फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 जून : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Mon, 14 Jun 2021 06:58 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
big news - फोटो : amar ujala
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 8
लॉकडाउन के दौरान इंडिया गेट - फोटो : PTI
Delhi Unlock: दिल्ली में सम-विषम खत्म, आज से क्या खुलेगा और क्या अभी भी रहेगा बंद, यहां जानिए सब-कुछ
दिल्ली में घटते कोरोना संक्रमण के बीच अनलॉक की प्रक्रिया लगातार आगे बढ़ रही है। इस सप्ताह कुछ और रियायतें दी गई हैं लेकिन इस बीच ऐसा भी बहुत कुछ है बंद रहेगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कल जानकारी दी कि सोमवार सुबह 5 बजे के बाद से कुछ गतिविधियों को छोड़कर सभी गतिविधियों की अनुमति है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 8
Supreme Court - फोटो : ANI

12वीं बोर्ड का परिणाम: 10वीं, 11वीं व 12वीं प्रीबोर्ड के नतीजों से होगा तय, रोडमैप आज सुप्रीम कोर्ट में सौंपेगी समिति
इस वर्ष 12वीं बोर्ड के छात्रों के परीक्षा परिणाम दसवीं बोर्ड के नतीजे, 11वीं की फाइनल परीक्षा परिणाम और बारहवीं की प्री बोर्ड परीक्षा के परिणामों को मिलाकर ही तैयार हो सकता है। तीनों परीक्षाओं का औसत मिलाकर बारहवीं के महज 70 प्रतिशत नतीजे होंगे। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 8
यूपी का मौसम - फोटो : अमर उजाला

UP Weather Update: आज दस्तक दे सकता है मानसून, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार से कानपुर समेत आसपास के शहरों उन्नाव, कन्नौज, बांदा, महोबा, हमीरपुर, हरदोई, इटावा, औरैया, जालौन, चित्रकूट, फतेहपुर, फर्रुखाबाद आदि जगहों पर मानसून दस्तक दे सकता है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 8
उत्तर प्रदेश बोर्ड : यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

यूपी बोर्ड परीक्षा: परिणाम से पहले विद्यार्थियों के नाम में गड़बड़ी सुधारने का मौका, आज और कल खुलेगा पोर्टल
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जारी करने से पहले माध्यमिक शिक्षा परिषद हर एक पहलू पर गंभीरता से विचार कर रहा है। छात्रों, प्रधानाचार्यों, अभिभावकों से फीडबैक लेने के बाद अब परीक्षा फार्मों में विद्यार्थियों के नाम में गड़बड़ी सुधारने का मौका दिया गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

6 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

दिल्ली : आज जारी हो सकते हैं छठे सीरो सर्वे के परिणाम, अगला चरण जल्द
राजधानी में कोरोना वायरस का प्रसार जानने के लिए किए गए छठे सीरो सर्वे के परिणाम आज जारी हो सकते हैं। अप्रैल के दूसरे सप्ताह में शुरू हुए इस सीरो सर्वे के लिए नमूने लिए गए थे, हालांकि कोरोना के मामले बढ़ने के कारण यह पूरा नहीं हो सका था।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

7 of 8
चिराग पासवान - फोटो : PTI

बिहार : एलजेपी में बड़ी फूट, पांच सांसदों ने छोड़ा चिराग पासवान का साथ
लोक जनशक्ति पार्टी के पांच सांसदों ने पार्टी प्रमुख और सांसद चिराग पासवान के नेतृत्व से अलग होने का फैसला कर लिया है। यह एलजेपी में बड़ी फूट की तरफ अंदेशा लगाया जा रहा है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, रामविलास पासवान के भाई और चिराग के चाचा पशुपति पारस लोक जनशक्ति पार्टी के संसदीय दल के नेता बनाए गए हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

8 of 8
छात्र वीजा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स with Freepik

अमेरिका: वीजा के लिए आज से हाेंगे साक्षात्कार, 'भारतीय छात्रों की वैध यात्रा को सुगम बनाना सर्वोच्च प्राथमिकता'
अमेरिका सोमवार से भारतीय छात्रों को वीजा इंटरव्यू के लिए समय देना शुरू करेगा। अमेरिकी दूतावास में वाणिज्य मामलों के अधिकारी डॉन हेफलिन ने रविवार को कहा कि छात्रों की अमेरिकी की वैध यात्रा को सुगम बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें