फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 जनवरी: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Mon, 31 Jan 2022 06:50 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दिन की प्रमुख खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 10
संसद भवन - फोटो : पीटीआई

Union Budget 2022: कोरोना की नई लहर के बीच संसद का बजट सत्र आज से, पेगासस, एमएसपी समेत कई मुद्दों पर हंगामे के आसार
कोरोना की तीसरी लहर के कारण कई तरह की पाबंदियों के साथ संसद का बजट सत्र सोमवार से राष्ट्रपति के अभिभाषण से शुरू होगा। मंगलवार को आम बजट पेश किया जाएगा। शुरुआती दो दिनों को छोड़ कर संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही दो पालियों में चलेगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 10
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

UP Election 2022 : प्रधानमंत्री मोदी की वर्चुअल चुनावी रैली आज, पश्चिमी यूपी के पांच जिलों में 98 स्थानों पर होगा एलईडी से प्रसारण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली वर्चुअली चुनावी रैली सोमवार को होगी। पीएम मोदी शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बागपत और गौतमबुद्ध नगर की 21 विधानसभा क्षेत्रों की जनता वर्चुअली संबोधित कर पार्टी प्रत्याशियों के लिए मत और समर्थन मांगेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 10
चुनाव आयोग - फोटो : social media

विधानसभा चुनाव: निर्वाचन आयोग रैलियों और रोड शो पर आज ले सकता है बड़ा फैसला
भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) विधानसभा चुनाव वाले पांचों राज्यों में कोविड के मद्देनजर रैलियों और रोड शो पर लागू प्रतिबंध की समीक्षा के लिए सोमवार को वर्चुअल बैठक करेगा। आयोग इसमें बड़ा फैसला ले सकता है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 10
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला

Uttarakhand Assembly Elections : आज पता चलेगा कितने महारथी हैं चुनाव मैदान में, नाम वापसी का आखिरी दिन
727 उम्मीदवारों के लिए आज नाम वापसी का मौका, फिर जारी होगी अंतिम सूची। नाम वापसी के बाद निर्वाचन कार्यालय की ओर से जारी की जाएगी प्रत्याशियों की सूची।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

6 of 10
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

अखिलेश यादव आज करेंगे नामांकन: मैनपुरी की करहल सीट से पहली बार लड़ रहे विधानसभा चुनाव
मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव चुनाव लड़ रहे हैं। सोमवार को वह नामांकन दाखिल करने के लिए मैनपुरी आ रहे हैं। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

7 of 10
हरकी पैड़ी पर स्नान करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार : सोमवती अमावस्या आज, स्नान की कोई पाबंदी नहीं, हरकी पैड़ी समेत सभी घाटों पर श्रद्धालु लगा सकेंगे डुबकी
सोमवार को सोमवती अमावस्या और कल एक फरवरी को मौनी अमावस्या का स्नान पर्व है। इस बार जिला और पुलिस प्रशासन ने हरकी पैड़ी समेत किसी भी गंगा घाट पर स्नान के लिए कोई पाबंदी नहीं लगाई है। हालांकि सोमवती अमावस्या उदया में नहीं आ रही है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

8 of 10
पीएम मोदी - फोटो : Twitter@ Bjp4india

She The Change Maker: राष्ट्रीय महिला आयोग का 30वां स्थापना दिवस आज, पीएम मोदी वर्चुअली करेंगे संबोधित 
राष्ट्रीय महिला आयोग के 30वें स्थापना दिवस के मौके पर पीएम मोदी देश की महिलाओं को संबोधित करेंगे। वह वर्चुअल माध्यम से इस कार्यक्रम से जुड़ेंगे। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

9 of 10
हिमाचल कैबिनेट की बैठक। - फोटो : सोशल मीडिया

कैबिनेट बैठक आज: कर्मियों को नए वेतन के तीसरे विकल्प और स्कूलों में छुट्टियों पर लेंगे निर्णय
हिमाचल प्रदेश कैबिनेट बैठक सोमवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में राज्य सचिवालय में होगी। इसमें बजट सत्र की तिथियां तय करने पर फैसला होगा। इसके अलावा कर्मचारियों को नए वेतनमान के लिए 15 फीसदी के तीसरे विकल्प को भी कैबिनेट मंजूरी देगी। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

10 of 10
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
यूपी चुनाव 2022: मुख्यमंत्री योगी आज आगरा में, तीन विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों के लिए मांगेंगे वोट
विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 10 फरवरी को आगरा की सभी नौ विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। ऐसे में भाजपा ने अपने स्टार प्रचारक चुनाव प्रचार में उतार दिए हैं। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा में जनसंपर्क और सभाएं करेंगे। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें