भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : ICC/T20 World Cup/BCCI
फील्डिंग कोच दिलीप ने की टीम इंडिया की तारीफ
बीसीसीआई द्वारा जारी किए गए वीडियो में पूरी भारतीय टीम ड्रेसिंग रूम में साथ बैठी नजर आ रही है। वहीं, टीम के फील्डिंग कोच दिलीप भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की तारीफ करते दिख रहे हैं। उन्होंने कहा, "जब आगे बढ़ना मुश्किल हो जाता है, तो कठिनाई भी आगे बढ़ जाती है। आज का मैच इस बात का सटीक उदाहण था। आज एक बात जो सबसे अलग थी, वह थी फील्डिंग में उत्कृष्टता के प्रति पूरी प्रतिबद्धता। उच्च दबाव की स्थिति में सक्रिय होना बेहद महत्वपूर्ण है। आज, हमने एक-दूसरे का समर्थन किया, एक-दूसरे का ख्याल रखा और एक यूनिट (इकाई) के रूप में काम किया। शानदार प्रयास, बहुत बढ़िया। समन्वय का यह स्तर हमें प्रभावी बनाता है और हमें किसी भी अन्य टीम से अलग करता है।"