हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन
2 of 7
प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022
- फोटो : अमर उजाला
UP Election 2022: आज प्रतापगढ़ में होगा सत्ता का संग्राम, चुनावी चर्चा में आप भी हो सकते हैं शामिल
प्रतापगढ़ को आंवला नगरी के रूप में पूरी दुनिया जानती है। यहां का अमरूद भी काफी प्रसिद्ध है। भगवान श्री कृष्ण का भव्य मंदिर 'भक्ति धाम' भी यहीं है। राष्ट्रीय कवि डॉ. हरिवंश राय बच्चन मूल रूप से प्रतापगढ़ के ही रहने वाले थे। सुमित्रानंदन पंत, कृपालु महाराज, अभिनेता अनुपम श्याम ओझा जैसी कई हस्तियों की जन्मस्थली भी प्रतापगढ़ है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
3 of 7
फ्रांसीसी रक्षामंत्री फ्लोरेंस पार्ली
- फोटो : ANI
दौरा: फ्रांसीसी रक्षामंत्री फ्लोरेंस पार्ली आज भारत आएंगी, पीएम मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ से करेंगी बात
फ्रांस की रक्षामंत्री फ्लोरेंस पार्ली शुक्रवार को आधिकारिक दौरे पर भारत पहुंचेंगी। फ्लोरेंस का ये दौरा भारत और फ्रांस के बीच सामरिक और रक्षा संबंधों को मजबूती देने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
4 of 7
रेजीडेंट डॉक्टरों की हड़ताल से परेशान मरीज व परिजन ।
- फोटो : अमर उजाला
आज से आफत : दिल्ली के सभी बड़े अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर, एम्स में जारी रहेंगी सेवाएं
सफदरजंग, जीटीबी, लोकनायक, आरएमएल सहित दिल्ली के लगभग सभी बड़े अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टर शुक्रवार से हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में हड़ताल नहीं है लेकिन यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
5 of 7
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
मुसीबत: ओमिक्रॉन ने ब्रिटेन में तोड़े रिकॉर्ड, अमेरिका में कोरोना के मामले दोगुने, फिर लॉकडाउन के बन रहे आसार
कोविड-19 का ओमिक्रॉन वैरिएंट पूरी दुनिया के साथ ब्रिटेन व अमेरिका में कहर ढा रहा है। कोरोना ने ब्रिटेन में जहां सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए, वहीं अमेरिका में एक दिन में कोरोना केस दोगुने हो गए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
6 of 7
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ : राजधानी में आज जुटेंगे देश भर के विद्युत नियामक आयोगों के अध्यक्ष, ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े मसलों पर होगी चर्चा
देश भर के राज्य विद्युत नियामक आयोगों के संगठन फोरम ऑफ इंडियन रेगुलेटर (फोयर) की बैठक शुक्रवार को राजधानी में होने जा रही है। इसके लिए 20 से ज्यादा राज्यों के विद्युत नियामक आयोगों के अध्यक्ष व सदस्य तथा केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष लखनऊ आ रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...
मिशन-2022: पीएम यूपी-उत्तराखंड के सांसदों को आज देंगे चुनावी जीत का मंत्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार की सुबह चुनावी राज्य उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के भाजपा के लोकसभा और राज्यसभा सांसदों से मुलाकात करेंगे और उन्हें जीत का मंत्र देंगे। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर...