फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 मार्च: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Tue, 22 Mar 2022 06:29 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 7
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : बीसीसीआई
IND W vs BAN W Live: भारतीय कप्तान मिताली राज ने टॉस जीता, बांग्लादेश के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का फैसला
आईसीसी महिला विश्व कप में आज भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला है। हैमिल्टन के सेडन पार्क में दोनों खासकर भारत के लिहाज से यह मैच बहुत महत्वूर्ण है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 7
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

आज आएंगे धर्मेंद्र प्रधान: योगी मंत्रिमंडल पर शीर्ष नेतृत्व की मुहर, 24 को विधायक दल के नेता चुने जाएंगे योगी
योगी सरकार-02 के मंत्रिमंडल पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने मुहर लगा दी है। 25 मार्च को राजधानी के इकाना स्टेडियम में योगी आदित्यनाथ के साथ उप मुख्यमंत्री सहित 40 से अधिक मंत्री शपथ ले सकते हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 7
केंद्रीय मंत्री नारायण राणे - फोटो : social media

मुंबई: बीएमसी के नोटिस को नारायण राणे ने बॉम्बे हाईकोर्ट में दी चुनौती, आज होगी सुनवाई
बॉम्बे हाईकोर्ट में एक याचिका दायर कर केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने सोमवार को बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के नोटिस को रद्द करने की मांग की है। राणे के वकील अमोघ सिंह ने जस्टिस ए सैयद की पीठ के समक्ष याचिका पर शीघ्र सुनवाई की अपील की। अदालत 22 मार्च को याचिका पर सुनवाई करेगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 7
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा। - फोटो : अमर उजाला

Petrol Diesel Price : चार महीने बाद आज बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए कितने रुपये चुकाने होंगे
देश में पेट्रोल डीजल के दाम चार माह बाद बढ़ गए हैं। मंगलवार सुबह से डीजल के दामों में 76 से 86 पैसे की बढोतरी हुई है। तो वहीं पेट्रोल के दामों में 76 से 84 पैसों की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.21 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 87.47 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। पिछले वर्ष 4 नवंबर के बाद से इन दोनों ईंधन के मूल्य में कोई वृद्धि नहीं की गई थी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

6 of 7
आश्रम चौक पर अंडरपास। - फोटो : अमर उजाला

जाम से मिलेगी मुक्ति: आश्रम अंडरपास का ट्रायल रन आज, परियोजना से प्रतिदिन लाखों यात्रियों की राह होगी आसान
लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंगलवार से बहुप्रतीक्षित आश्रम अंडरपास का परीक्षण शुरू करेगा, हालांकि इस परियोजना का इस माह के अंत में उद्घाटन होने की संभावना है। इस परियोजना से प्रतिदिन लाखों यात्रियों को लाभ होगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
श्री झंडे जी की पूजा-अर्चना - फोटो : अमर उजाला

देहरादून: आज सुबह से होगी श्री झंडे जी की पूजा-अर्चना, संगतों ने गुरु राम राय महाराज के शबद का किया सिमरन
श्री झंडे जी पर सुबह सात बजे से पूजा अर्चना होगी। व्यवस्थापक केसी जुयाल ने बताया कि मंगलवार यानी आज श्री झंडा जी को उतारने का कार्यक्रम सुबह सात बजे से शुरू होगा। सुबह पुराने श्री झंडे जी को उतारा जाएगा। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें