फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

05 अक्तूबर: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Tue, 05 Oct 2021 07:01 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
दिन की प्रमुख खबरें - फोटो : Amar Ujala
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 6
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : ANI
पीएम मोदी आज लखनऊ में न्यू अर्बन इंडिया कार्यक्रम का करेंगे उद्घाटन
देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सरकार द्वारा मनाए जा रहे ‘अमृत महोत्सव’ के तहत केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय और प्रदेश नगर विकास विभाग द्वारा ‘न्यू अरबन इंडिया’ थीम पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम का मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उद्घाटन करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 6
चरणजीत सिंह चन्नी - फोटो : अमर उजाला
आज चन्नी का राजस्थान दौरा: जयपुर में करेंगे अशोक गहलोत से मुलाकात
पंजाब-राजस्थान के बीच नहरी पानी के बंटवारे को लेकर कई साल से चला आ रहा विवाद अब सुलझने की उम्मीद है। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी मंगलवार को राजस्थान दौरे पर अपने समकक्ष अशोक गहलोत के समक्ष लंच के दौरान यह मुद्दा उठाएंगे। कयास यह भी हैं कि इन दिनों पंजाब कांग्रेस में चल रही कलह को लेकर भी चन्नी राजस्थान के मुख्यमंत्री के साथ चर्चा करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 6
महंत नरेंद्र गिरि और महंत बलवीर गिरि (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
महंत नरेंद्र गिरि के उत्तराधिकारी : आज संत करेंगे राजतिलक, बलवीर गिरि संभालेंगे बाघंबरी मठ की गद्दी
अरबों की संपदा वाले बाघंबरी गद्दी मठ के महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध मौत के अनसुलझे रहस्यों के बीच मंगलवार को बलवीर गिरि को उनका उत्तराधिकारी नियुक्त कर दिया जाएगा। युवा संन्यासी बलवीर निरंजनी अखाड़े के उप महंत के रूप में अब तक हरिद्वार स्थित विल्केश्वर महादेव मंदिर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
यहां पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन

5 of 6
नैनीताल हाईकोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया
चारधाम यात्रा 2021: तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ाने को लेकर हाईकोर्ट में आज सुनवाई
नैनीताल हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या को बढ़ाए जाने के मामले को लेकर सोमवार को सुनवाई की। इस दौरान महाधिवक्ता एसएन बाबुलकर और मुख्य स्थायी अधिवक्ता (सीएससी) चन्द्रशेखर रावत ने मुख्य न्यायधीश की अध्यक्षता वाली खण्डपीठ के समक्ष मामले की जल्द सुनवाई के लिए प्रार्थना पत्र दिया। कोर्ट ने उनके पक्ष को सुनने के बाद मामले की अगली सुनवाई मंगलवार पांच अक्तूबर के लिए नियत की है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पशुपति कुमार पारस और चिराग पासवान - फोटो : अमर उजाला
पशुपति पारस से नाराज चिराग बनाएंगे नई पार्टी, बिहार उपचुनाव में उम्मीदवार उतारने का आज करेंगे एलान
चुनाव आयोग से लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) का चुनाव चिह्न (बंगला) फ्रीज होने के बाद जमुई के सांसद चिराग पासवान लड़ाई जारी रखने की तैयारी में जुट गए हैं। चिराग ने बिहार की दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में नई पार्टी और नए चुनाव चिह्न के साथ अपने उम्मीदवार उतारने का एलान किया है। इसकी घोषणा वे मंगलवार को नई दिल्ली में करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें