फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

News Headlines: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Sun, 21 Nov 2021 06:41 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
दिन की प्रमुख खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 6
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत - फोटो : Amar Ujala
गहलोत कैबिनेट में फेरबदल: कुल 15 मंत्री आज लेंगे शपथ
राजस्थान में गहलोत सरकार के सभी मंत्रियों के इस्तीफे के बाद 15 नए मंत्री शपथ लेंगे। कैबिनेट फेरबदल के बाद 15 मंत्री बनाए गए हैं जिनमें से 11 कैबिनेट मंत्री हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी रविवार को शपथ लेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 6
किसान नेता दर्शन पाल - फोटो : एएनआई
दिल्ली: एमएसपी पर किसान संगठनों की अहम बैठक आज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा के दूसरे दिन सिंघु बॉर्डर पर पंजाब से जुड़े किसान संगठनों ने बैठक की। इसमें तय किया कि 22 नवंबर को प्रस्तावित लखनऊ रैली व 29 नवंबर को संसद मार्च के आयोजन का कार्यक्रम पूर्ववत रहेगा। इसमें किसी तरह का बदलाव नहीं होगा। हालांकि, इस फैसले पर अंतिम मुहर लगाने के लिए रविवार को संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक होगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 6
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड चुनाव 2022: सियासत गरमाने आज हरिद्वार आएंगे अरविंद केजरीवाल, करेंगे रोड शो
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज उत्तराखंड के एक दिवसीय दौरे पर हरिद्वार आएंगे। वह हरिद्वार में शो रोड करने के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे और आगामी चुनावी रणनीति को लेकर कार्यकर्ताओं से बात करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 6
फर्रुखाबाद में सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला
UP Election 2022 : आज फर्रुखाबाद में होगा सत्ता का संग्राम
आलू की खेती के लिए प्रसिद्ध फर्रुखाबाद का ऐतिहासिक महत्व काफी अधिक है। यहां कम्पिल तीर्थ क्षेत्र है तो बौद्ध के प्राचीन अवशेषों को संजोए संकिसा भी है। ऐसे खास जिले में कुल वोटर्स की संख्या 13.42 लाख से ज्यादा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आईएनएस विशाखापत्तनम - फोटो : ANI
समुद्र में बढ़ेगी देश की ताकत : आज नौसेना के बेड़े में शामिल होगा आईएनएस विशाखापत्तनम
आईएनएस विशाखापत्तनम 21 नवंबर को भारतीय नौसेना में शामिल होगा। शनिवार को इसकी जानकारी आईएनएस के कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन बीरेंद्र सिंह बैंस ने दी। आईएनएस विशाखापत्तनम के शामिल होने से भारत की समुद्री ताकत काफी बढ़ेगी। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें