फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faces Of The Day: यूपी में निरहुआ-लोधी ने लहराया भाजपा का परचम और जर्मनी में पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत

Sun, 26 Jun 2022 09:34 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अमर उजाला आपके लिए खास कॉलम लेकर आया है, जिसका नाम है आज के चर्चित चेहरे। इसमें हम आपको रोजाना उन लोगों के बारे में बताएंगे, जो दिनभर सुर्खियों में रहे या जिनकी वजह से पूरे देश में हलचल मच गई।
विज्ञापन
1 of 5
Faces Of The Day - फोटो : Amar Ujala
खबरों की दुनिया में रविवार का दिन सियासी चहलकदमी का रहा। देश में हाल ही में हुए विधानसभा और लोकसभा उपचुनाव के नतीजे आए। इसके अलावा पीएम मोदी के जर्मनी दौरे ने भी सुर्खियां बटोरीं। ऐसे में अमर उजाला आपके लिए खास कॉलम लेकर आया है, जिसका नाम है आज के चर्चित चेहरे। इसमें हम आपको रोजाना उन लोगों के बारे में बताएंगे, जो दिनभर सुर्खियों में रहे या जिनकी वजह से पूरे देश में हलचल मच गई।
विज्ञापन

2 of 5
dinesh lal yadav - फोटो : Amar Ujala
दिनेश लाल यादव
उत्तर प्रदेश की दो लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने बंपर जीत दर्ज की है। पार्टी ने समाजवादी पार्टी के गढ़ में उसे हराया है। जहां रामपुर में आजम खान की गैरमौजूदगी को हार की एक प्रमुख वजह बताया जा रहा है, वहीं आजमगढ़ में भी समाजवादी पार्टी नेताओं का जमीन पर न उतरना पार्टी की हार का एक प्रमुख कारण रहा। हालांकि, इनमें आजमगढ़ सीट का मामला काफी दिलचस्प है, क्योंकि यहां भाजपा के जमीनी कैडर के अलावा पार्टी को जीत दिलाने की बड़ी वजह खुद दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' रहे। वही निरहुआ, जिन्हें पिछली बार के लोकसभा चुनाव में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भारी मतों से हराया था। पढें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 5
ghanshyam lodhi - फोटो : Amar Ujala
घनश्याम लोधी
रामपुर लोकसभा सीट पर उपचुनाव में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत हासिल कर ली है। सपा के कद्दावर नेता आजम खां के गढ़ में आठ साल बाद फिर कमल खिला। भाजपा प्रत्याशी घनश्याम लोधी ने सपा के आसिम रजा को मात दी। आइए जानते हैं रामपुर उपचुनाव जीतने वाले घनश्याम लोधी कौन हैं? उन्होंने आजम खां के गढ़ में सेंध कैसे लगाई? पढ़ें पूरी खबर

4 of 5
Narendra Modi - फोटो : Amar Ujala
नरेंद्र मोदी
जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जर्मनी में हैं। यहां म्यूनिख में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी का स्वागत किया। इस बीच पीएम मोदी ने म्यूनिख में एक सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आप सभी के बीच आकर बहुत ही खुश महसूस कर रहा हूं। मैं आप सभी में भारत की संस्कृति, एकता और बंधुत्व के भाव का दर्शन कर रहा हूं। आपका ये स्नेह मैं कभी भूल नहीं पाऊंगा। आपके इस प्यार, उत्साह और उमंग से जो लोग हिंदुस्तान में देख रहे हैं उनका सीना भी गर्व से भर गया होगा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Rajat Patidar - फोटो : Amar Ujala
रजत पाटीदार
मध्य प्रदेश की टीम पहली बार रणजी ट्रॉफी चैंपियन बनी है। फाइनल में टीम  ने 41 बार की चैंपियन मुंबई की टीम को छह विकेट से शिकस्त दी। इस जीत के मध्य प्रदेश ने 23 साल पुराने जख्म को भर दिया। 1998-99 के रणजी ट्रॉफी सीजन में मध्य प्रदेश की टीम फाइनल में पहुंची थी, लेकिन फाइनल में उसे कर्नाटक के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें