हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन
2 of 6
दिल्ली में बारिश के बाद भरा पानी
- फोटो : अमर उजाला
Weather Update: देश के कई हिस्सों में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला
देश भर में सोमवार को बारिश से संबंधित घटनाओं में सोलह लोगों की मौत हो गई, तीन घायल हो गए और चार अन्य के डूबने की आशंका है। वहीं मौसम विभाग ने आज व आने वाले दिनों में और बारिश की भविष्यवाणी की है। सबसे खराब हालात मुंबई और दिल्ली के हैं। जगह-जगह जलजमाव से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है और कई लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
3 of 6
नवजोत सिंह सिद्धू
- फोटो : फाइल फोटो
पंजाब: नवजोत सिंह सिद्धू के घर जश्न का माहौल जारी, आज अमृतसर पहुंचेंगे कांग्रेस के नए प्रदेशाध्यक्ष
नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब प्रदेश प्रधान बनाए जाने के बाद अमृतसर के होली सिटी स्थित उनके घर में उत्सव का माहौल रहा। रविवार देर रात सिद्धू के घर पर ढोल की थाप पर कांग्रेस नेता नाचते रहे। वहीं सोमवार को सुबह होते ही फिर से नवजोत सिंह सिद्धू के घर युवा कांग्रेसियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। यहां पढ़ें पूरी खबर...
4 of 6
जेफ बेजोस
- फोटो : सोशल मीडिया
उड़ान: आज जेफ बेजोस करेंगे ‘न्यू शेफर्ड’ से अंतरिक्ष की सैर
अमेजन के संस्थापक और अरबपति जेफ बेजोस तीन अन्य लोगों के साथ आज अंतरिक्ष की यात्रा करेंगे। उनकी कंपनी ब्लू ओरिजन का अंतरिक्ष यान ‘न्यू शेफर्ड’ चारों यात्रियों को लेकर पृथ्वी से 100 किलोमीटर की ऊंचाई पर जाएगा। 10 मिनट की यात्रा के परीक्षण को उनकी कंपनी द्वारा भविष्य में प्रस्तावित अंतरिक्ष पर्यटन के लिए निर्णायक माना जा रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
5 of 6
भारत बनाम श्रीलंका
- फोटो : अमर उजाला
SL vs IND: सीरीज जीत की तैयारी में टीम इंडिया, दूसरा वनडे आज
भारत की जिस युवा टीम को श्रीलंका के पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा ने दूसरे दर्जे की करार दिया था। उसी टीम ने पहला वनडे मैच 80 गेंद शेष रहते अपने कब्जे में कर अपनी क्षमता दिखा दी है। मंगलवार को यही टीम दूसरे मुकाबले में जीत हासिल कर सीरीज जीत का लक्ष्य लेकर उतरेगी। यहां पढ़ें पूरी खबर...
जम्मू-कश्मीर में ऑरेंज अलर्ट: आज भी भारी बारिश की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम को लेकर जारी ऑरेंज अलर्ट के बीच पिछले चौबीस घंटे में हुई तेज बारिश से कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ है। कठुआ जिले में सबसे ज्यादा 130 एमएम बारिश से भारी नुकसान हुआ है। जम्मू संभाग में मकान ढहने, सड़कें बहने और पुलिया टूटने समेत कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में खराब मौसम के चलते लगातार दूसरे दिन हेलिकॉप्टर सेवा ठप रही। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार मंगलवार को भारी बारिश के आसार हैं, जिससे बाढ़, भूस्खलन का खतरा बना रहेगा। यहां पढ़ें पूरी खबर...