हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
नापाक इरादे: जैश सरगना मसूद अजहर ने की तालिबानी नेता बरादर से मुलाकात, कश्मीर के लिए मांगी मदद
अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद पाकिस्तानी आतंकी कश्मीर घाटी में कब्जे का सपना देखने लगे हैं। इसके लिए उन्होंने अपनी योजनाओं को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है। पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मौलाना मसूद अजहर ने अफगानिस्तान के कंधार जाकर तालिबानी नेतृत्व से मुलाकात की है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
3 of 6
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
- फोटो : दूरदर्शन
गोरखपुर दौरा: आज दो विश्वविद्यालयों की सौगात देंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, यहां देखें पूरा शेड्यूल
चार साल के भीतर दूसरी बार गोरखपुर आ रहे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आयुष विश्वविद्यालय के साथ ही गोरखनाथ विश्वविद्यालय की भी सौगात देंगे। उनके आगमन को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। राष्ट्रपति आज सुबह 10.40 बजे सेना के वायुयान से गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर...
Tokyo Paralympics: टेबल टेनिस में आज इतिहास रचने उतरेंगी भाविना पटेल, स्वर्ण पदक पर रहेंगी निगाहें
टोक्यो पैरालंपिक में टेबल टेनिस महिला सिंगल्स का सेमीफाइनल मुकाबला भारत की भाविना पटेल और चीन की झांग मियाओ के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भाविना की नजर फाइनल में पहुंचने पर होगी। भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी इस स्पर्धा में पदक पहले ही पक्का कर चुकी हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
5 of 6
delhi weather
- फोटो : Social Media
दिल्ली-एनसीआर : आज मिल सकती है राहत, मौसम विभाग ने जगाई तीन दिन बारिश की उम्मीद
उमस भरी गर्मी से बेहाल दिल्ली-एनसीआर के लोगों को शनिवार से राहत मिल सकती है। अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में भी कमी आने की संभावना है। अगले 24 घंटे में बादल छाए रहने के साथ देर रात तक बारिश की उम्मीद है, जिसका सिलसिला तीन दिनों तक जारी रहेगा। यहां पढ़ें पूरी खबर...
अमृतसर: डेढ़ साल बाद आज नए अवतार में खुलेगा जलियांवाला बाग, पीएम मोदी करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
कोरोना की वजह से पिछले डेढ़ साल से बंद जलियांवाला बाग शनिवार को आम जनता के लिए खोला जाएगा। पंजाब सरकार ने 20 करोड़ रुपये खर्च जलियांवाला बाग को संवारा है। यहां पढ़ें पूरी खबर...