फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर की बड़ी खबरें: यूपी बोर्ड के अंग्रेजी का पेपर लीक, सरकार ने बढ़ाया डीए, पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें

Wed, 30 Mar 2022 11:01 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2022 का अंग्रेजी विषय का प्रश्न पत्र लीक हो गया। वहीं, कैबिनेट की बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी करने पर अपनी मुहर लगा दी गई है। आइए जानते हैं देश-दुनिया की अहम खबरें सिर्फ एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
1 of 7
Amar Ujala Top News - फोटो : Amar Ujala Top News
माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2022 का अंग्रेजी विषय का प्रश्न पत्र लीक हो गया। वहीं, कैबिनेट की बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी करने पर अपनी मुहर लगा दी गई है। आइए जानते हैं देश-दुनिया की अहम खबरें सिर्फ एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 7
UP Board Paper Leak - फोटो : Amar Ujala
यूपी बोर्ड: अंग्रेजी का पेपर रद्द
माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2022 का अंग्रेजी विषय का प्रश्न पत्र बुधवार को लीक हो गया। 316 ई डी और 316 ई आई सीरीज का प्रश्न पत्र से बुधवार को 24 जिलों में द्वितीय पाली में होने वाली परीक्षा को रद्द कर दिया गया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 7
केंद्रीय कर्मचारियों का डीए तीन फीसदी बढ़ा। - फोटो : अमर उजाला
DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार का तोहफा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज हुई कैबिनेट की बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा मिला है। बैठक में सरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी करने पर अपनी मुहर लगा दी है। यह एक जनवरी से लागू होगा। डीए की नई दरें लागू होने के बाद सरकार पर हर साल 9540 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार पड़ेगा। पढ़ें पूरी खबर

4 of 7
भाजपा नेता तेजस्वी सूर्या हिरासत में, केजरीवाल के घर के बाहर कर रहे थे प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
केजरीवाल के आवास पर हमला
द कश्मीर फाइल्स फिल्म से दिल्ली में उठा विवाद अब और गहराता दिखाई पड़ रहा है। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के आवास पर जोरदार प्रदर्शन किया। भाजयुमो के हजारों कार्यकर्ताओं ने दिल्ली पुलिस के बैरियर को तोड़ सीएम आवास की तरफ पहुंचकर प्रदर्शन किया और सीएम केजरीवाल के खिलाफ जबर्दस्त नारेबाजी की। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 7
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : ANI
दिल्ली नगर निगम संशोधन विधेयक पास
संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण के 11वें दिन लोकसभा में दिल्ली नगर निगम संशोधन विधेयक पेश किया गया। चर्चा के बाद सदन ने इसे पास कर दिया। इस दौरान लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली सरकार पर तीनों नगर निगमों के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 7
पैन और आधार 31 मार्च तक लिंक करना अनिवार्य। - फोटो : अमर उजाला
आधार-पैन लिंक की कल आखिरी तारीख
आयकर विभाग ने बुधवार को कहा कि 31 मार्च तक पैन को आधार से न जोड़ने पर 1,000 रुपये तक का जुर्माना लगेगा, लेकिन आईटीआर दाखिल करने, रिफंड और अन्य आईटी प्रक्रियाओं के लिए ऐसा पैन मार्च 2023 तक एक और वर्ष के लिए कार्य करेगा। प्रत्यक्ष करों पर निर्णय लेने वाली सर्वोच्च संस्था केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने पैन को आधार से जोड़ने की समय सीमा कई बार बढ़ाई है और अब अंतिम तिथि 31 मार्च 2022 है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इमरान खान की जाएगी कुर्सी? - फोटो : Amar Ujala
पाकिस्तान का सियासी संकट
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान राजनीति में अपने अब तक के सबसे कठिन दौर का सामना कर रहे हैं। उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश हो चुका है, जिस पर 31 मार्च को बहस होगी। इमरान के मंत्री का कहना है कि तीन अप्रैल को नेशनल असेंबली में इस प्रस्ताव पर मतदान भी हो जाएगा। हालांकि, इससे पहले ही पीएम इमरान ने सरकार बचाने के लिए आखिरी दांव चल दिया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें