हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
कैप्टन अमरिंदर सिंह
- फोटो : ANI
तृणमूल की तर्ज पर होगी कैप्टन की पार्टी: अमरिंदर सिंह आज कर सकते हैं एलान, कांग्रेस में हलचल हुई तेज
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब की सियासत में आज अपने अगले कदम के बारे में बड़ी घोषणा कर सकते हैं। बुधवार को वे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करने वाले हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
3 of 7
पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी
- फोटो : अमर उजाला
लुधियाना में आज इनवेस्ट पंजाब समिट: शहर में पहली बार होगी कैबिनेट बैठक, कई बड़ी घोषणाओं की उम्मीद
सभी की नजरें पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर टिक गईं हैं। वजह एक ही दिन में 45 मिनट के अंतर में दोनों ही दिग्गज नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस है। मुख्यमंत्री चन्नी इनवेस्ट पंजाब समिट में उद्योगपतियों को राज्य में निवेश करने के लिए आकर्षित करेंगे और कुछ नई घोषणाएं भी कर सकते हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...
4 of 7
आर्यन खान ड्रग्स केस
- फोटो : अमर उजाला
क्रूज ड्रग्स पार्टी मामला: आर्यन को नहीं मिली जमानत, हाईकोर्ट में आज भी जारी रहेगी सुनवाई
आर्यन की ओर से पैरवी करते हुए पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने कहा, आर्यन के खिलाफ ठोस सुबूत एनसीबी के पास नहीं हैं, उसके पास से ड्रग्स भी बरामद नहीं हुई और बिना ठोस साक्ष्य के उसे इस तरह 20 दिनों से जेल में रखना ठीक नहीं है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
5 of 7
चुनाव हिमाचल
- फोटो : अमर उजाला
उपचुनाव: प्रचार का आज आखिरी दिन, राजनीतिक दलों ने झोंकी ताकत
हिमाचल प्रदेश में लोकसभा की एक और विधानसभा की तीन सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव में चुनाव प्रचार बुधवार शाम छह बजे बंद हो जाएगा। इसके साथ ही अंतिम दिन के लिए सत्तारूढ़ भाजपा और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
6 of 7
समीर वानखेड़े
- फोटो : ANI
Sameer Wankhede News: समीर वानखेड़े के खिलाफ आरोपों की जांच, अब मुंबई जाएगी एनसीबी की टीम
विवादों में घिरे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) मुंबई के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े मंगलवार को दिल्ली के एनसीबी कार्यालय पहुंचे। यहां एजेंसी मुख्यालय पर उन्होंने करीब दो घंटे बिताए। वानखेड़े आरकेपुरम स्थित एनसीबी कार्यालय में पीछे के दरवाजे से पहुंचे और माना जा रहा है कि उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। यहां पढ़ें पूरी खबर...
मंत्रिस्तरीय बैठक: तेहरान में आज बुलाई गई बैठक, अफगानिस्तान में आतंक व तस्करी पर बात करेगा ईरान
ईरान ने बुधवार को अफगानिस्तान पर तेहरान मंत्रिस्तरीय बैठक बुलाई है। इस बैठक में वह समावेशी सरकार, आतंकवाद और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी जैसे मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करेगा। यहां पढ़ें पूरी खबर...