भारत को त्यौहारों का देश कहा जाता है। यहां कई धर्म के लोग रहते हैं और सबके रीति-रिवाज भी अलग-अलग होते हैं। कुछ बड़े त्यौहारों को छोड़ कर भारत के सभी राज्यों में अलग-अलग धार्मिक मान्यताएं और रीति-रिवाज देखने को मिलती हैं। इनमें से कुछ परंपराएं इतनी अजीबोगरीब होती हैं, जिनके बारे में सुनकर आश्चर्य भी होता है। इनमें से ही एक अनोखा त्यौहार है नाग दिवाली। अभी तक तो आपने दीपावली और देव दिवाली का नाम सुना होगा, लेकिन नाग दिवाली त्यौहार का नाम शायद ही किसी ने सुना होगा। तो चलिए आज जानते हैं इस त्यौहार के बारे सबकुछ और नाग दिवाली कब और कहां मनाई जाती है...
उत्तराखंड के चमोली जिले में नाग दिवाली के त्यौहार को धूमधाम से मनाते हैं। नाग दिवाली मार्गशीर्ष माह की शुक्ल पक्ष की पंचमी को मनाई जाती है। हिन्दू कैलेंडर का नौवां माह मार्गशीर्ष है। इस दिन नागों की विशेष पूजा की जाती है। इस साल ये तिथि देव दिवाली से बीस दिन बाद यानी 8 दिसंबर बुधवार को पड़ रही है।