फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 जून : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Sat, 05 Jun 2021 07:14 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
big news - फोटो : amar ujala
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 6
पीएम मोदी - फोटो : ANI

विश्व पर्यावरण दिवस: पीएम मोदी आज खास कार्यक्रम में होंगे शरीक, यह रहेगा इस बार का विषय
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पांच जून को सुबह 11 बजे खास कार्यक्रम होगा। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शरीक होंगे। इस साल के कार्यक्रम का विषय बेहतर पर्यावरण के लिए जैविक ईंधन को बढ़ावा'  रहेगा। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 6
मानसून (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

Weather Update: आज तमिलनाडु पहुंचेगा मानसून, मुंबई में दो-तीन दिन में दस्तक देगा
मौसम विभाग ने शुक्रवार को बताया कि अगले 24 घंटे में मानसून तमिलनाडु, पुडुचेरी और कर्नाटक के तटीय इलाकों तक पहुंच जाएगा। शनिवार को केरल के शेष हिस्सों, लक्षद्वीप के कई हिस्सों में भी तेज बारिश होने के आसार हैं।  
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 6
निर्मला सीतारमण - फोटो : ANI

निर्मला सीतारमण की बीमा कंपनियों के प्रमुखों के साथ बैठक आज 
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शनिवार को सार्वजनिक और निजी क्षेत्र की बीमा कंपनियों के प्रमुखों के साथ बैठक करेंगी। यह बैठक कोरोना वायरस महामारी के बीच प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई) और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई) के तहत के दावों के तेजी से निपटान पर विचार को बुलाई गई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 6
Amarinder Singh and Navjot Singh Sidhu - फोटो : Scroll.in

कांग्रेस का पंजाब संकट: मंत्रिमंडल में फेरबदल को तैयार कैप्टन, सत्ता के दो ध्रुव नामंजूर
पंजाब के सियासी संकट के बीच राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह शुक्रवार को कांग्रेस की तीन सदस्यीय समिति के सामने पेश हुए। इस दौरान उन्होंने खुद पर लगे आरोपों का जवाब दिया। बताया जाता है कि कैप्टन सरकार और संगठन में किसी भी तरह के फेरबदल के लिए तैयार हैं, लेकिन सत्ता के दो ध्रुव उन्हें मंजूर नहीं है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हिमाचल कैबिनेट बैठक - फोटो : अमर उजाला

कैबिनेट बैठक: हिमाचल में अनलॉक पार्ट-2 पर फैसला आज, बसें चलाने की भी तैयारी
हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की शनिवार को पीटरहॉफ शिमला में होने वाली बैठक में जयराम सरकार अनलॉक पार्ट-2 में कई रियायतें देने जा रही है। सबसे बड़ी राहत प्रदेश के भीतर बस सेवा शुरू करने की है। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा रद्द कर छात्रों को प्रमोट किया जाएगा। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें