आईपीएल 2022 के शुरू होने में अब बस कुछ ही दिनों का वक्त रह गया है। लगभग सभी खिलाड़ी अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी से जुड़ गए हैं, लेकिन सोमवार दोपहर तक विराट कोहली के फ्रेंचाइजी से जुड़ने की कोई खबर नहीं थी। हालांकि, शाम होते-होते कोहली ने अपने फैन्स को खुश होने का मौका दे दिया।
विराट कोहली सोमवार शाम मुंबई में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर फ्रेंचाइजी से जुड़ गए। 2013 से लेकर 2021 तक इस टीम की कप्तानी करने के बाद कोहली इस साल सिर्फ एक बल्लेबाज के तौर पर आईपीएल खेलते दिखेंगे। इस साल फाफ डुप्लेसिस रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी संभालेंगे।