फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन की कायराना हरकत और धोखे पर देशभर में गुस्सा, हर तरफ विरोध प्रदर्शन, देखें तस्वीरें

Wed, 17 Jun 2020 11:56 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
चीन के खिलाफ प्रदर्शन - फोटो : ANI
लद्दाख की गलवां घाटी में सोमवार रात चीनी सैनिकों के साथ हिंसक टकराव में सेना के सीओ रैंक के एक अधिकारी समेत 20 जवान शहीद हो गए। सेना ने देर रात इसकी पुष्टि की। बताया गया है कि इस संघर्ष में चीन के 43 सैनिक हताहत हुए हैं। इनमें मृतक और गंभीर रूप से घायल चीनी सैनिक शामिल हैं। 



वहीं, इस घटना के बाद से लोगों में चीन को लेकर आक्रोश है। देश के विभिन्न शहरों में लोगों ने चीन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के पुतले जलाए। लोग चीनी सामान का बहिष्कार करने की अपील करते भी दिखे। लोगों ने चीन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 


यह भी पढ़ें: एलएसी पर 20 भारतीय जवान शहीद, सरकार और सेना की चुप्पी, 18 घंटे बाद देश को पता लगी पूरी हकीकत 
विज्ञापन

2 of 10
लोगों ने चीनी मोबाइल फोन, रिमोट आदि जलाकर विरोध किया - फोटो : ANI
देश के तमाम शहरों में चीन के खिलाफ लोग सड़कों पर उतर रहे हैं। कई शहरों में लोगों ने चीनी सामान को घरों से निकालकर विरोध दर्ज किया। लोगों ने चीनी मोबाइल फोन, लड़ियां और रिमोट आदि में आग लगाकर प्रदर्शन किया। 
 
विज्ञापन

3 of 10
चीन के खिलाफ प्रदर्शन - फोटो : ANI
गुजरात के अहमदाबाद में लोगों ने चीन में बने सामान को जलाकर विरोध दर्ज करवाया और कम्युनिस्ट देश के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की तस्वीर को भी जलाया। 

यह भी पढ़ें:  गलवां घाटी में चीन की हरकत ने ताजा की 1962 की याद, यहीं दिया था धोखा

4 of 10
चीन के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग - फोटो : ANI
चीन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि चीन ने हमारे साथ धोखा किया है। सरकार और सेना उन्हें मुंहतोड़ जवाब देगी। लोगों ने चीन के झंडे को भी आग लगाया। 
विज्ञापन

5 of 10
चीन के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग - फोटो : ANI
विरोध प्रदर्शन की तस्वीरें उत्तर प्रदेश के वाराणसी से भी सामने आईं। जहां लोगों ने एक गैर-सरकारी संगठन विशाल भारत संस्थान के नेतृत्व में चीन के खिलाफ प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। 
विज्ञापन

6 of 10
चीन के खिलाफ प्रदर्शन - फोटो : ANI
लोगों ने चीन के खिलाफ 'धोखेबाज चीन मुर्दाबाद' के नारे लगाए। लोगों का कहना है कि चीन का यह दुस्साहस उस पर भारी पड़ेगा। जल्द ही उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: ग्लोबल टाइम्स का दावा, भारतीय सेना से झड़प में चीन के 5 सैनिक मारे गए, 11 घायल
विज्ञापन

7 of 10
शी जिनपिंग का पुतला जलाते लोग - फोटो : ANI
लोगों ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के पुतले को आग लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों की तरफ से चीनी झंडे को भी आग लगाई गई। 

8 of 10
चीन के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग - फोटो : ANI
बता दें कि चीन सीमा पर हिंसक झड़प में जवानों के शहीद होने की यह घटना 45 साल बाद हुई है। इससे पहले 1975 में अरुणाचल प्रदेश में तुलुंग ला में संघर्ष हुआ था जिसमें चार जवान शहीद हुए थे। इस घटना के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। 

9 of 10
दिल्ली स्थित चीनी दूतावास के बाहर प्रदर्शन - फोटो : ANI
चीन के खिलाफ गुस्सा बढ़ते हुए नई दिल्ली स्थित चीनी दूतावास तक पहुंच गया है। स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ताओं और सेना के पूर्व अधिकारियों ने चीनी दूतावास के बाहर विरोध प्रदर्शन दर्ज करवाया। 
विज्ञापन

10 of 10
चीनी दूतावास के बाहर प्रदर्शन - फोटो : ANI
इन लोगों ने दूतावास के बाहर खड़े होकर जमकर नारेबाजी की। हालांकि, जल्द दी पुलिस दूतावास पर पहुंच गई और इन लोगों को हिरासत में ले लिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें