फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9 अगस्त : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Mon, 09 Aug 2021 06:56 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Big News - फोटो : AMAR UJALA
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 6
नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री - फोटो : ANI

यूएनएससी: ओपन डिबेट की आज अध्यक्षता करेंगे पीएम मोदी, ऐसा करने वाले होंगे पहले प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में समुद्री सुरक्षा के मुद्दे पर खुली बहस की अध्यक्षता करेंगे। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये होने वाली यह बैठक भारतीय समय अनुसार शाम 5:30 बजे शुरू होगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 6
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई

सौगात: पीएम किसान योजना की अगली किस्त मोदी आज करेंगे जारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पीएम किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त जारी करेंगे। इसके तहत सुबह 12.30 बजे 9.75 करोड़ लाभार्थियों के बैंक खातों में 19500 करोड़ रुपये से अधिक राशि हस्तांतरित की जाएगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 6
बाजार में भीड़ - फोटो : अमर उजाला
अनलॉक दिल्ली : आज से स्कूल जा सकेंगे 10वीं से 12वीं के विद्यार्थी, साप्ताहिक बाजार भी खुलेंगे
कोरोना संक्रमण के मामले कम होने के साथ ही दिल्ली सरकार ने 10वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल-कॉलेज जाने की अनुमति दे दी है। सोमवार से वह दाखिला, प्रैक्टिकल, काउंसलिंग या अन्य व्यवहारिक गतिविधियों के लिए जा सकते हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 6
ट्रकों की लगी लंबी कतार। - फोटो : social media
असम-मिजोरम विवाद: सीमा पर 12 दिनों बाद वाहनों की आवाजाही शुरू, आज पीएम मोदी से मिलेंगे हिमंत
असम-मिजोरम के बीच सीमा पर हुए खूनी संघर्ष के करीब 12 दिनों बाद शनिवार की देर रात आवश्यक सामग्री से लदे ट्रकों ने मिजोरम की सीमा में प्रवेश किया। सीमा पर तनाव के मद्देनजर स्थानीय बाशिंदों की ओर से प्रतिबंध हटाए जाने के बावजूद ट्रक धोलाई में ही खड़े थे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कुंडली बॉर्डर पर पत्रकारों से बातचीत करते किसान नेता - फोटो : अमर उजाला

जंतर-मंतर : दिल्ली में आज महिलाएं चलाएंगी किसान संसद, अविश्वास प्रस्ताव होगा पारित
जंतर-मंतर पर आज महिला किसान संसद का आयोजन किया जाएगा। किसान संसद के अंतिम दिन कॉरपोरेट भारत छोड़ों का नारा देते हुए महिला किसानों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। आज की संसद में भाग लेने के लिए दिल्ली और आसपास के इलाकों की महिलाएं जंतर-मंतर पहुंचेंगी। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें