फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

08 अक्तूबर: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Fri, 08 Oct 2021 07:04 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
दिन की प्रमुख खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 6
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : फाइल फोटो
लखीमपुर हिंसा: आज से भूख हड़ताल करेंगे सिद्धू
लखीमपुर हिंसा को लेकर पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने गुरुवार को एलान किया कि अगर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे की गिरफ्तारी नहीं होती है तो वे शुक्रवार से भूख हड़ताल पर बैठेंगे। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 6
पटियाला हाउस कोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया
उपहार अग्निकांड : साक्ष्यों से छेड़छाड़ के मामले में आज आ सकता है फैसला
1997 के उपहार अग्निकांड से जुड़े साक्ष्यों से छेड़छाड़ मामले में अदालत शुक्रवार को फैसला सुना सकती है। मामले में अन्य लोगों के साथ सुशील अंसल और गोपाल अंसल को नामजद किया गया था। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 6
पुलिस ने मंत्री के घर के बाहर चस्पा किया नोटिस - फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर खीरी बवाल: आशीष मिश्र को आज क्राइम ब्रांच ने पूछताछ के लिए बुलाया, हो सकती है गिरफ्तारी
लखीमपुर खीरी के तिकुनिया कांड में मुख्य अभियुक्त आशीष मिश्र मोनू को बयान दर्ज कराने के लिए क्राइम ब्रांच ने आज सुबह 10 बजे तलब किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार की शाम को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के घर पर नोटिस चस्पां कर दिया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 6
नवरात्रि - फोटो : अमर उजाला।
Shardiya Navratri 2021: आज नवरात्रि के दूसरे दिन किया जाएगा मां ब्रह्मचारिणी का पूजन, जानिए कथा, पूजन विधि और आराधना मंत्र
आज शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन है। इस दिन मां दुर्गा के द्वितीय स्वरुप देवी ब्रह्मचारिणी का पूजन किया जाता है। ब्रह्मचारिणी का अर्थ होता है, तप का आचरण करने वाली। इनका का स्वरूप अत्यंत तेजमय और भव्य है। इनके वस्त्र श्वेत हैं। मां ब्रह्मचारिणी अपने दाहिने हाथ में जप की माला और बाएं हाथ में कमंडल धारण करती हैं। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : Twitter@JyotiradityaScindia
उत्तराखंड: आज से कई रूटों के लिए हवाई सेवा का शुभारंभ करेंगे केंद्रीय मंत्री सिंधिया
उड़ान योजना के तहत उत्तराखंड में आज शुक्रवार से कई रूटों पर हवाई सेवा शुरू हो जाएगी। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नई हेली सेवाओं का उद्घाटन करेंगे। वहीं, जौलीग्रांट एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का लोकार्पण भी करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें