किसी भी परिवार में बच्चे का जन्म होना खुशियों से भरा होता है। नौ महीने का इंतजार करने के बाद जब मां शिशु को गोद में लेती है, तो पूरी दुनिया की खुशियां उसे मिल जाती हैं। हालांकि, परिवार के लोगों में इस खास मौके का जश्न मनाने का अंदाज भी अलग-अलग तरह का होता है। दुनियाभर के कई समुदायों में बच्चे का जन्म होने पर अजीबोगरीब रस्में भी निभाई जाती हैं। इन रस्मों को मनाने वाले लोग विकसित देशों में भी हैं। ऐसी मान्यता है कि रस्मों को निभाने से बच्चे को आने वाली सारी परेशानियों से बचाया जा सकता है।
चीन में बच्चे का जन्म होने के बाद मां को पूरे 30 दिन तक परिवार से अलग रहना होता है। इन 30 दिनों तक नई मां ना ही घर से बाहर निकल सकती है और ना ही कच्चे फल खा सकती है। इतना ही नहीं नई मां को नहाने की भी मनाही होती है।