फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

09 अक्तूबर: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Sat, 09 Oct 2021 07:03 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
big news - फोटो : amar ujala
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 8
लखीमपुर खीरी - फोटो : Amar Ujala
लखीमपुर खीरी: इंटरनेट बंद, सिद्धू धरने पर, पुलिस का 18 घंटे बाद दूसरा नोटिस, आशीष मिश्र को आज 11 बजे फिर बुलाया
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी का पुत्र और तिकुनिया कांड का मुख्य आरोपी आशीष मिश्र मोनू शुक्रवार को क्राइम ब्रांच के सामने बयान दर्ज कराने के लिए पेश नहीं हुआ। चार घंटे बाद पुलिस ने दूसरा नोटिस फिर से उसके घर पर चस्पा कर दिया। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
संकट: कोयले की कमी से कई राज्यों में बिजली आपूर्ति घटी, आठ से दस घंटे तक हो रही कटौती
देश के कई राज्यों में विद्युत उत्पादक संयंत्रों में कोयले की कमी के चलते बिजली का संकट बढ़ता जा रहा है। झारखंड में आपूर्ति में कमी के कारण 285 मेगावाट से लेकर 430 मेगावाट तक की लोड शेडिंग करनी पड़ी। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 8
एसएन के डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज - फोटो : अमर उजाला
जान ले रहा बुखार: ब्रज में वायरल-डेंगू से 14 लोगों की मौत, आगरा में उल्टी-दस्त से गई भाई-बहन की जान
ब्रज में वायरल और डेंगू के कारण लोगों की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। शुक्रवार को 14 लोगों की और मौत हो गई। इनमें कासगंज के चार, फिरोजाबाद के तीन, मथुरा, आगरा और मैनपुरी के दो-दो के अलावा एटा का एक व्यक्ति शामिल हैं।  
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 8
हिंदू कॉलेज - फोटो : अमर उजाला
स्टार्टअप एक्सपो 3.0 : हिंदू कॉलेज में आज होगा आयोजन, मीडिया पार्टनर है अमर उजाला 
हिंदू कॉलेज का आंत्रप्रेन्योरशिप सेल 9 अक्तूबर को ‘स्टार्टअप एक्सपो 3.0’ का आयोजन करेगा। शनिवार को मुख्य सत्र में बड़ी कंपनियों के संस्थापक, शीर्ष अधिकारी और उद्योगों के जानेमाने लोग शामिल होंगे। इन वक्ताओं में मनोज चुघ, रिया मजूमदार सिंघल और अमन धत्तरवाल भी शामिल होंगे। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 8
Search operation
जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में लश्कर आतंकी ढेर, दूसरा फरार, हथियार और गोला-बारूद बरामद, मुठभेड़ जारी 
श्रीनगर शहर में अल्पसंख्यक समुदाय के दो शिक्षकों की हत्या के बाद शुक्रवार की देर शाम नटिपोरा इलाके में मुठभेड़ में लश्कर-ए-ताइबा के आतंकी आकिब कुमार को सुरक्षा बलों ने मार गिराया। शोपियां के ट्रेंज गांव निवासी आकिब नवंबर 2020 से सक्रिय था।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 8
जम्मू-कश्मीर में तैनात सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर : घाटी के हालात पर आज दिल्ली में मंथन, टारगेट किलिंग पर बनेगी रणनीति 
जम्मू-कश्मीर में टारगेट किलिंग पर गंभीर केंद्र सरकार ने शनिवार को दिल्ली में उच्च स्तरीय बैठक बुला ली है। बैठक के लिए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा दिल्ली रवाना हो गए हैं। गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति पर मंथन होगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

8 of 8
Delhi University - फोटो : अमर उजाला
डीयू एडमिशन : पहली कटऑफ में ही रिकॉर्ड 36 हजार दाखिले, आज आएगी दूसरी लिस्ट
दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में शैक्षणिक सत्र 2021-22 में स्नातक पाठ्यक्रम की 70 हजार सीटों पर पहली कटऑफ में ही रिकॉर्ड करीब 36 हजार दाखिले हो गए हैं। इस तरह डीयू की आधे से अधिक सीटें भर चुुकी हैं। बीते साल पहली कटऑफ के आधार पर 34,814 दाखिले हुए थे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें