फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 नवंबर: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Tue, 24 Nov 2020 07:04 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
दिनभर की प्रमुख खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 6
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : twitter@ANI
कोरोना की स्थिति की समीक्षा के लिए आज राज्यों के साथ बैठक कर सकते हैं पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोविड-19 की वर्तमान स्थिति की समीक्षा और टीका वितरण की रणनीति को लेकर मुख्यमंत्रियों और राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के अन्य प्रतिनिधियों के साथ मंगलवार को डिजिटल माध्यम से बैठक कर सकते हैं। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 6
पीएम मोदी और तेज बहादुर - फोटो : पीटीआई
तेजबहादुर की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आज
उत्तर प्रदेश के वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्वाचन के खिलाफ बीएसएफ के पूर्व जवान तेज बहादुर की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को फैसला सुनाएगा। इस मामले में 17 नवंबर को कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। सीजेआई एस ए बोबडे, जस्टिस ए एस बोपन्ना और जस्टिस वी रामासुब्रमण्यम की बेंच कल याचिका पर फैसला सुनाएगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 6
विदेश मंत्री एस जयशंकर - फोटो : twitter.com/DrSJaishankar
विदेश मंत्री जयशंकर आज से बहरीन, यूएई और सेशेल्स के पांच दिवसीय दौरे पर जाएंगे
विदेश मंत्री डॉ. एस जशंकर 24 से 29 नवंबर के बीच बहरीन, संयुक्त अरब अमीरात और सेशेल्स की यात्रा पर रहेंगे। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि यात्रा के दौरान वह अपने समकक्षों और देश के शीर्ष नेतृत्व के साथ मुलाकात करेंगे। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 6
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (फाइल फोटो) - फोटो : Amar Ujala
आज तिरुपति बालाजी मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज तिरुमाला में भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी के प्राचीन पहाड़ी मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति कोविंद आज पांच घंटे की आध्यात्मिक यात्रा पर यहां पहुंचेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सांकेतिक तस्वीर
कोरोना के खौफ के बीच होटलों में 50 फीसदी एडवांस बुकिंग रद्द
शिमला में कोरोना के मामले बढ़ने का पर्यटन कारोबार पर नकारात्मक असर पड़ना शुरू हो गया है। कोरोना के मामले बढ़ने के बाद शिमला के होटलों में 50 फीसदी तक एडवांस बुकिंग रद्द हो गई है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें