फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव 2021: पश्चिम बंगाल और असम में मतदान जारी, तस्वीरों में देखें हलचल

Thu, 01 Apr 2021 04:23 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर अजाला, कोलकाता/गुवाहाटी
विज्ञापन
1 of 10
कतार में खड़े मतदाता, पहरा देता जवान - फोटो : ANI

पश्चिम बंगाल और आसाम में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत आज बृहस्मपतिवार को मतदान हो रहा है। पश्चिम बंगाल में 30 जबकि आसाम में 39 सीटों पर संग्राम जारी है। सभी की निगाहें पश्चिम बंगाल की हाई प्रोफाइल सीट नंदीग्राम पर टिकी हुई हैं। आप भी तस्वीरों में देखें दोनों राज्यों में दूसरे चरण के चुनाव के दौरान की हलचल।

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के दौरान पूर्वी मिदनापुर के नंदीग्राम में गुरुवार को वोट डालने के लिए कतार में खड़े मतदाता अपना मतदाता पहचान पत्र दिखा रहे हैं। इसी दौरान पैरामिलिट्री का एक जवान पहरा दे रहा है।

विज्ञापन

असम में की गई मतदाताओं की थर्मल स्क्रीनिंग

2 of 10
वोट डालने के लिए मतदाता थर्मल स्क्रीनिंग से गुजरते हुए - फोटो : ANI
असम में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के दौरान बृहस्पतिवार को मोरीगांव में वोट डालने से पहले मतदाताओं की थर्मल स्क्रीनिंग की गई।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में वोट डालने के लिए मतदाताओं ने कराई थर्मल स्क्रीनिंग

3 of 10
थर्मल स्क्रीनिंग कराती महिला मतदाता - फोटो : ANI
पश्चिम बंगाल में भी विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के दौरान वोट डालने के लिए आए मतदाताओं की थर्मल स्क्रीनिंग की गई।

नंदीग्राम में मतदाता पहचान पत्र दिखाती महिला

4 of 10
महिला मतदाता अपना पहचान पत्र दिखाते हुए - फोटो : ANI

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के दौरान पूर्वी मिदनापुर के नंदीग्राम में गुरुवार को महिला मतदाता अपना मतदाता पहचान पत्र दिखाती हुई।

विज्ञापन

वोट डालने से पहले मतदाताओं की थर्मल स्क्रीनिंग की गई

5 of 10
थर्मल स्क्रीनिंग कराती महिला मतदाता - फोटो : ANI
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के दौरान गुरुवार को पूर्वी मिदनापुर के नंदीग्राम में वोट डालने से पहले मतदाताओं की थर्मल स्क्रीनिंग की गई।
विज्ञापन

6 of 10
मतदान केंद्र तक पहुंचने में वृद्ध महिला की सहायता की गई - फोटो : ANI
नगांव जिले में असम विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण के मतदान के दौरान गुरुवार को एक बुजुर्ग महिला को अपना वोट डालने के लिए मतदान केंद्र तक पहुंचने में मदद की गई।
विज्ञापन

नंदीग्राम में मतदाता अपनी स्याही लगी उंगलियों को दिखाते हुए

7 of 10
वोट डालने के बाद मतदाता अपनी स्याही लगी उंगलियों को दिखाते हुए - फोटो : ANI
पश्चिम बंगाल में गुरुवार को पूर्वी मिदनापुर के नंदीग्राम में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत मतदान करने के बाद मतदाता अपनी स्याही लगी उंगलियों को दिखाते हुए।

भाजपा उम्मीदवार जीतू गोस्वामी ने अपनी स्याही लगी उंगली दिखाई

8 of 10
भाजपा प्रत्याशी जीतू गोस्वामी - फोटो : ANI
असम में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के दौरान गुरुवार को नगांव में वोट डालने के बाद भाजपा उम्मीदवार जीतू गोस्वामी ने अपनी स्याही लगी उंगली दिखाई।

बाइक पर सवार होकर मतदान केंद्र जाते भाजपा उम्मीदवार सुवेन्दु अधिकारी

9 of 10
मतदान केंद्र जाते सुवेन्दु अधिकारी - फोटो : ANI
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के दौरान गुरुवार को नंदीग्राम से भाजपा के उम्मीदवार सुवेन्दु अधकारी दो पहिया वाहन पर सवार होकर मतदान केंद्र पहुंचे। यहां उन्होंने अपना वोट डाला।
विज्ञापन

कांग्रेस के उम्मीदवार सुरेश बोरा वोट डालने के बाद अपनी स्याही लगी उंगली दिखाते हुए

10 of 10
कांग्रेस के उम्मीदवार सुरेश बोरा - फोटो : ANI
कांग्रेस के उम्मीदवार सुरेश बोरा ने गुरुवार को नगांव में असम विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए वोट डालने के बाद अपनी स्याही लगी उंगली दिखाई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें