सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी, रैना की पत्नी प्रियंक चौधरी और उनकी बेटी भी मैच देखने पहुंची थीं। मुंबई के लिए 100वां मैच खेलने वाले जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गणेशन भी दर्शकों के स्टैंड में नजर आईं।
चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल 2021 के 30वें मैच में मुंबई इंडियंस को 20 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके की टीम के लिए ऋतुराज गायकवाड़ ने शानदार बल्लेबाजी की। वे 58 गेंदों पर 88 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके अलावा ड्वेन ब्रावो ने आठ गेंदों पर 23 रन बनाए। जवाब में मुंबई की टीम 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 136 रन ही बना सकी।
चेन्नई की पारी के दौरान सुरेश रैना का बल्ला भी टूट गया। मैच के तीसरे ओवर में ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर वह बड़ा शॉट लगाना चाह रहे थे। हालांकि, गेंद उनके बैट के किनारे पर लगी और इससे बल्ला उखड़ गया। गेंद हवा में गई और राहुल चाहर ने उनका कैच पकड़ा। रैना 4 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, सीएसके के लिए आखिरी कुछ ओवर्स में ब्रावो ने आक्रामक बल्लेबाजी की और सीएसके का स्कोर 140 के पार पहुंचाया।
अभिनेता विवेक ओबेरॉय भी मुंबई को समर्थन करने दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पहुंचे थे।वहीं, सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी, रैना की पत्नी प्रियंका चौधरी और उनकी बेटी भी मैच देखने पहुंची थीं। मुंबई के लिए 100वां मैच खेलने वाले जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गणेशन भी दर्शकों के स्टैंड में नजर आईं।
अभिनेता विवेक ओबरॉय भी दुबई पहुंचे थे। इस दौेरान उन्होंने मुंबई इंडियंस की जर्सी पहनी हुई थी।
विज्ञापन
3 of 15
गांगुली और जय शाह।
- फोटो : सोशल मीडिया
मैच के दौरान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह भी स्टेडियम मौजूद थे।
4 of 15
मैच के दौरान मौजूद दर्शक।
- फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल 2019 के बाद पहली बार दर्शक लीग का मैच देखने स्टेडियम में पहुंचे थे। कोरोना की वजह से पि्छले साल और इस साल पहले फेज में दर्शकों को स्टेडियम में आने की अनुमति नहीं मिली थी।
विज्ञापन
5 of 15
ऋतुराज गायकवाड़
- फोटो : सोशल मीडिया
ऋतुराज गायकवाड़ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 58 गेंदों पर नाबाद 88 रनों की पारी खेली। गायकवाड़ की यह पारी चेन्नई के लिए बहुत अहम समय पर देखने को मिली। आईपीएल में यह उनका छठा और यूएई में लगातार चौथा अर्धशतक रहा।
विज्ञापन
6 of 15
जडेजा और ऋतुराज
- फोटो : सोशल मीडिया
एक समय चेन्नई ने 24 के स्कोर पर चार विकेट गंवा दिए थे, लेकिन पांचवें विकेट के लिए ऋतुराज गायकवाड़ और रवींद्र जडेजा ने 64 गेंदों पर 81 रन जोड़कर सीएसके को मैच में वापस ला खड़ा किया।
विज्ञापन
7 of 15
सूर्यकुमार यादव और ऋतुराज
- फोटो : सोशल मीडिया
ऋतुराज को उनकी पारी के लिए बधाई देते मुंबई इंडियंस के सूर्यकुमार यादव।
8 of 15
डीआरएस लेते धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
दीपक चाहर ने क्विंटन डी कॉक (17) को आउट कर चेन्नई को पहली सफलता दिलाई थी। यह विकेट चेन्नई को डिसीजन रिव्यू सिस्टम (डीआरएस) पर मिला। दरअसल, पारी का तीसरा ओवर दीपक चाहर फेंक रहे थे। दूसरी गेंद डी कॉक के पैड पर लगी और अपील की गई, लेकिन अंपायर ने नॉट-आउट दिया। इसके बाद धोनी ने रिव्यू लिया और गेंद स्टंप की लाइन में होने के चलते डी कॉक को मैदान से बाहर का रास्ता देखना पड़ा।
9 of 15
फाफ डुप्लेसिस
- फोटो : सोशल मीडिया
शार्दुल ठाकुर ने सूर्यकुमार यादव (3) को डुप्लेसिस के हाथों कैच कराया। डुप्लेसिस ने डाइव लगाकर शानदार कैच पकड़ा।
10 of 15
पोलार्ड और हेजलवुड
- फोटो : सोशल मीडिया
कीरोन पोलार्ड से टीम को मैच जिताऊ पारी की उम्मीद थी, लेकिन उनका बल्ला भी शांत देखने को मिला और जोश हेजलवुड ने पोलार्ड (15) को LBW आउट कर सीएसके को पांचवीं सफलता दिलाई।
11 of 15
दीपक चाहर
- फोटो : सोशल मीडिया
मैच के दौरान दीपक चाहर परेशानी में दिखे। उन्हें गेंदबाजी करते वक्त पैर में तक्लीफ थी। हालांकि, उन्होंने अपने कोटे के चारों ओवर फेंके और दो विकेट झटके।
12 of 15
सौरभ तिवारी
- फोटो : सोशल मीडिया
मुंबई के लिए सौरभ तिवारी ने अकेले संघर्ष किया और 40 गेंदों पर नाबाद 50 रन बनाए। आईपीएल में उनका यह आठवां अर्धशतक रहा। साथ ही 2017 के बाद तिवारी की आईपीएल में यह पहली फिफ्टी भी रही।
13 of 15
सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका चौधरी
- फोटो : सोशल मीडिया
सुरेश रैनी की पत्नी प्रियंका चौधरी भी मैच देखने पहुंची थीँ।
14 of 15
साक्षी सिंह धोनी (बीच में)
- फोटो : सोशल मीडिया
साक्षी धोनी भी मैच देखने पहुंची थीं। वह सीएसके के लिए लकी साबित हुईं।