फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: बापू की 150वीं जयंती, देशभर में लोगों ने अलग-अलग तरीके से दी श्रद्धांजलि

Wed, 02 Oct 2019 12:39 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
श्रद्धांजिल अर्पित करते पीएम मोदी - फोटो : ANI
देशभर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाई जा रही है। जहां सभी नेताओं ने राजघाट जाकर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी, सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह कई नेता आज सुबह राजघाट पहुंचे और उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित की।  वहीं, इस मौके पर लोगों ने देश भर में अलग-अलग तरीके से श्रद्धांजलि दी। कुछ लोगों ने इस मौके पर दौड़ का आयोजन किया तो वही कुछ लोगों ने सफाई अभियान चलाया। 

गौरतलब है कि महात्मा गांधी के साथ-साथ पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की भी जयंती हैं। सभी नेताओं ने विजय घाट जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
एयर इंडिया के विमान पर गांधी - फोटो : ANI
एयर इंडिया ने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर बेहद ही खास तरह से श्रद्धांजलि दी। एयर इंडिया ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे में एयरबस ए 320 विमान की पूंछ पर महात्मा गांधी का चित्र लगाकर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी। 
विज्ञापन

3 of 8
सफाई करते लोग - फोटो : ANI
वहीं, दिल्ली के लोगों ने महात्मा गांधी को बेहद ही अच्छे तरीके से श्रद्धांजलि अर्पित की। गांधी जी साफ-सफाई का खास ख्याल रखते थे, ये बात जगजाहिर हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए लोगों ने दिल्ली के वजीराबाद स्थित रामघाट में 'नमामि गंगे प्रोजेक्ट' के तहत 'स्वच्छता अभियान' चलाया गया। 

लोगों ने घाट पर बिखरी हुई प्लास्टिक, मूर्ति और अन्य पूजा सामग्रियों को उठाया और थैलों में भरकर अलग किया। 

4 of 8
फिट इंडिया दौड़ का शुभारंभ करते केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू - फोटो : ANI
गांधी जी अपने जीवन में व्यायाम को खास महत्व देते थे, वे रोज सुबह टहला करते थे। इसको ध्यान में रखते हुए दिल्ली में एक दौड़ का आयोजन किया गया। गांधी जयंती के मौके पर केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने इंदिरा गांधी स्टेडियम में जॉगिंग करते हुए 'फिट इंडिया प्लॉग रन' को हरी झंडी दिखाई। वहीं, इस दौड़ में पहलवान बजरंग पुनिया भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन

5 of 8
साबुन को लॉन्च करते केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी - फोटो : ANI
गांधी जी को अपने जीवन काल में देखा गया कि वह हमेशा गांवों को आदर्श गांव बनाने पर जोर देते थे। साथ ही वह खादी से बने कपड़ों का प्रयोग करना ज्यादा उचित समझते थे। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गांधी जयंती पर खादी और ग्रामोद्योग आयोग का एक विशेष बिक्री अभियान शुरू किया। इस अभियान के तहत गाय के गोबर से बना साबुन और बांस की बोतलें लॉन्च की गईं। 
विज्ञापन

6 of 8
पूर्व क्रिकेटरों ने दी गांधी जी को श्रद्धांजलि - फोटो : ANI
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी जयंती पर क्रिकेट के सितारों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। बंगलूरू के कब्बन पार्क में वन विभाग द्वारा आयोजित एक वन्य जीवन जागरूकता कार्यक्रम 'वाइल्ड लाइफ वीक' में पूर्व भारतीय क्रिकेटरों ने भाग लिया। पूर्व भारतीय क्रिकेटर रोजर बिन्नी, पूर्व तेज गेंदबाज रोजर बिन्ना और सैयद किरमानी ने इसमें भाग लिया। 
विज्ञापन

7 of 8
झाडू लगाते महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस - फोटो : ANI
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गांधी जयंती के मौके पर मुंबई के सायन-कोलीवाड़ा में 'स्वच्छ भारत अभियान' में हिस्सा लिया। उन्होंने यहां झाडू लगाकर लोगों को सफाई का संदेश दिया। 
विज्ञापन

8 of 8
वरसोवा बीच पर सफाई करते लोग - फोटो : ANI
गांधी जयंती के मौके पर मुंबई के वरसोवा बीच पर एक सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पर्यावरण कार्यकर्ता अफरोज शाह ने इस मौके पर कहा कि गांधी जी का स्वच्छ भारत का सपना पूरा होना ही चाहिए, ऐसा हर हफ्ते होना चाहिए। हमें उनके दर्शन का हर रोज पालन करना चाहिए। देश से प्यार करो और प्यार इसी तरह जताओ। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें