फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

06 जनवरी: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Thu, 06 Jan 2022 06:56 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
दिन की प्रमुख खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 8
अटारी-वाघा सीमा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

अमृतसर : जेसीपी अटारी पर आज से नहीं होगी रिट्रीट सेरेमनी, गृह मंत्रालय का आदेश
कोरोना वायरस की बढ़ती गति को देखते हुए भारत-पाक सीमा ज्वाइंट चेक पोस्ट (जेसीपी) अटारी पर रोजाना शाम को होने वाली रिट्रीट सेरेमनी पर अगले आदेशों तक रोक लगा दी गई है। हेडक्वार्टर्स पंजाब फ्रंटियर बीएसएफ, जालंधर के डीआईजी ने बुधवार की देर रात करीब 10.42 बजे इस संबंधी मीडिया के जरिए आम पब्लिक के लिए आदेश जारी किए हैं। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 8
दिल्ली में धूंध - फोटो : अमर उजाला

बारिश भी साफ नहीं कर पाई दिल्ली-एनसीआर की हवा: बेहद खराब रही वायु गुणवत्ता, आज से सुधार की उम्मीद
बारिश के बाद भी दिल्ली-एनसीआर का प्रदूषण धुलने की जगह घना हो गया। मिक्सिंग हाइट व वेटिलेशन इंडेक्स की प्रतिकूल होने से 24 घंटे में दिल्ली समेत सभी पड़ोसी शहरों की हवा की गुणवत्ता खराब हुई है। बेहद खराब श्रेणी को पार करता हुआ नोएडा का सूचकांक गंभीर स्तर में पहुंच गया। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 8
अखिलेश यादव और जयंत चौधरी। - फोटो : amar ujala

मिशन 2022: अखिलेश और जयंत की मुलाकात आज, लखनऊ में होगा सीटों के बंटवारे पर फैसला
उत्तर प्रदेश में इस बार विधानसभा चुनाव में कांटे का मुकाबला रहेगा। वहीं अखिलेश और जयंत की भी सीटों के बंटवारे को लेकर आज अहम बैठक होगी। माना जा रहा है कि आज लखनऊ में सीटों को लेकर फाइनल फैसला हो जाएगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 8
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : PTI

NEET PG Counseling 2021: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- नीट पीजी काउंसलिंग में अनिश्चितता खत्म करना जरूरी, आज भी होगी सुनवाई
नीट पीजी के छात्रों ने 29 जुलाई को काउंसलिंग में ओबीसी और ईडब्ल्यूएस आरक्षण के खिलाफ दायर की गई अपनी याचिका में 8 लाख के आय के मानदंडों का विरोध किया था। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज (गुरुवार को) भी सुनवाई होगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

6 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

डिजिटल सम्मेलन : ऐतिहासिक रक्षा समझौते पर आज हस्ताक्षर करेंगे जापान-ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया और जापान रक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए बृहस्पतिवार को एक समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे। ऑस्ट्रेलिया और जापान के इस समझौते को ऐतिहासिक बताया जा रहा है, लेकिन यह चीन को नाराज कर सकता है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

7 of 8
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

यूपी : 12वीं तक के स्कूल 16 तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई, आज से बढ़ जाएंगी पाबंदियां
कोरोना के मद्देनजर प्रदेश में 12वीं तक के सभी विद्यालय 16 जनवरी तक बंद रहेंगे। ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी। 15 से 18 वर्ष तक के छात्रों के लिए विद्यालयों में कैंप लगवाकर टीकाकरण किया जाएगा। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी के अनुसार सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

8 of 8
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

आज वाराणसी आएंगे सीएम योगी: परखेंगे कोविड नियंत्रण की तैयारियां, 'रुद्राक्ष' में छात्र-छात्राओं को करेंगे लैपटॉप-टैबलेट वितरण
तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों की रोकथाम की समीक्षा के लिए आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी आएंगे। रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर में विश्वविद्यालय और महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को टैबलेट का वितरण करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें