फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 सितंबर: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Mon, 20 Sep 2021 07:00 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
big news - फोटो : amar ujala
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 6
चरणजीत सिंह चन्नी - फोटो : ANI
पंजाब में चन्नी कांग्रेस के कप्तान: 17वें सीएम के रूप में आज लेंगे शपथ, पहली बार दलित चेहरे पर पार्टी ने खेला दांव
कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद कांग्रेस में मची सियासी उठापटक के बीच पंजाब की सरदारी चरणजीत सिंह चन्नी के हाथ आई। सूबे के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में चन्नी सोमवार को शपथ लेंगे। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 6
वैरिएंट से तीसरी लहर का खतरा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay
तीसरी लहर का खतरा: कोरोना के डेल्टा वैरिएंट में अब तक मिले 25 म्यूटेशन, डेल्टा की तरह आगे बढ़ता जा रहा डेल्टा-4
बायोटेक्नोलॉजी विभाग के वैज्ञानिकों की आशंका को देखते हुए भारत में डेल्टा-4 नामक कोरोना वैरिएंट से तीसरी लहर का खतरा बढ़ गया है। दरअसल डेल्टा-4 वैरिएंट तेजी से बढ़ रहा है। वैज्ञानिकों की टीम ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 6
कोलकाता नाइटराइडर्स बनाम आरसीबी - फोटो : अमर उजाला
IPL 2021: आज केकेआर के सामने होगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर, मुकाबला 7.30 बजे होगा शुरू
दो बार की पूर्व चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स का प्रदर्शन पहले चरण में बेहद खराब रहा था। सोमवार को जब दूसरे चरण के अपने पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ उतरेगी तो उसे प्लेऑफ की अपनी संभावनाओं को कायम रखने के लिए बाजी पलटने के मूड में उतरना होगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 6
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : ani
मेडिकल में आरक्षण मामला: मद्रास हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ केंद्र की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज
सुप्रीम कोर्ट सोमवार को मद्रास हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली केंद्र सरकार कि ओर से दायर उस विशेष अनुमति याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें हाई कोर्ट ने अखिल भारतीय कोटा में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 27 फीसदी आरक्षण लागू करने के लिए कहा था।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Kirit Somaiya - फोटो : एएनआई वीडियो स्क्रीनग्रैब
महाराष्ट्र: किरीट सोमैया को सतारा जिले के कराड रेलवे स्टेशन पर हिरासत में लिया गया, कोल्हापुर जिले में धारा 144 लागू
महाराष्ट्र के भाजपा नेता किरीट सोमैया को सतारा जिले के कराड रेलवे स्टेशन पर हिरासत में लिया गया है। सोमैया के सोमवार को कोहलापुर जाने की उम्मीद थी। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें