दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया ने बुधवार को अपनी जमीन पर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अभियान की शुरुआत की। विशाखापट्टनम में कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मयंक अग्रवाल और रोहित शर्मा की नई टेस्ट सलामी जोड़ी ने पहली बार भारतीय पारी की शुरुआत की और मैदान पर कदम रखते ही 47 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया।