फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#IndianNavyDay : पाकिस्तान से कहीं ज्यादा ताकतवर है भारतीय नौसेना, विश्व में है चौथा नंबर

Tue, 04 Dec 2018 10:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
पाकिस्तान के साथ हुए 1971 के युद्ध को भारत ने जीत लिया था। इस ऐतिहासिक जीत के बाद जश्न के तौर पर आज के दिन यानि 4 दिसंबर को नौसेना दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज के समय में भारतीय नौसेना दुनिया की चौथी सबसे ताकतवर नौसेना है। भारत के मुकाबले पाकिस्तान कहीं नहीं टिकता। पाक नौसेना दुनिया के 13वें नंबर पर है। 
विज्ञापन

भारत और पाकिस्तान की नौसेना में हथियारों की तादाद

2 of 10
भारतीय नौसेना में 295 जहाज हैं, कुल युद्ध पोत 14, विमान वाह पोत 1, 11 डिस्ट्रोयर्स, 23 लड़ाकू जलपोत, 15 सबमरीन्स, 139 निगरानी जहाज, 6 युद्धक जहाज हैं। 
विज्ञापन

3 of 10
पाकिस्तानी नौसेना की विश्व रैंकिंग 13 है। पाक के पास 197 जहाज हैं। इसके अलावा कोई विमान वाहक पोत नहीं, 10 युद्ध पोत, कोई डिस्ट्रॉयर्स नहीं, एक भी लड़ाकू जलपोत नहीं, 8 सबमरीन्स, 17 निगरानी जहाज, 3 छोटे युद्धक जहाज शामिल हैं। 

4 of 10
चीनी नौसेना की विश्व में तीसरी रैंकिंग है। चीन के पास कुल 714 जहाज हैं। इसके अलावा एक विमान वाहक पोत, 51 युद्ध पोत, 35 डिस्ट्रॉयर्स, 35 लड़ाकू जलपोत, 68 सबमरीन्स, 220 निगरानी जहाज, 31 छोटे युद्ध पोतक, 38 रडार स्टेशन हैं। 
विज्ञापन

भारत की परमाणु हथियार ताकत

5 of 10
भारतीय नौसेना
परमाणु हथियारों की बात की जाए तो हाली ही में एटमी हथियारों से लैस पनडुब्बी आईएनएस अरिहंत को भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल किया गया है। जिसके बाद से भारत की ताकत और बढ़ गई है। अमेरिका, फ्रांस, रूस, ब्रिटेन और चीन के बाद भारत छठा ऐसा देश हो गया है जिसने अपनी परमाणु पनडुब्बी बनाने में कामयाबी हासिल की है। 
विज्ञापन

6 of 10
26/11 हमले के बाद नौसेना ने अपनी तैयारी काफी मजबूत की है। नेवी और कोस्ट गार्ड के बीच में स्टेंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर को बनाया गया है। राडार स्टेशनों में उच्च रिजॉल्युशन वाले कैमरे लगाए गए हैं जिनकी पहुंच 10 समुद्री मील है। भारत के 7500 किलोमीटर लंबी तटरेखा की निगरानी के लिए 38 और राडार स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन

7 of 10
भारत ने सुरक्षाबलों के लिए 3000 करोड़ रुपए की खरीद प्रक्रिया को अपनी मंजूरी दी है। इस प्रक्रिया के तहत भारतीय नौसेना के लिए ब्रह्मोस मिसाइल की तैनाती के लिए दो जंगी जहाज खरीदे जाएंगे। भारतीय नौसेना के लिए जिन जंगी जहाजों की खरीद होनी है, उनका निर्माण रूस में किया जाएगा। इस तरह भारत की ताकत और अधिक बढ़ जाएगी।  

8 of 10
महिलाओं को अब इंडियन नेवी में सेलर रैंक में भी एंट्री मिलेगी। अभी तक नेवी में महिलाएं सिर्फ ऑफिसर रैंक में ही थीं। नेवी में सेलर रैंक आर्मी में जवान रैंक के बराबर होता है। न तो आर्मी में और न ही एयरफोर्स में अभी तक इस रैंक में महिलाओं की एंट्री हो पाई है। 

9 of 10
पनडुब्बियों में जाने के लिए महिलाओं को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। अभी कॉम्बेट रोल में करीब 60 महिला अधिकारी हैं। नेवी में अभी कुल 639 महिला अधिकारी हैं। लेकिन सेलर रैंक में महिलाओं की एंट्री खुलने से ज्यादा महिलाओं को नेवी जॉइन करने का मौका मिलेगा। 
विज्ञापन

10 of 10
अगले साल जनवरी में नौसेना सी विजिल नाम का एक अभ्यास कर रही हैं। इसमें नौसेना की अगुवाई में समुद्री और तटीय सुरक्षा से जुड़ी नौ एजेंसियां भाग ले सकती हैं। इससे यह जांचा जाएगा कि हमले जैसी परिस्थिति का सामना करने के लिए भारतीय सैन्य और सुरक्षा बल कितने तैयार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें