फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 अक्तूबर: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Thu, 28 Oct 2021 07:01 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
big news - फोटो : amar ujala
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 6
पीएम मोदी - फोटो : पीटीआई
ASEAN-India Summit: प्रधानमंत्री मोदी आज आसियान-भारत सम्मेलन को करेंगे संबोधित, इटली-ब्रिटेन के दौरे पर जाएंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को 18वें आसियान-भारत सम्मेलन को वीडियो लिंक के जरिये संबोधित करेंगे। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच सामरिक साझेदारी की समीक्षा होगी। साथ ही कोरोना के बाद आर्थिक सुधारों के चलते व्यापार और निवेश के क्षेत्र में हुई प्रगति पर चर्चा होगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 6
अमित शाह और पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह। - फोटो : Amar Ujala
पंजाब: आज दिल्ली में अमित शाह से मिलेंगे कैप्टन अमरिंदर सिंह, दोनों नेता कृषि कानूनों पर तलाशेंगे समाधान
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने तीन कृषि कानूनों का समाधान निकालने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। गुरुवार को वह कानूनों के विरोध में चल रहे आंदोलन को समाप्त कराने के लिए दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 6
गुरमीत राम रहीम - फोटो : file photo
बेअदबी मामला: राम रहीम ने हाईकोर्ट में दाखिल की अग्रिम जमानत याचिका, आज होगी सुनवाई
श्री गुरुग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप की बेअदबी के मामले में फरीदकोट की अदालत से गुरमीत राम रहीम को गिरफ्तार कर प्रोडक्शन वारंट पर लाने के आदेश के बाद राम रहीम ने अग्रिम जमानत के लिए हाईकोर्ट से गुहार लगाई है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 6
दिल्ली का मौसम - फोटो : ANI
खतरे की घंटी : पराली के धुएं ने बिगाड़ दी दिल्ली-एनसीआर की हवा, आज और गिरेगा स्तर
दिल्ली-एनसीआर की हवा को पराली के धुएं ने एक बार फिर बिगाड़ना शुरू कर दिया है। बीते 24 घंटे में राजधानी की हवा का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 93 अंक उछलकर 232 दर्ज किया गया है। जोकि खराब श्रेणी में माना जाता है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया
Aryan Khan Drug Case: आर्यन खान को नहीं मिली जमानत, आज फिर होगी सुनवाई
ड्रग्स केस में करीब तीन घंटे की सुनवाई के बाद भी बुधवार को फैसला नहीं हो सका। बॉम्बे हाई कोर्ट ने आर्यन खान की जमानत याचिका पर सुनवाई आज यानि गुरुवार 28 अक्तूबर तक के लिए टाल दी थी। इस मामले में अब तक आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा की तरफ से दलीलें रखी जा चुकी हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें