदी से मुलाकात की और उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और एचडी देवगौड़ा को फोन कर उनसे आशीर्वाद लिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें