फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faces Of The Day: आजम के रामपुर से धनश्याम को टिकट, शकीरा का ब्रेकअप और मूसेवाला के परिजन से मिले अमित शाह

Sat, 04 Jun 2022 09:31 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हम आपको रोजाना उन लोगों के बारे में बताएंगे, जो दिनभर सुर्खियों में रहे या जिनकी वजह से पूरे देश में हलचल मच गई।
विज्ञापन
1 of 7
Faces Of The Day - फोटो : Amar Ujala
देश में शनिवार को कुछ ऐसे चेहरे रहे, जो पूरे दिन देश में चर्चा का विषय बने रहे। ऐसे में अमर उजाला आपके लिए खास कॉलम लेकर आया है, जिसका नाम है आज के चर्चित चेहरे। इसमें हम आपको रोजाना उन लोगों के बारे में बताएंगे, जो दिनभर सुर्खियों में रहे या जिनकी वजह से पूरे देश में हलचल मच गई।
विज्ञापन

2 of 7
Mukhtar Abbas Naqvi - फोटो : Amar Ujala
मुख्तार अब्बास नकवी
भाजपा ने मुख्तार अब्बास नकवी को राज्यसभा के लिए टिकट नहीं दिया। शनिवार को रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव के लिए भी प्रत्याशी का भी एलान कर दिया। पहले चर्चा थी कि मुख्तार को रामपुर से लोकसभा का उपचुनाव लड़ाया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। भाजपा ने मुख्तार अब्बास नकवी को रामपुर उपचुनाव के लिए भी टिकट नहीं दिया। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन

3 of 7
Ghanshyam Lodhi - फोटो : Amar Ujala
घनश्याम लोधी
भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों का एलान कर दिया है। आजमगढ़ से भोजपुरी अभिनेता और गायक दिनेश लाल यादव निरहुआ पर पार्टी ने फिर से भरोसा जताया है। रामपुर से घनश्याम लोधी उम्मीदवार होंगे। पढ़ें पूरी खबर

4 of 7
Dinesh Lal Yadav - फोटो : Amar Ujala
दिनेश लाल यादव 'निरहुआ'
आजमगढ़ लोकसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने शनिवार को भोजपुरी फिल्म स्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ'  को फिर से उम्मीदवार घोषित कर दिया। इस बात की संभावना पहले से ही जताई जा रही थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा ने आजमगढ़ से 'निरहुआ' को उतारा था। हालांकि तब उन्हें सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पटखनी दी थी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 7
Himanta Biswa Sarma - फोटो : Amar Ujala
हिमंत बिस्वा सरमा
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन पर कार्रवाई के बाद आम आदमी पार्टी ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर बड़ा आरोप लगाया। इस पर सीएम सरमा की ओर से पलटवार किया गया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 7
Amit Shah - फोटो : Amar Ujala
अमित शाह
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के परिजनों ने शनिवार को चंडीगढ़ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। मूसेवाला के परिवार ने पहले शाह को पत्र लिखकर प्रसिद्ध पंजाबी गायक की नृशंस हत्या की केंद्रीय एजेंसियों से जांच कराने की मांग की थी। आज भी उन्होंने बेटे की मौत पर न्याय मांगा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Shakeera - फोटो : Amar Ujala
शकीरा
कोलंबिया की पॉप स्टार गायिका शकीरा और उनके पार्टनर स्पेन के दिग्गज फुटबॉलर जेरार्ड पीके अलग हो गए हैं। इनके 12 साल के रिश्ते का अंत हो गया है। शनिवार को दोनों आधिकारिक तौर पर अलग हो गए। 45 साल की शकीरा ग्लोबल म्यूजिक इंडस्ट्री की चर्चित नाम हैं। 'हिप्स डोन्ट लाई' और 'वाका-वाका' उनके चर्चित गाने हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें