फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi News Headlines: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Sun, 31 Oct 2021 07:13 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
दिन की प्रमुख खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 6
जलवायु परिवर्तन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
कॉप-26: कार्बन उत्सर्जन घटाने पर रहेगा भारत का जोर, सम्मेलन में शामिल होने आज पीएम मोदी होंगे रवाना
ब्रिटेन के ग्लासगो में जलवायु परिवर्तन पर होने वाले संयुक्त राष्ट्र के कॉप26 सम्मेलन में भारत का जोर कार्बन उत्सर्जन घटाने पर रहेगा। सम्मेलन 31 अक्तूबर से 12 नवंबर तक होगा, जिसमें दुनिया के 120 देशों के शासन प्रमुख या उनके प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। सम्मेलन की अध्यक्षता ब्रिटेन और इटली करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 6
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी - फोटो : amar ujala
योगी के गढ़ में गर्जना: आज गोरखपुर की प्रतिज्ञा रैली में बीजेपी को घेरेंगी प्रियंका गांधी
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी रविवार को गोरखपुर के चंपा देवी पार्क से गोरखपुर-बस्ती मंडल की 41 सीटों को एक साथ साधेंगी। प्रतिज्ञा रैली के माध्यम से दोनों मंडलों के लोगों से महिलाओं को 40 प्रतिशत सीटों पर हिस्सेदारी, किसानों का पूरा कर्ज माफ, बिजली बिल हाफ और कोरोना काल का पूरा बकाया साफ करने, 20 लाख को सरकारी रोजगार देने जैसे वादों को 'हम वचन निभाएंगे' नारे की प्रतिज्ञा लेंगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 6
पुनीत राजकुमार - फोटो : सोशल मीडिया
Puneeth Rajkumar Funeral: बंगलूरू में आज सुबह 11 बजे होगा अंतिम संस्कार
कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का दिल का दौरा पड़ने के कारण शुक्रवार 29 अक्तूबर को निधन हो गया। उनके निधन ने मनोरंजन जगत का गहरा झटका दिया है। अभिनेता के पार्थिव शरीर को कांतीरवा स्टेडियम में रखा गया जहां फैंस की भारी भीड़ उनके अंतिम दर्शन करने पहुंची। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 6
भारत बनाम न्यूजीलैंड टी-20 मैच - फोटो : अमर उजाला
IND vs NZ T20 Playing XI: 18 साल बाद विश्व कप में न्यूजीलैंड को हराने उतरेगा भारत
एक हफ्ते आराम करने के बाद टी-20 वर्ल्ड कप के अपने सफर को आगे बढ़ाने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम तैयार है। कप्तान विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम इंडिया का आगाज अच्छा नहीं रहा और उसे 24 अक्तूबर को हुए ग्रुप बी के मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ एकतरफा हार झेलनी पड़ी थी। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : amar ujala
यूपी चुनाव की तैयारी में जुटे नेता: आज सहारनपुर आएंगे असदुद्दीन ओवैसी
ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल-ए-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी आज (रविवार) को सहारनपुर में शोषित, वंचित समाज सम्मेलन को संबोधित करेंगे। पार्टी के पदाधिकारियों ने सम्मेलन की तैयारी पूरी कर ली हैं। पार्टी के प्रदेश महासचिव पवन राव आंबेडकर ने कहा असदुद्दीन ओवैसी मजलूमों की आवाज बनकर उभरे हैं। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें